Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026

    दागदार प्राचार्य मनोज सराफ के पाली हाईस्कूल वापसी की चर्चा से अभिभावक- छात्रों में आक्रोश, सामाजिक संगठनों की चेतावनी- पाली पुनः पोस्टिंग हुई तो होगा उग्र आंदोलन

    August 10, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की आधिकारिक डिजिटल एवं सोशल मीडिया उपस्थिति का विस्तार

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»NKH में मिलेगी संपूर्ण न्यूरो केयर एक ही छत के नीचे..
    Featured

    NKH में मिलेगी संपूर्ण न्यूरो केयर एक ही छत के नीचे..

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20251210 WA0031 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: जिले के सुपर स्पेशियलिटी न्यू कोरबा हॉस्पिटल (NKH) में स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में अस्पताल के सम्पूर्ण न्यूरो केयर डिपार्टमेंट का शुभारंभ किया है। इसमें अब न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी और न्यूरो फिजियोथैरेपी तीनों सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं, जिससे क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। अस्पताल में न्यूरोसर्जन डॉ. शिवानी द्वारा दूरबीन मिनिमली इनवेसिव पद्धति से स्पाइन सर्जरी की सुविधा दी जा रही है। इस आधुनिक तकनीक से सर्जरी के बाद मरीज को कुछ ही दिन के भीतर डिस्चार्ज किया जा सकेगा। न्यू कोरबा हॉस्पिटल में 24 घंटे आपातकालीन सेवा भी उपलब्ध है, जहां देर रात गंभीर मरीज के आने पर भी विशेषज्ञ टीम तत्परता से उपचार शुरू करती है।

    अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी ने बताया कि न्यूरो संबंधी सर्जरी के लिए अब मरीजों को बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे समय, खर्च और परेशानी तीनों में बचत होगी और कोरबा में ही उच्चस्तरीय न्यूरो केयर संभव हो सकेगा।

    आयुष्मान सहित सभी बीमा सुविधाएं

    NKH में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पूर्ण उपचार सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही सभी प्रमुख निजी हेल्थ कार्ड/बीमा भी स्वीकार किए जाते हैं।

    पहली बार एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी

    कोरबा में पहली बार एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी की सुविधा शुरू की गई है। यह अत्याधुनिक सर्जरी अब सुपर स्पेशियलिटी न्यू कोरबा हॉस्पिटल (NKH) में उपलब्ध है। इस तकनीक से बिना बड़े चीरे के दूरबीन द्वारा रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन किया जाता है, जिससे मरीज को कम दर्द होता है. इस सुविधा के शुरू होने से अब कोरबा के मरीजों को स्पाइन सर्जरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 01 अगस्त 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी और फिजियोथैरेपी में अंतर

    अक्सर दिमाग और नसों से जुड़ी बीमारियों में न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी और फिजियोथैरेपी को एक ही समझ लिया जाता है, जबकि ये तीनों अलग-अलग चिकित्सा विशेषज्ञताएँ हैं और प्रत्येक की भूमिका अलग होती है।
    न्यूरोलॉजी (Neurology) दिमाग, रीढ़ की हड्डी और नसों से जुड़ी बीमारियों का बिना ऑपरेशन इलाज करने वाली चिकित्सा शाखा है। न्यूरोलॉजिस्ट रोग की पहचान कर दवाओं के माध्यम से उपचार करते हैं तथा EEG, CT, MRI इत्यादि जैसी जांचों से मरीज की स्थिति का लंबे समय तक प्रबंधन करते हैं। सरल शब्दों में, नसों की बीमारी का दवा से इलाज न्यूरोलॉजी में किया जाता है।

    न्यूरोसर्जरी (Neurosurgery) उन रोगों का इलाज करती है, जिनमें सर्जरी की आवश्यकता होती है। न्यूरोसर्जन दिमाग और रीढ़ की हड्डी की सर्जरी करते हैं। ब्रेन ट्यूमर, सिर की गंभीर चोट, ब्रेन ब्लीड, स्लिप डिस्क, स्पाइनल स्टेनोसिस, स्ट्रोक में खून का थक्का निकालना, ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया, हाइड्रोसेफेलस और एन्यूरिज्म जैसी जटिल समस्याओं का सर्जिकल उपचार इसी विभाग में किया जाता है।

