Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोरबा में आध्यात्मिक उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

    September 5, 2026

    एनकेएच में दो दिनों में 10 एंजियोग्राफी और 6 एंजियोप्लास्टी, कोरबा में हृदय रोगियों को मिल रही उपचार की आधुनिक सुविधा

    September 4, 2026

    टीचर्स डे के अवसर पर MJM हॉस्पिटल ने पेश किया विशेष हेल्थ चेकअप पैकेज 5 से 10 सितंबर तक, फूल बॉडी चेकअप महज 1400 में

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»गुजरात में हिंदुओं पर पत्थरबाजी, कहा-बांग्लादेश में एक ही हिंदू जला है, हम तुम सबको फूंक देंगे…22 के खिलाफ F.I.R. दर्ज
    Featured

    गुजरात में हिंदुओं पर पत्थरबाजी, कहा-बांग्लादेश में एक ही हिंदू जला है, हम तुम सबको फूंक देंगे…22 के खिलाफ F.I.R. दर्ज

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n69556144317674516285435f919198599d6289e9044b1919c2316aa73838ed4931265f032e1e153f22319a
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    अहमदाबाद/स्वराज टुडे: गुजरात के अहमदाबाद अंतर्गत कलाना गांव में हाल में एक हिंदू परिवार पर मुस्लिम भीड़ ने हमला किया। पुलिस घटना की जांच कर रही, लेकिन मामले में बांग्लादेश से जुड़ा पहलू सामने आया है।

    पीड़ितों का कहना है कि बांग्लादेश में एक हिंदू युवक की हत्या के बाद गांव के एक हिंदू युवक के सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक पोस्ट से मुस्लिम हमलावर भड़क उठे।

    घटना में सबसे पहले जिस व्यक्ति पर हमला हुआ, वह हिंदू नाबालिग था। हमले में उसके पिता भी घायल हो गए। पीड़ित के पिता ने बताया कि उनके बेटे ने बांग्लादेश में दीपू दास की हत्या के बारे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली थी। इसमें उसने न्याय की मांग की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पोस्ट को देखने के बाद स्थानीय मुस्लिमों ने उसे धमकी दी कि बांग्लादेश में एक हिंदू को जला दिया गया है, अगर उसने ऐसी पोस्ट डाली तो पूरे ठाकुरवास को जला दिया जाएगा।

    बेटियों-बहनों को लंबे समय से किया जा रहा परेशान

    स्थानीय महिलाओं का आरोप है कि कुछ स्थानीय मुस्लिम पुरुष 12 महीनों से उन्हें परेशान कर रहे हैं। हिंदू महिलाओं और बेटियों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है, उनके प्रति अश्लील इशारे किए जाते हैं। हिंदुओं का आरोप है कि तिलक लगाने पर उन्हें धमकियां दी जा रही हैं और गाँव में कोई हिंदू त्योहार या उत्सव शांतिपूर्वक नहीं मनाने दिया जा रहा है।

    आरोपियों को दी जाए सजा

    एक अन्य महिला ने आरोप लगाया कि काम से लौटने पर उसके पति या परिवार के अन्य सदस्यों की पिटाई की जाती है। हिंदू बहनों-बेटियों के घर से बाहर निकलने पर उनसे अश्लील इशारे कराए जाते हैं। उसने मांग की कि आरोपियों को सजा दी जाए और हिंदुओं को न्याय मिले। अन्य महिलाएं रोते हुए और अपनी आपबीती सुनाते हुए उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी से न्याय की मांग कर रही थीं। महिलाओं ने बताया कि वे 3 दिनों से बिना भोजन-पानी के ये सब सहन कर रही हैं। अब उन्हें न्याय चाहिए। एक अन्य महिला ने ठाकुर समाज के नेता अल्पेश ठाकुर से भी सवाल किए।

    यह भी पढ़ें :  पीरियड आया तो बहू को ठंड में घर से बाहर कर दिया, अगले दिन दो बच्चों के साथ झोपड़ी में मरी मिली, छाउपड़ी की प्रथा ने ले ली तीनों की जान​​​

    आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

    एक हिंदू महिला ने पत्थरबाजी के बारे में कहा कि एक दिन में इतने सारे पत्थर आना संभव नहीं है। इसके लिए पहले से योजना बनाई गई होगी। उन्होंने बताया कि सुबह उठकर जब वह चाय-पानी कर रही थीं, तभी पत्थरबाजी शुरू हो गई। पूरी घटना 29 दिसंबर 2025 की रात को घटी। इसके बाद 30 दिसंबर 2025 की सुबह भी पथराव हुआ। बाद में पुलिस बल गांव पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया। दूसरी ओर कार्रवाई के डर से आरोपी अपने घर से भागकर गांव के खेतों में छिप गए। ड्रोन से खोज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

    22 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

    पीड़ित नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने शाहरुख समेत 22 मुस्लिम लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सानंद जीआईडीसी पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 115(2), 352, 351(3), 189(2), 191(2), 190, 194(2), 324(2) और 125(ए) के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    यह भी पढ़ें: आशीष विद्यार्थी और उनकी पत्नी का हुआ भयानक एक्सीडेंट, जानिए कैसी है एक्टर की हालत

    यह भी पढ़ें: बांदा में सपा नेता को लड़की ने फरसे से काटा, थाने पहुंच बोली- रेप की कोशिश कर रहा था, इसलिए मार डाला

    यह भी पढ़ें: बच्ची से दुष्कर्म के दोषी आसाराम का ढोल-नगाड़ों से भव्य स्वागत, हाथों में दीपक लिए सड़कों पर खड़े दिखे हजारों अनुयायी; 13 साल बाद हुआ सूरत आगमन

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा में आध्यात्मिक उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

    September 5, 2026

    एनकेएच में दो दिनों में 10 एंजियोग्राफी और 6 एंजियोप्लास्टी, कोरबा में हृदय रोगियों को मिल रही उपचार की आधुनिक सुविधा

    September 4, 2026

    टीचर्स डे के अवसर पर MJM हॉस्पिटल ने पेश किया विशेष हेल्थ चेकअप पैकेज 5 से 10 सितंबर तक, फूल बॉडी चेकअप महज 1400 में

    September 4, 2026

    आईटीआई कोरबा एवं पोड़ी उपरोड़ा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 05 सितंबर तक आमंत्रित

    September 4, 2026

    Korba: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कोरबा वासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएँ

    September 4, 2026

    Korba: सर्व यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य शोभायात्रा एवं रैली का आयोजन, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, बड़ी संख्या में सर्व यादव समाज के लोगों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा

    September 4, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,911 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,506 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,370 Views
    Don't Miss

    कोरबा में आध्यात्मिक उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

    September 5, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, विश्व सद्भावना भवन, टी.पी. नगर, कोरबा में श्रीकृष्ण…

    एनकेएच में दो दिनों में 10 एंजियोग्राफी और 6 एंजियोप्लास्टी, कोरबा में हृदय रोगियों को मिल रही उपचार की आधुनिक सुविधा

    September 4, 2026

    टीचर्स डे के अवसर पर MJM हॉस्पिटल ने पेश किया विशेष हेल्थ चेकअप पैकेज 5 से 10 सितंबर तक, फूल बॉडी चेकअप महज 1400 में

    September 4, 2026

    आईटीआई कोरबा एवं पोड़ी उपरोड़ा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 05 सितंबर तक आमंत्रित

    September 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.