Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    भारत मुक्ति मोर्चा की मांग: अनुपम वस्त्रालय मामले में कौशल केडीया और रविन्द्र तिवारी की गिरफ्तारी व छत्तीसगढ़ बंद की चेतावनी 

    October 8, 2026

    रेलवे में नौकरी का शानदार मौका, 3548 पदों पर भर्ती का अपडेट, आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर

    October 8, 2026

    Korba: सेवा, संवेदना और विश्वास की मिसाल बना एमजेएम अस्पताल–रोटरी क्लब ऑफ कोरबा का निःशुल्क डायलिसिस अभियान

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 8
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी परिसर में शिक्षक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर मौत
    Featured

    अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी परिसर में शिक्षक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर मौत

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n69462249517668031475276c52b56be04735653d6c9838de529b064bca29eea74644f95fc11f181be1afe9
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    अलीगढ़/स्वराज टुडे: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय परिसर में शिक्षक की बेरहम तरीके से हत्या कर दी गई। इसका सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। वीडियो में हमलावर शिक्षक पर गोलियां बरसाते नजर आ रहे हैं। जिस जगह पर शिक्षक की हत्या की गई वहीं, पास में ही सीसीटीवी लगा था, जिसमें सारी घटना कैद हो गई।

    फुटेज में साफ दिख रहा है कि हमलावरों ने शिक्षक को जमीन पर गिरा दिया, फिर उनके ऊपर गोलियों की बौछार कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक चार गोलियां खोपड़ी व एक बाजू के पास लगी, जिन्होंने दिमाग व खोपड़ी को छलनी कर दिया। इसके अलावा कोहनी पर भी दो जगह गोली छूकर निकलने जैसे निशान हैं।

    परिजनों ने दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें एक बदमाश शिक्षक के गिरने के बाद भी लगातार गोलियां मारता नजर आ रहा है। पुलिस की चार टीमें इनकी तलाश में जुटी हैं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अमीरनिशा रोड स्थित खयावान हिलाल (कोठी राधा वीडी) हसन मंजिल निवासी दानिश राव एएमयू के एबीके ब्याज हाईस्कूल में कंप्यूटर टीचर थे। बुधवार रात को रोज की तरह टहलने के लिए घर से निकले थे। साथ में दो अन्य शिक्षक इमरान व गोलू भी थे। करीब पौने नौ बजे कैनेडी हॉल के पास स्कूटी पर आए नकाबपोश बदमाशों ने दानिश के पास आकर कहा कि अब तू पहचानेगा मैं कौन हूं। इसके बाद पिस्टल से गोलियां बरसा दीं और हवाई फायरिंग करके दहशत फैलाते हुए फरार हो गए।

    कई पत्र लिखे, अपराधियों की सूची सौंपी, मगर नहीं रुके बाहरी

    देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में शामिल अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में सरेराह शिक्षक की हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था को घेरे में खड़ा कर दिया है। सबसे बड़ा सवाल है कि ये घटना अचानक नहीं हुई। इससे पहले भी एएमयू में हत्याएं हो चुकी हैं। इसी साल मार्च में एक छात्र को गोली मारी गई थी। वहीं, मारपीट व फायरिंग की घटनाएं तो मानो आम हो गई हैं। इस सुरक्षा पर चिंता जताते हुए पुलिस की ओर से कई बार एएमयू प्रशासन को पत्र लिखे गए। कहा कि सुरक्षा बढ़ाई जाए। उन अपराधियों की सूची तक थमाई, जो छात्र या पूर्व छात्र हैं। उनकी हिस्ट्रीशीटर तक खुली हुई है। लेकिन, कोई बदलाव नहीं हुआ। धड़ल्ले से बाहरी तत्व कैंपस में प्रवेश कर रहे हैं। अब इस घटना के बाद फिर से औपचारिक सुरक्षा बढ़ाई गई है।

    यह भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में तीसरे मोर्चे का शंखनाद: 50 दलों की संयुक्त बैठक में बनी भाजपा-कांग्रेस के खिलाफ साझा रणनीति

    एएमयू कैंपस में दाखिल होने के दो प्रमुख रास्ते हैं। यहां एएमयू की सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। पुलिस की मौजूदगी अंदर नहीं होती। इन दोनों रास्तों पर लचर चेकिंग व्यवस्था होने के चलते कोई भी व्यक्ति प्रवेश कर जाता है। इसके अलावा कई जगहों से बाउंड्रीवॉल टूटी हुई हैं, जहां से बाहरी तत्व प्रवेश करते हैं। होस्टलों में बाहरियों का जमावड़ा रहता है। इसके चलते कैंपस में रंगबाजी व गुटों के टकराव की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अक्सर वर्चस्व की लड़ाई में मारपीट तो फायरिंग तक हो चुकी हैं। पुलिस की ओर से कई बार सुरक्षा के संबंध में एएमयू प्रशासन को पत्र लिखा जा चुका है। कहा गया कि कैंपस में सुरक्षा पुख्ता की जाए। गेट्स पर निगरानी बढ़ाई जाए। यही नहीं, पूर्व में अपराधों में शामिल रहे आरोपियों, गैंगस्टर व हिस्ट्रीशीटरों की सूची उनको दी गई है। लेकिन, सुरक्षा के नाम पर कुछ नहीं हुआ। इसी का नतीजा है कि अपराधी कैंपस में घुसे और गोली मारकर फरार हो गए। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि सुरक्षा के संबंध में पुलिस की ओर से एएमयू प्रशासन को पत्राचार किया गया है। मौखिक रूप से भी बातचीत की जा रही हैं। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक का कहना है कि एएमयू के शिक्षक की हत्या में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में चार टीमें लगा दी गई हैं। कैमरे देखे जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

