Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    स्मार्ट मीटर और बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का जनअभियान तेज, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बोले—जनता की जेब पर बोझ डालने वाली बिजली नीति का कांग्रेस करेगी पुरजोर विरोध

    August 10, 2026

    अंधे कत्ल का 48 घंटे के भीतर खुलासा, थाना कटघोरा क्षेत्र में जली हुई महिला की पहचान कर हत्या की गुत्थी सुलझाई, घटना में शामिल एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार

    August 10, 2026

    Korba: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी शक्तिपीठ में आयोजित तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का समापन

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 20 दिसंबर 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 20 दिसंबर 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : 20 दिसंबर का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, कर्क और कन्या राशि के जातकों के लिए लाभदायक और अनुकूल रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज मूल नक्षत्र से धनु राशि में होगा। साथ ही आज शुक्र का गोचर भी धनु राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा और शुक्र के इस गोचर की वजह के आज कई शुभ योग भी बनेंगे। आज चंद्रमा और शुक्र का गुरु के साथ समसप्तक योग बनेगा। साथ ही आज सूर्य, मंगल, शुक्र, चंद्रमा, गुरु और शनि के बीच केंद्र योग भी बनेगा। इन स्थितियों में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं आज का राशिफल।

    मेष राशि

    आज का दिन मेष राशि के लिए अच्छा है। आपको आज अपनी मेहनत का पूरा प्रतिफल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारी और सहकर्मियों के साथ मिलकर अपने काम को पूरा करने मे सफलता मिलेगा। आपको कल कारोबार में भी लाभ मिलने का योग बना हुआ है। लोहा और बिल्डिंग मटेरियल के काम से जुड़े जातको को आज विशेष रूप से लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में आप लाभ पाएंगे। नौकरी मे आपका प्रभाव बना रहेगा, अधिकारियों से आपको आज सहयोग मिलेगा। फैमिली लाइफ आपकी सुखद रहेगी। धर्म कर्म और पुण्य काम में भाग लेंगे। पिता से आपको सहयोग मिलेगा वैवाहिक जीवन में आप आज सुख पाएगे।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन नरम गरम रहेगा। आपको आज अपने काम मे सतर्क रहने का जरूरत है। जोखिम लेने से आपको आज बचना होगा। विरोधी और प्रतिद्वंद्वियों से भी आपको परेशानी हो सकती है। पारिवारिक जीवन मे आज आपको जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा। किसी बात को लेकर मतभेद भी हो सकता है। आज आपके खर्च भी बढ़ने वाले हैं। लव लाइफ में भी आपको संयम से काम लेना होगा। किसी सगे संबंधी से मिलने का संयोग बन सकता है। संतान की ओर से आप सकारात्मक रहेंगे। आपको आज सेहत के मामले में अपना ध्यान रखना होगा। आपकी कोई दबी समस्या उभर सकती है। सेहत को लेकर अनदेखी से बचें। हृदय रोग से प्रभावी जातको को अपना खास ध्यान रखना चाहिए।

    मिथुन राशि

    आज का दिन मिथुन राशि के लिए शुभ और सुखद रहेगा। आप अपनी योजना को बेहतर तरीके से लागू कर पाएंग। नौकरी में आपका दिन आज अनुकूल बीतेगा। आप टीम के साथ मिलकर अपना काम आज समय पर पूरा कर पाएंगे। आपको विदेशी क्षेत्र से भी आज लाभ का मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में आपका अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान कर सकते हें। बच्चों की ओर से आपको खुशी मिलेगी। वस्त्र और सुख साधन मिलने का भी योग बना हुआ है। सेहत के मामले में दिन अच्छा है, लेकिन काम के दबाव की वजह से आप थकान महसूस करेंगे। कमर दर्द की समस्या हो सकती है।

    यह भी पढ़ें :  करंट से मौत के मामले में हसौद पुलिस पर गंभीर सवाल, एफआईआर से आरोपी का नाम हटाने का आरोप, मृतक की पत्नी ने एसपी से लगाई गुहार, कहा—निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर हो कार्रवाई

