Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    डीआईएसएचए के तहत निःशुल्क आवासीय नीट/जेईई कोचिंग 2 नवंबर से होगी शुरू, चयनित विद्यार्थी अभिभावक के साथ सुबह 10 बजे तक सी-पेट स्याहीमुड़ी में दें उपस्थिति

    October 31, 2026

    जेल में निरुद्ध श्रद्धा दुबे को लेकर मॉडल ने किया सनसनीखेज खुलासा, एक बड़े अधिकारी के साथ रात बिताने को डाला था दबाव, इनकार करने पर की हैवानियत

    October 31, 2026

    Kanker: अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक–2026’…पुलिस विभाग में हर्ष का माहौल

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 31
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»फिर सुलग उठा नेपाल! पड़ोसी देश में भड़का सांप्रदायिक तनाव, भारत सीमा से सटे बीरगंज में लगा कर्फ्यू
    Featured

    फिर सुलग उठा नेपाल! पड़ोसी देश में भड़का सांप्रदायिक तनाव, भारत सीमा से सटे बीरगंज में लगा कर्फ्यू

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n69586436517676727361307f7e19111d60ab585a3f54b9fe6eeb4b339704181938cc4e56a26573333022e2
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: नेपाल में 2025 के जेनजी आंदोलन के बाद सत्ता परिवर्तन और प्रस्तावित आम चुनाव से पहले देश में राजनीतिक के साथ-साथ सांप्रदायिक माहौल भी तनावपूर्ण होता जा रहा है। इसी कड़ी में दक्षिणी नेपाल के धनुषा जिले में मस्जिद में तोड़फोड़ की घटना ने हालात को और गंभीर बना दिया है।

    सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद यह विवाद सामने आया। पुलिस के अनुसार, टिकटॉक पर अपलोड किए गए एक वीडियो में दो मुस्लिम युवक हिंदू समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करते नजर आए। इस वीडियो से आक्रोशित होकर हिंदू समुदाय से जुड़े कुछ लोगों ने धनुषा जिले के धनुकमाला नगरपालिका-6 स्थित सखुवा मारन क्षेत्र में एक मस्जिद में तोड़फोड़ की और कथित तौर पर कुरान की एक प्रति को आग के हवाले कर दिया।

    मुस्लिम समुदाय में भारी आक्रोश

    घटना का वीडियो सामने आने के बाद मुस्लिम समुदाय में भारी आक्रोश फैल गया। रविवार को नेपाल के औद्योगिक शहर बीरगंज समेत मधेश प्रांत के कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर टायर जलाए और नारेबाजी की, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने लगी।

    बीरगंज शहर के कई इलाकों में कर्फ्यू

    स्थिति की गंभीरता को देखते हुए परसा जिले के स्थानीय प्रशासन ने सोमवार को बीरगंज शहर के कई संवेदनशील इलाकों में कर्फ्यू लागू कर दिया। यह कर्फ्यू भारत के रक्सौल बॉर्डर से सटे क्षेत्रों में लगाया गया है।

    प्रशासन के आदेश के अनुसार, शहर के पूर्व में बस पार्क, पश्चिम में सिरसिया ब्रिज, उत्तर में पावर हाउस चौक और दक्षिण में शंकराचार्य गेट तक किसी भी तरह के जुलूस, प्रदर्शन, सभा या सार्वजनिक गतिविधि पर रोक लगा दी गई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें :  जेल में निरुद्ध श्रद्धा दुबे को लेकर मॉडल ने किया सनसनीखेज खुलासा, एक बड़े अधिकारी के साथ रात बिताने को डाला था दबाव, इनकार करने पर की हैवानियत

    एक आरोपी गिरफ्तार

    धनुषा जिले के पुलिस प्रमुख और सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस बिश्व राज खड़का ने बताया कि टिकटॉक वीडियो बनाने वाले दोनों मुस्लिम युवकों और मस्जिद में तोड़फोड़ करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिला अदालत ने सभी आरोपियों को पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