    रिकॉर्ड में कई छात्रों का आपराधिक इतिहास

    पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार कई छात्र ऐसे हैं, जिनका आपराधिक इतिहास है। शोध कर रहे छात्र पर छह मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की ओर से ये भी कहा गया कि दाखिला लेने के दौरान देखा जाए कि किसी छात्र पर मुकदमा तो नहीं है।

    यह भी पढ़ें :  Breaking: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, बॉलीवुड में शोक की लहर

    https://x.com/DineshRath91184/status/2004542530319417831?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2004542530319417831%7Ctwgr%5E5f4f4b340fb1ab0c4baf13f691bf59578fef8449%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

    दो गुटों में फायरिंग में कर लिया समझौता

    सात नवंबर की शाम को एएमयू कैंपस के बास्केटबॉल ग्राउंड में खेलने के दौरान छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया था। इसमें एक गुट के युवक ने पिस्टल कॉक करके हवा में लहराई और फायरिंग तक की। हैरानी की बात थी कि घटना के बाद प्रॉक्टोरियल मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पुलिस को कोई सूचना ही नहीं दी गई। दो दिन बाद फायरिंग का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने अपनी ओर से मुकदमा लिखकर आरोपी को जेल भेजा। अक्सर देखने में आया है कि पहले आपसी गुटबाजी में मुकदमे कराए गए। बाद में उनमें समझौता कर दिया। इसलिए पुलिस ने इस बार अपनी ओर से मुकदमा लिखा।

    यह भी पढ़ें: मंत्री और विधायक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

    यह भी पढ़ें: सिम कार्ड के जरिए हैकर्स पहुंचते हैं आपके बैंक अकाउंट तक, समय रहते जान लें इसे लॉक करने का तरीका

    यह भी पढ़ें: संभल में मेरठ की मुस्कान जैसी दरिंदगी; पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति के किए कई टुकड़े, फिर अलग-अलग जगह फेंका

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    भारत मुक्ति मोर्चा की मांग: अनुपम वस्त्रालय मामले में कौशल केडीया और रविन्द्र तिवारी की गिरफ्तारी व छत्तीसगढ़ बंद की चेतावनी 

    October 8, 2026

    रेलवे में नौकरी का शानदार मौका, 3548 पदों पर भर्ती का अपडेट, आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर

    October 8, 2026

    Korba: सेवा, संवेदना और विश्वास की मिसाल बना एमजेएम अस्पताल–रोटरी क्लब ऑफ कोरबा का निःशुल्क डायलिसिस अभियान

    October 8, 2026

    भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में भव्य सेवा ज्योति यात्रा, हजारों कार्यकर्ताओं ने मशाल थामकर दिया सेवा, संकल्प और राष्ट्रभक्ति का संदेश

    October 8, 2026

    स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में 51 चेंज मेकर्स सम्मानित, खेमलाल खटर्जी को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    October 8, 2026

    Breaking: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, बॉलीवुड में शोक की लहर

    October 8, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,991 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,536 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,405 Views
    Don't Miss

    भारत मुक्ति मोर्चा की मांग: अनुपम वस्त्रालय मामले में कौशल केडीया और रविन्द्र तिवारी की गिरफ्तारी व छत्तीसगढ़ बंद की चेतावनी 

    October 8, 2026

    छत्तीसगढ़ अंबिकापुर/स्वराज टुडे: विशेष रिपोर्ट भारत मुक्ति मोर्चा एवं सहयोगी संगठनों ने सरगुजा (अंबिकापुर) में…

    रेलवे में नौकरी का शानदार मौका, 3548 पदों पर भर्ती का अपडेट, आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर

    October 8, 2026

    Korba: सेवा, संवेदना और विश्वास की मिसाल बना एमजेएम अस्पताल–रोटरी क्लब ऑफ कोरबा का निःशुल्क डायलिसिस अभियान

    October 8, 2026

    भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में भव्य सेवा ज्योति यात्रा, हजारों कार्यकर्ताओं ने मशाल थामकर दिया सेवा, संकल्प और राष्ट्रभक्ति का संदेश

    October 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.