Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, भाई-बहन ने कूदकर बचाई जान, वाहन जलकर खाक, फिर सवालों के घेरे में इलेक्ट्रिक वाहन!

    October 24, 2026

    वोटर लिस्ट से कट गया नाम तो घबराएं नहीं, आज मिल रहा अंतिम मौका, तुरंत उठा लें फायदा, जानिए कैसे

    October 24, 2026

    Korba: राज्योत्सव में प्रस्तुति देने वाले कलाकार कर सकते हैं आवेदन, पंजीयन के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं जमा

    October 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 24
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बांदा में सपा नेता को लड़की ने फरसे से काटा, थाने पहुंच बोली- रेप की कोशिश कर रहा था, इसलिए मार डाला
    Featured

    बांदा में सपा नेता को लड़की ने फरसे से काटा, थाने पहुंच बोली- रेप की कोशिश कर रहा था, इसलिए मार डाला

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n695468043176740129025443d8274c51df0fc8f0cee3b3398a613bd7be79c814229a8eea841bf8d5bfb23f
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बांदा/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक युवती ने रेप की कोशिश करने पर सपा नेता को फरसे से काटकर मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद युवती खून से सना फरसा लेकर नजदीकी पुलिस चौकी पहुंच गई, जहां उसने सरेंडर कर दिया. हत्या की बात सुनते ही सभी पुलिसकर्मी हैरान रह गए. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

    जानकारी के मुताबिक, बांदा जिले की बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव में रहने वाले सपा बूथ अध्यक्ष सुखराज प्रजापति (48) ने पहले तो गुरुवार को जमकर शराब पी और फिर पड़ोस में ही रहने वाली युवती के घर में घुस गया. घर में घुसते ही पहले तो उसने युवती के साथ छेड़छाड़ की फिर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा. रेप की कोशिश करने पर युवती ने कमरे में रखा फरसा उठा लिया. इसके बाद भी सुखराज के नहीं रुकने पर युवती ने उसके सिर पर फरसे से वार कर दिया.

    युवती ने हथियार के साथ चौकी में किया सरेंडर

    खून से लथपथ होकर सुखराज फर्श पर गिर गया. यहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई. चीख-पुकार सुनकर युवती की मां अपने कमरे से बाहर आई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. उन्होंने देखा कि फर्श पर खून से लथपथ हालत में पड़ोसी सुखराज पड़ा हुआ है, जबकि बेटी के हाथ में खून से सना फरसा है. हत्या के बाद युवती ने घर से 500 मीटर दूर पैदल जाकर खुद को पुलिस चौकी में सरेंडर कर दिया. खून से सने फरसे को देखकर पुलिसकर्मी दंग रह गए.

    यह भी पढ़ें :  Korba: राज्योत्सव में प्रस्तुति देने वाले कलाकार कर सकते हैं आवेदन, पंजीयन के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं जमा

    गांव में दहशत का माहौल

    युवती ने उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी. इसके बाद युवती के घर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है. युवती का फरसा जब्त कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद से ही गांव में दहशत का माहौल है. मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

    यह भी पढ़ें: IIT हैदराबाद का 21 साल का जीनियस, 2.5 करोड़ की सैलरी का जॉब ऑफर पाकर बना दिया बड़ा रिकॉर्ड

    यह भी पढ़ें: SDM कार्यालय का बाबू 1 लाख का रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने की कार्रवाई

    यह भी पढ़ें: बच्ची से दुष्कर्म के दोषी आसाराम का ढोल-नगाड़ों से भव्य स्वागत, हाथों में दीपक लिए सड़कों पर खड़े दिखे हजारों अनुयायी; 13 साल बाद हुआ सूरत आगमन

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, भाई-बहन ने कूदकर बचाई जान, वाहन जलकर खाक, फिर सवालों के घेरे में इलेक्ट्रिक वाहन!

    October 24, 2026

    वोटर लिस्ट से कट गया नाम तो घबराएं नहीं, आज मिल रहा अंतिम मौका, तुरंत उठा लें फायदा, जानिए कैसे

    October 24, 2026

    Korba: राज्योत्सव में प्रस्तुति देने वाले कलाकार कर सकते हैं आवेदन, पंजीयन के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं जमा

    October 24, 2026

    Korba: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 850 श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी के लिए रवाना, कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

    October 24, 2026

    Sakti: ऑपरेशन “बॉज” के तहत सक्ती पुलिस की लगातार कार्रवाई, तीन और स्थायी वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल

    October 24, 2026

    ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान को लेकर कोरबा में कांग्रेस की अहम बैठक, 29 अक्टूबर को कोरबा आएंगे कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी अन्नव ज्योति पटनायक और पूर्व मंत्री उमेश पटेल

    October 23, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,037 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,554 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,421 Views
    Don't Miss

    Korba: चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, भाई-बहन ने कूदकर बचाई जान, वाहन जलकर खाक, फिर सवालों के घेरे में इलेक्ट्रिक वाहन!

    October 24, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लगने…

    वोटर लिस्ट से कट गया नाम तो घबराएं नहीं, आज मिल रहा अंतिम मौका, तुरंत उठा लें फायदा, जानिए कैसे

    October 24, 2026

    Korba: राज्योत्सव में प्रस्तुति देने वाले कलाकार कर सकते हैं आवेदन, पंजीयन के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं जमा

    October 24, 2026

    Korba: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 850 श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी के लिए रवाना, कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

    October 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.