Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, भाई-बहन ने कूदकर बचाई जान, वाहन जलकर खाक, फिर सवालों के घेरे में इलेक्ट्रिक वाहन!

    October 24, 2026

    वोटर लिस्ट से कट गया नाम तो घबराएं नहीं, आज मिल रहा अंतिम मौका, तुरंत उठा लें फायदा, जानिए कैसे

    October 24, 2026

    Korba: राज्योत्सव में प्रस्तुति देने वाले कलाकार कर सकते हैं आवेदन, पंजीयन के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं जमा

    October 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 24
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»आशीष विद्यार्थी और उनकी पत्नी का हुआ भयानक एक्सीडेंट, जानिए कैसी है एक्टर की हालत
    Featured

    आशीष विद्यार्थी और उनकी पत्नी का हुआ भयानक एक्सीडेंट, जानिए कैसी है एक्टर की हालत

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6955778961767438206796fecba7c41a44cc7537a8b4046bd1272917790bbb3e6122682e8961f8c39ccd8d
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    गुवाहाटी/स्वराज टुडे: आशीष विद्यार्थी और उनकी पत्नी रूपाली बरुआ गुवाहाटी में एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। यह हादसा शुक्रवार देर रात जू रोड इलाके में ‘द गुवाहाटी एड्रेस’ होटल के सामने हुआ, जब दोनों डिनर के बाद होटल से बाहर निकलकर सड़क पार कर रहे थे।

    पुलिस के मुताबिक, रात करीब 12 बजे चांदमारी इलाके की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे दंपति को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अभिनेता और उनकी पत्नी दोनों को चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और पुलिस को सूचना दी।

    इलाज और पुलिस कार्रवाई

    हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही गीतानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आशीष विद्यार्थी और रूपाली बरुआ को भी दुर्घटना के बाद इलाज के लिए ले जाया गया। फिलहाल दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

    रूपाली बरुआ का परिचय

    रूपाली बरुआ असम की जानी-मानी फैशन उद्यमी हैं। आशीष विद्यार्थी ने उनसे 2023 में दूसरी शादी की थी। इससे पहले अभिनेता की शादी पीलू राजोशी से हुई थी, जिनसे उनका एक बेटा है। दोनों का 2022 में तलाक हो गया था।

    चार दशकों का सशक्त करियर

    आशीष विद्यार्थी का फिल्मी करियर चार दशकों से अधिक का रहा है। उन्होंने 11 से ज्यादा भाषाओं में 300 से अधिक फिल्मों में काम किया है। उनके अभिनय की शुरुआत 1986 की कन्नड़ फिल्म ‘आनंद’ से हुई थी। हिंदी सिनेमा में उन्हें 1994 की ‘द्रोहकाल’ से खास पहचान मिली, जिसके लिए उन्हें 1995 में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वे अपने प्रभावशाली खलनायक और चरित्र भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: हाथ में तलवार लेकर सार्वजनिक स्थान पर लहराते हुए लोगों को भयभीत करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    लोकप्रिय फिल्मों और अन्य भूमिकाएं

    ‘1942: ए लव स्टोरी’, ‘वास्तव’, ‘कहो ना… प्यार है’, ‘बर्फी’ और ‘हैदर’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को खूब सराहा गया है। अभिनय के अलावा, वे मोटिवेशनल स्पीकर और फूड-ट्रैवल व्लॉगर भी हैं। आशीष विद्यार्थी अपने यूट्यूब चैनल पर असम और पूर्वोत्तर भारत से जुड़े वीडियो नियमित रूप से साझा करते हैं। उनके चैनल पर इस समय करीब 24 लाख सब्सक्राइबर हैं, जो उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है।

    यह भी पढ़ें: घर में दो कुर्सियों के बीच बैठा था 5 फिट का कोबरा, जितेंद्र सारथी ने आधी रात गांव पहुंचकर किया खतरनाक रेस्क्यु

    यह भी पढ़ें: बांदा में सपा नेता को लड़की ने फरसे से काटा, थाने पहुंच बोली- रेप की कोशिश कर रहा था, इसलिए मार डाला

    यह भी पढ़ें: बच्ची से दुष्कर्म के दोषी आसाराम का ढोल-नगाड़ों से भव्य स्वागत, हाथों में दीपक लिए सड़कों पर खड़े दिखे हजारों अनुयायी; 13 साल बाद हुआ सूरत आगमन

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, भाई-बहन ने कूदकर बचाई जान, वाहन जलकर खाक, फिर सवालों के घेरे में इलेक्ट्रिक वाहन!

    October 24, 2026

    वोटर लिस्ट से कट गया नाम तो घबराएं नहीं, आज मिल रहा अंतिम मौका, तुरंत उठा लें फायदा, जानिए कैसे

    October 24, 2026

    Korba: राज्योत्सव में प्रस्तुति देने वाले कलाकार कर सकते हैं आवेदन, पंजीयन के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं जमा

    October 24, 2026

    Korba: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 850 श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी के लिए रवाना, कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

    October 24, 2026

    Sakti: ऑपरेशन “बॉज” के तहत सक्ती पुलिस की लगातार कार्रवाई, तीन और स्थायी वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल

    October 24, 2026

    ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान को लेकर कोरबा में कांग्रेस की अहम बैठक, 29 अक्टूबर को कोरबा आएंगे कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी अन्नव ज्योति पटनायक और पूर्व मंत्री उमेश पटेल

    October 23, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,037 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,554 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,421 Views
    Don't Miss

    Korba: चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, भाई-बहन ने कूदकर बचाई जान, वाहन जलकर खाक, फिर सवालों के घेरे में इलेक्ट्रिक वाहन!

    October 24, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लगने…

    वोटर लिस्ट से कट गया नाम तो घबराएं नहीं, आज मिल रहा अंतिम मौका, तुरंत उठा लें फायदा, जानिए कैसे

    October 24, 2026

    Korba: राज्योत्सव में प्रस्तुति देने वाले कलाकार कर सकते हैं आवेदन, पंजीयन के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं जमा

    October 24, 2026

    Korba: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 850 श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी के लिए रवाना, कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

    October 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.