    फिजियोथैरेपी बीमारी या सर्जरी के बाद मरीज को दोबारा सामान्य जीवन में लौटाने में मदद करती है। फिजियोथैरेपिस्ट व्यायाम और विशेष थेरेपी के माध्यम से ताकत, संतुलन और चलने-फिरने की क्षमता बढ़ाते हैं। स्ट्रोक, पैरालिसिस, गर्दन व कमर दर्द, स्लिप डिस्क, न्यूरोसर्जरी के बाद तथा मांसपेशियों की कमजोरी के मामलों में फिजियोथैरेपी बेहद जरूरी होती है।
    सरल भाषा में कहें तो न्यूरोलॉजिस्ट दवा से इलाज करते हैं, न्यूरोसर्जन सर्जरी करते हैं और फिजियोथैरेपिस्ट मरीज को फिर से सामान्य चलने-फिरने लायक बनाते हैं। न्यू कोरबा हॉस्पिटल में आयुष्मान के अलावा सभी प्रकार के बीमा कंपनियों के कार्ड की सुविधा भी उपलब्ध है।

    यह भी पढ़ें :  जिला कांग्रेस कार्यालय में अविभाजित मध्यप्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पं.रविशंकर शुक्ल एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शहीद पं.विद्याचरण शुक्ल जी की मनाई गई जयंती

    यह भी पढ़ें: खतरनाक दंतैल के ग्राम गेराव पहुंचने से क्षेत्र में मचा हड़कंप

    यह भी पढ़ें: सक्सेस स्टोरी: 45 हजार की नौकरी छूटी तो सफेद मूसली से कमाने लगे 50 लाख रुपए सलाना, इंजीनियर राहुल ने कैसे कर द‍िखाया कमाल..

    यह भी पढ़ें: 27 दिनों से लापता नाबालिग पूजा यादव का नहीं मिला कोई सुराग, किसी अनहोनी की आशंका से दहशत में परिजन

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026

    दागदार प्राचार्य मनोज सराफ के पाली हाईस्कूल वापसी की चर्चा से अभिभावक- छात्रों में आक्रोश, सामाजिक संगठनों की चेतावनी- पाली पुनः पोस्टिंग हुई तो होगा उग्र आंदोलन

    August 10, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की आधिकारिक डिजिटल एवं सोशल मीडिया उपस्थिति का विस्तार

    August 10, 2026

    भाजपा महिला मोर्चा के तीज उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की मनमोहक छटा

    August 10, 2026

    व्यापारियों के महाकुंभ में ऑनलाइन खरीदी-बिक्री और विदेशी कंपनियों पर नियंत्रण सहित जीएसटी सरलीकरण, रिफंड एवं व्यापारी सुरक्षा की मांग – अशोक मोदी

    August 10, 2026

    स्मार्ट मीटर और बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का जनअभियान तेज, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बोले—जनता की जेब पर बोझ डालने वाली बिजली नीति का कांग्रेस करेगी पुरजोर विरोध

    August 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,823 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,474 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,169 Views
    Don't Miss

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026

    प्रदेश अध्यक्ष वसीम चौधरी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से समाज हित में शीघ्र निर्णय लेने…

    दागदार प्राचार्य मनोज सराफ के पाली हाईस्कूल वापसी की चर्चा से अभिभावक- छात्रों में आक्रोश, सामाजिक संगठनों की चेतावनी- पाली पुनः पोस्टिंग हुई तो होगा उग्र आंदोलन

    August 10, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की आधिकारिक डिजिटल एवं सोशल मीडिया उपस्थिति का विस्तार

    August 10, 2026

    भाजपा महिला मोर्चा के तीज उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की मनमोहक छटा

    August 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.