    कर्क राशि

    कर्क राशि के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में लाभदायक रहेगा। बिजनेस में आपको आज भाग्य अपेक्षा से बढ़कर लाभ दिलाएगा। नौकरी में भी आज का दिन आपका अनुकूल बीतेगा। आप किसी प्रॉपर्टी की खरीद बिक्री के लिए प्रयास कर रहे हें तो आपको इसमें कामयाबी मिलेगी। बिल्डिंग मटेरियल के काम से जुड़े जातकों की भी कल कमाई होगी। पारिवारिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के लिए आज आप कोई गिफ्ट भी ले सकते हैं जिससे आपके बीच प्रेम बढेगा। किसी सगे संबंधी की ओर से आपको आज कोई प्रसन्नतादायक खबर मिल सकती है। छात्रों को शिक्षा पर ध्यान देना होगा, मानसिक भटकाव की वजह से दिक्कत हो सकती है। आज आपको सेहत के प्रति सजग रहने की सलाह दी जाती है, खानपान में आपको संयम रखना चाहिए, संक्रमण और शरीर के निचले भाग में परेशानी होने की आशंका है।

    सिंह राशि

    सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभ और उन्नति प्रदान करने वाला है। राशि स्वामी सूर्य के शुभ गोचर से कार्यक्षेत्र मे आपका प्रभाव बना रहेगा और सम्मान बढेगा। आपको कोई लाभदायक अवसर भी मिल सकता है। आप नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको कामयाबी मिल सकती है। जिन जातको के काम का संबंध विदेश से जुड़ा हुआ है उनको आज फायदा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में आपको ससुराल पक्ष से लाभ और सहयोग मिलने का संयोग बना हुआ है। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आप किसी शुभ काम में भाग ले सकते हैं। आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने और मनोरंजक समय बिताने का भी प्लान कर सकते हैं। आपको आज खानपान संबंधी मामलों में अपना ध्यान रखना चाहिए और पित्त वर्धक भोजन से परहेज करना चाहिए नहीं तो अपच और उदर संबंधी परेशानी हो सकती है।

    कन्या राशि

    कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में जहां अनुकूल स्थिति का लाभ मिलेगा। वहीं आज आप अपनी कार्यकुशलता और चतुराई से मान सम्मान और उन्नति प्राप्त कर सकते हैं। आपको आज वाणी से संबंधित काम में भी सफलता मिलेगी। लेकिन सुख साधनों और वाहन पर आपको आज धन भी खर्च करना होगा। परिवार में आपको आज भाई बहनों के साथ सहयोग से फायदा होगा। वैवाहिक जीवन के मामले में दिन आज अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ सहयोग से आपका काम पूरा होगा। संतान को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। लव लाइफ में प्रेमी के साथ आपको डेट पर पर जाने का मौका मिलेगा। आपको आज सांस से संबंधित समस्या होने की आशंका है, सांस से संबंधित योग करना आज फायदेमंद होगा।

    यह भी पढ़ें :  शोक संदेश: वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन, शहर में शोक की लहर, कल मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    तुला राशि

    तुला राशि के लोगों को आज साहसिक निर्णय लेना पड़ सकता है। कोई चुनौती अचानक ही आ सकती है इसलिए आपको गंभीरता से काम करना होगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मी के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा, किसी वजह से इनसे मतभेद होने की भी आशंका है। यात्रा पर जा रहे हें तो अपने सामान का ध्यान रखें। आर्थिक मामलों में आपको कुछ अनचाहे खर्च करने होंगे। वैसे आज दोस्तों और सगे संबंधियों से मिलने का भी संयोग बनेगा। वैवाहिक जीवन में तालमेल और प्रेम बना रहेगा। स्वास्थ्य आपका आज सामान्य बना रहेगा। कोई पुरानी समस्या चल रही है तो उसमें सुधार होगा। आर्थिक लेन देन में सावधानी बरते।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। आप अपनी मेहनत और लगनशीलता से लाभ प्राप्त कर पाएंग। आपको कोई नया अवसर भी मिल सकता है। आर्थिक मामलों आज आपको भाग्य लाभ दिलाएगा। किराना और होटल से संबंधित काम में कल के दिन वृश्चिक राशि के जातक अच्छी कमाई कर पाएंग। आपको वाहन सुख साधन मिलने का भी योग बना हुआ है। पारिवारिक जीवन में आपको बड़े भाई से सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से भी आपको कल खुशी मिलेगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा लेकिन जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा। नस नाड़ी से संबंधित समस्या हो सकती है, आपको जोखिम वाले काम से बचने की सलाह है।

