Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

    August 9, 2026

    Katghora: कटघोरा में पहली बार मनोरोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञों की नि:शुल्क ओपीडी 11 अगस्त को

    August 9, 2026

    Korba: एनकेएच में 11 से 14 अगस्त तक नि:शुल्क डेंटल ओपीडी कैंप

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 9
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»लिपिस्टिक लगाकर और बुर्का पहन छिपा था इनामी बर्खास्त सिपाही, वृंदावन से पकड़कर पुलिस ने निकाला बाजार में जुलूस
    Featured

    लिपिस्टिक लगाकर और बुर्का पहन छिपा था इनामी बर्खास्त सिपाही, वृंदावन से पकड़कर पुलिस ने निकाला बाजार में जुलूस

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n695118467176713615040210339c509a502784a819f632d747e6a4ae2e2d5a85563e0636d6455dba98943d
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    धौलपुर/स्वराज टुडे: कोतवाली थाना क्षेत्र में गत 15 दिसंबर को एक नाबालिग लड़की के साथ आरएसी के बर्खास्त सिपाही द्वारा दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली है। घटना के बाद से ही फरार चल रहे आरोपी को कोतवाली थाने के हैड कांस्टेबल मनोज कुमार के अदम्य साहस के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।

    आरोपी महिला का वेश बनाकर बुर्का पहन कर और लिपिस्टिक लगाकर वृंदावन मथुरा उत्तर प्रदेश में फरारी काट रहा था। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर धौलपुर एसपी ने 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। मामले को लेकर एसपी विकास सांगवान ने दोपहर में प्रेसवार्ता की।

    जिसमें उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर को कोतवाली थाना क्षेत्र में जेल प्रहरी की नौकरी दिलाने के लिए आरोपी ने नाबालिग और उसके भाई को घर बुलाया था। इसके बाद आरोपी ने नाबालिग के भाई को कागज के बहाने से बाजार भेज दिया और नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

    एसपी ने बताया कि इस घटना के बाद से ही आरोपी फरार हो गया था। जिसकी तलाश के लिए कई पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी वृंदावन के पास फरारी काट रहा है। इस सूचना पर कोतवाली थाने से हैड कांस्टेबल मनोज कुमार और एएसआई शिव गणेश के साथ कांस्टेबल रविंद्र मौके पर पहुंचे।

    जहां आरोपी महिला के वेश में बुर्का पहन कर बैठा हुआ मिला। पुलिस को देखकर आरोपी भाग निकला, जिसका पीछा कर हैड कांस्टेबल मनोज कुमार ने आरोपी को दबोच लिया। एसपी सांगवान ने बताया कि आरोपी खेतों की ओर भागा था, जहां बिजली के तार खुले हुए पड़े थे। ऐसे में हैड कांस्टेबल मनोज कुमार ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ लिया।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: अपराध नियंत्रण के साथ-साथ नागरिकों की सुरक्षा एवं सहायता को लेकर पश्चिम क्षेत्र पुलिस सतत सक्रिय

    जिसे धौलपुर लाकर गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद आरोपी का कोतवाली थाने से कोर्ट तक पैदल जुलूस निकाला गया। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने आरोपी को पूछताछ के लिए पुलिस रिमाइंड पर सौंप दिया। आपको बता दें कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गत दिनों कुशवाहा समाज ने एकीकृत पार्क में बैठक करने के बाद कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया था।

    साथ ही कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की थी। गिरफ्तारी नहीं होने पर 4 जनवरी से कलेक्ट्रेट पर धरना देने की भी चेतावनी दी थी।

    यह भी पढ़ें: पति ने शोरूम के सामने इलेक्ट्रिक ऑटो में पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, रोती-बिलखती पत्नी की आवाज चीर देगी कलेजा

    यह भी पढ़ें: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: रेलवे ने बदला 107 ट्रेनों का समय, 1 जनवरी से लागू होगी नई समयसारिणी, देखें लिस्ट

    यह भी पढ़ें: लखनऊ में 170 भेड़ों की मौत का मामला: एक्शन में आए CM योगी, एक फैसले से हिला पूरा प्रशासन

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

    August 9, 2026

    Katghora: कटघोरा में पहली बार मनोरोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञों की नि:शुल्क ओपीडी 11 अगस्त को

    August 9, 2026

    Korba: एनकेएच में 11 से 14 अगस्त तक नि:शुल्क डेंटल ओपीडी कैंप

    August 9, 2026

    मामा ने किया रिश्ते को कलंकित, नाबालिग भांजी को 4 साल तक बनाता रहा हवस का शिकार, मामला सामने आने के बाद आरोपी फरार

    August 9, 2026

    पू्र्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी, जेन-Z के लिए कह डाली ये बात

    August 9, 2026

    40 मासूमों की 200 अश्लील वीडियो, 4 साल से हो रही थी हैवानियत, महाराष्ट्र में चेतन कोली का खौफनाक कांड, मोबाइल देखते ही उड़े पुलिस के होश

    August 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,823 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,473 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,169 Views
    Don't Miss

    पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

    August 9, 2026

    बाबा कनकेश्वर धाम के लिए शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की…

    Katghora: कटघोरा में पहली बार मनोरोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञों की नि:शुल्क ओपीडी 11 अगस्त को

    August 9, 2026

    Korba: एनकेएच में 11 से 14 अगस्त तक नि:शुल्क डेंटल ओपीडी कैंप

    August 9, 2026

    मामा ने किया रिश्ते को कलंकित, नाबालिग भांजी को 4 साल तक बनाता रहा हवस का शिकार, मामला सामने आने के बाद आरोपी फरार

    August 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.