    नौ लोगों के खिलाफ शिकायतें दर्ज

    उन्होंने आगे कहा कि मस्जिद में तोड़फोड़ की घटना में कथित रूप से शामिल नौ अन्य लोगों के खिलाफ भी शिकायतें दर्ज की गई हैं और उनकी तलाश जारी है। नेपाल में बढ़ता यह सांप्रदायिक तनाव ऐसे समय सामने आया है जब देश 5 मार्च 2026 को होने वाले आम चुनाव की तैयारियों में जुटा है। विशेषज्ञों का मानना है कि चुनावी माहौल में ऐसी घटनाएं देश की सामाजिक एकता और सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बन सकती हैं।

    यह भी पढ़ें: तमनार कांड का मुख्य आरोपी चित्रसेन साव गिरफ्तार, महिला पुलिसकर्मियों ने चप्पलों की माला पहनाकर निकाला जुलूस

    यह भी पढ़ें: अपने शहर में गर्लफ्रेंड बनाओ…क्योंकि आपके शहर की 10 हजार लड़कियां इस ऐप पर एक्टिव हैं ! फेसबुक पर वायरल RILU ऐप का जाल, छत्तीसगढ़ के युवाओं को बना रहा निशाना

    यह भी पढ़ें: 2000 स्‍पेशल कमांडोज से घिरे रहते थे न‍िकोलस मादुरो, हर रात बदलते थे बिस्तर, फोन छूने से भी डरते थे, फ‍िर केसे हुए ग‍िरफ्तार ?

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    डीआईएसएचए के तहत निःशुल्क आवासीय नीट/जेईई कोचिंग 2 नवंबर से होगी शुरू, चयनित विद्यार्थी अभिभावक के साथ सुबह 10 बजे तक सी-पेट स्याहीमुड़ी में दें उपस्थिति

    October 31, 2026

    जेल में निरुद्ध श्रद्धा दुबे को लेकर मॉडल ने किया सनसनीखेज खुलासा, एक बड़े अधिकारी के साथ रात बिताने को डाला था दबाव, इनकार करने पर की हैवानियत

    October 31, 2026

    Kanker: अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक–2026’…पुलिस विभाग में हर्ष का माहौल

    October 31, 2026

    पुणे में करता था काम, लॉकडाउन में गांव लौटा तो खरीदने लगा जमीन-ट्रैक्टर; अब घर में जमीन के नीचे मिले 3 ड्रमों में करोड़ों रुपये

    October 31, 2026

    विदेशी नौकरी का झांसा देकर म्यांमार के ‘KK Park’ में बंधक बनाकर साइबर ठगी कराने वाले गिरोह की महिला सदस्य गिरफ्तार

    October 31, 2026

    बारिश से बर्बाद धान की फसल का किसानों को मिले मुआवजा: रामकिशुन; प्रति एकड़ 15 हजार रुपये देने और खाद-बीज के दाम घटाने की उठाई मांग

    October 31, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,056 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,557 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,424 Views
    Don't Miss

    डीआईएसएचए के तहत निःशुल्क आवासीय नीट/जेईई कोचिंग 2 नवंबर से होगी शुरू, चयनित विद्यार्थी अभिभावक के साथ सुबह 10 बजे तक सी-पेट स्याहीमुड़ी में दें उपस्थिति

    October 31, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  डीएमएफटी कोरबा की पहल डीआईएसएचए (विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा उपलब्धि के लिए…

    जेल में निरुद्ध श्रद्धा दुबे को लेकर मॉडल ने किया सनसनीखेज खुलासा, एक बड़े अधिकारी के साथ रात बिताने को डाला था दबाव, इनकार करने पर की हैवानियत

    October 31, 2026

    Kanker: अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक–2026’…पुलिस विभाग में हर्ष का माहौल

    October 31, 2026

    पुणे में करता था काम, लॉकडाउन में गांव लौटा तो खरीदने लगा जमीन-ट्रैक्टर; अब घर में जमीन के नीचे मिले 3 ड्रमों में करोड़ों रुपये

    October 31, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.