Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    MP में नर्सिंग ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 2317 पोस्ट पर निकली भर्ती, अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026

    April 3, 2026

    Bhind: महिला की हत्या मामले में पति समेत तीन गिरफ्तार, आत्महत्या का रूप देने की साजिश को पुलिस ने किया फेल

    April 3, 2026

    रविशंकर शुक्ल नगर में साहू परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का चौथा दिन, व्यास पीठ से आचार्य देव कृष्ण महाराज ने कृष्ण अवतार का किया वर्णन

    April 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 4
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»भोपाल के कुख्यात ईरानी डेरे पर पुलिस ने मारा छापा, महिलाओं के पथराव के बीच दबोचे गए 32 बदमाश, विदेशी मुद्रा और फर्जी प्रेस कार्ड बरामद
    Featured

    भोपाल के कुख्यात ईरानी डेरे पर पुलिस ने मारा छापा, महिलाओं के पथराव के बीच दबोचे गए 32 बदमाश, विदेशी मुद्रा और फर्जी प्रेस कार्ड बरामद

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n694869130176697470907041f7f651f3d80ac14823c45a414aed231a2777034499710cc7a071852dbe6027
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    भोपाल/स्वराज टुडे: राजधानी के कुख्यात ईरानी डेरे (अमन कॉलोनी) में रविवार तड़के पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर अपराधियों को चारों ओर से घेर लिया। ‘कॉम्बिंग गश्त’ के तहत की गई इस व्यापक कार्रवाई में पुलिस ने 10 महिलाओं सहित कुल 32 कुख्यात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    दबिश के दौरान बदमाशों को बचाने के लिए महिलाओं और स्थानीय रहवासियों ने पुलिस टीम का रास्ता रोककर उन्हें छुड़ाने का हिंसक प्रयास किया, लेकिन भारी पुलिस बल ने सख्त घेराबंदी कर सभी को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों में राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात के कई इनामी और वांटेड अपराधी शामिल हैं।

    विदेशी मुद्रा, स्पोर्ट्स बाइक और फर्जी आईडी बरामद

    सर्चिंग के दौरान पुलिस को मौके से अपराध में इस्तेमाल होने वाला और चोरी का भारी मात्रा में संदिग्ध सामान मिला है। जब्त किए गए सामान में 21 महंगी स्पोर्ट्स बाइक (बिना नंबर प्लेट), 51 मोबाइल फोन, एक एप्पल टैबलेट और एक नकली पिस्टल शामिल है। सबसे चौंकाने वाला तथ्य यह है कि पुलिस को मौके से अमेरिकी डॉलर (US Dollar) और ईरानी रियाल जैसी विदेशी मुद्राएं भी मिली हैं। इसके अतिरिक्त, ये शातिर बदमाश अपराध के दौरान अपनी पहचान छिपाने के लिए फर्जी ‘पत्रकार’ के माइक और आईडी कार्ड का उपयोग कर रहे थे, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है।

    पुलिस टीम पर पथराव और शासकीय कार्य में बाधा

    जब पुलिस टीम वारंटियों को गिरफ्तार कर रही थी, तब ईरानी समाज की महिलाओं और पुरुषों ने एकजुट होकर पुलिस का रास्ता रोका और पथराव कर बाधा उत्पन्न करने की कोशिश की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने और हमला करने वालों के विरुद्ध अलग से एफआईआर दर्ज की है। गिरफ्तार किए गए पुरुषों में कई ऐसे शातिर चेन स्नेचर और लुटेरे शामिल हैं, जिन पर पांच-पांच हजार रुपये तक के इनाम घोषित थे।

    यह भी पढ़ें :  खरमोरा स्थित नशामुक्ति केंद्र में इलाज के लिए भर्ती युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    रात भर चला धरपकड़ का महाअभियान

    डीसीपी मयूर खंडेलवाल (जोन-4) के नेतृत्व में चलाई गई इस मुहिम में केवल ईरानी डेरा ही नहीं, बल्कि जोन के अन्य क्षेत्रों में भी अपराधियों की धरपकड़ की गई। इस दौरान कुल 112 स्थायी वारंट और 65 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए गए। पुलिस की इस ‘मेगा स्ट्राइक’ से अपराधियों में खौफ का माहौल है। फिलहाल, पुलिस पकड़े गए बदमाशों से अन्य राज्यों के अनसुलझे अपराधों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।

    यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में हिन्दू संगठनों ने किया प्रदर्शन, यूनुस खान का फूंका गया पुतला

    यह भी पढ़ें: 5 साल की बच्ची से रेप और हत्या के मामले में दोषी को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, फाँसी की सजा को उम्र कैद में बदला, आरोपी की माँ को भी किया दोषमुक्त

    यह भी पढ़ें: सक्सेस स्टोरी: Microsoft छोड़ा, रात में AI को सिखाया ‘सबक’! सिर्फ 3 घंटे काम और कमाई सालाना 2.6 करोड़, दिल्ली के शख्स ने सबको चौंकाया

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    MP में नर्सिंग ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 2317 पोस्ट पर निकली भर्ती, अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026

    April 3, 2026

    Bhind: महिला की हत्या मामले में पति समेत तीन गिरफ्तार, आत्महत्या का रूप देने की साजिश को पुलिस ने किया फेल

    April 3, 2026

    रविशंकर शुक्ल नगर में साहू परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का चौथा दिन, व्यास पीठ से आचार्य देव कृष्ण महाराज ने कृष्ण अवतार का किया वर्णन

    April 3, 2026

    Raipur: अभनपुर पुलिस ने अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझाई, प्रेम प्रसंग के कारण की गई थी हत्या, एक महिला एवं विधि से संघर्षरत 02 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार

    April 3, 2026

    Mumbra: मुँहबोली बहन से छेड़छाड़ करते थे तीन मुस्लिम लड़के, पूर्व सैनिक ने बरसा दी ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत दो घायल

    April 3, 2026

    Korba: पूर्वमंत्री जयसिंह ने मुख्यमंत्री साय को लिखा पत्र: कहा-बालको के भारी औद्योगिक उपयोग से ध्यानचंद चौक से रिस्दी चौक तक सड़क जर्जर और खतरनाक, बालको अपने मद से कराए शीघ्र निर्माण

    April 3, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026785 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026639 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026635 Views
    Don't Miss

    MP में नर्सिंग ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 2317 पोस्ट पर निकली भर्ती, अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026

    April 3, 2026

    Bhopal/Swaraj Today: : मध्य प्रदेश में हेल्थकेयर डिपार्टमेंट में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे…

    Bhind: महिला की हत्या मामले में पति समेत तीन गिरफ्तार, आत्महत्या का रूप देने की साजिश को पुलिस ने किया फेल

    April 3, 2026

    रविशंकर शुक्ल नगर में साहू परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का चौथा दिन, व्यास पीठ से आचार्य देव कृष्ण महाराज ने कृष्ण अवतार का किया वर्णन

    April 3, 2026

    Raipur: अभनपुर पुलिस ने अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझाई, प्रेम प्रसंग के कारण की गई थी हत्या, एक महिला एवं विधि से संघर्षरत 02 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार

    April 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.