    धनु राशि

    धनु राशि के लोगों को आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने का योग बना हुआ है। आप आप धैर्य और संयम से अपने काम को निपटाने में आज सफल रहेगे। कोई महत्वपूर्ण काम जो आपको अटका हुआ था वह भी आज पूरा हो सकता है। आपको आज लोहा और सोने के कारोबार में लाभ मिलने का विशेष योग बना हुआ है। यात्रा का संयोग भी आज आपकी राशि में बना है। संतान की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी। वैवाहिक जीवन मे आज आपके प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। लव लाइफ में आपके आपसी प्रेम बना रहेगा, आप प्रेमी के साथ डेट पर भी जा सकते है। रुचिकर भोजन का आनंद ले पाएंगे।

    मकर राशि

    मकर राशि के जातको के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको अपने काम में अधिक सतर्क और सजग रहने की जरूरत है। आपको आज काम मे सफलता पाने के लिए अधिक प्रयास भी करना होगा। आज आपके कुछ अनचाहे खर्च भी बढ़ने वाले हैं। बिजली के उपकरण का प्रयोग सावधानी से करें। जोखिम लेने से आपको आज बचना चाहिए। जो लोग वाहन और बिजली के उपकरण का काम करते हैं उनकी कमाई बढ सकती है। फैमिली लाइफ में आपको आज क्रोध पर कंट्रोल करना होगा नहीं तो करीबी लोग भी आपसे नाराज हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ भी आज किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता। भाई बहनों और ससुराल के संबंधियों से आपको आज सहयोग मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें :  बिजली बिलों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटरों के कारण आम जनता परेशान, 400 यूनिट मुफ्त बिजली योजना बहाल करे सरकार: पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन कामकाज और करियर के लिहाज से आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको कुछ नई जिम्मेदारी और चुनौतियां मिल सकती हैं लेकिन आप समझदारी से स्थिति को संभालने में आज सफल होंगे। किसी मित्र या पुराने परिचित से भी आपको आज सहयोग मिलेगा। आपको आज सामाजिक काम में भी भाग लेने का मौका मिलेगा। कहीं से आपको आज अचानक ही लाभ मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता में आप बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। आपकी कोई अधूरी चाहत पूरी होगी। वैवाहिक जीवन मे किसी प्रकार की समस्या चल रही है तो उसका समाधान हो सकता है। लव लाइफ में आज प्रेमी से किसी प्रकार का वादा न करें नहीं तो बाद में आपको परेशानी हो सकती है। पड़ोसियों से आपको अपेक्षित सहयोग मिल सकता है।​

    मीन राशि

    मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आज आपको किसी दूर रहने वाले सगे संबंधी से प्रसन्नतादायक खबर मिलेगी। दिन भर आप उत्साहित होकर काम करेंगे। आपको आज सहकर्मियों और मित्रो से भी सहयोग मिलेगा। बिजनेस करने वाले जातकों की कमाई में आज वृद्धि होगी। धर्म कर्म के काम में आज आपकी रुचि रहेगी। दान पुण्य के काम कर सकते है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सहयोग बना रहेगा। सुख साधनों के मिलने से आज खुशी होगी। पिता की ओर से भी आज आपको लाभ मिलने का योग बना हुआ है। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा। एहतियात के तौर पर खानपान और दिनचर्या का ध्यान रखें।

    यह भी पढ़ें: फर्जी विश्वविद्यालयों से छात्रों को बचाने के लिए यूजीसी की चेतावनी

    यह भी पढ़ें: रेलवे भर्ती: 311 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 दिसंबर से होगी शुरू, अंतिम तिथि 29 जनवरी 2026

    यह भी पढ़ें: होटल के कमरे में अपने दो आशिकों के साथ रंगरेलियां मना रही थी महिला डॉक्टर, पीछे से पहुंच गया पति, उसके बाद जो हुआ….

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    स्मार्ट मीटर और बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का जनअभियान तेज, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बोले—जनता की जेब पर बोझ डालने वाली बिजली नीति का कांग्रेस करेगी पुरजोर विरोध

    August 10, 2026

    अंधे कत्ल का 48 घंटे के भीतर खुलासा, थाना कटघोरा क्षेत्र में जली हुई महिला की पहचान कर हत्या की गुत्थी सुलझाई, घटना में शामिल एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार

    August 10, 2026

    Korba: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी शक्तिपीठ में आयोजित तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का समापन

    August 10, 2026

    GPM: निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर अतिरिक्त राशि वसूलने के आरोप, आरसी-एनओसी के लिए भटक रहे ग्राहक

    August 10, 2026

    सविता की मौत के बाद उठे सवालों पर शिवाय हॉस्पिटल प्रबंधन का बड़ा जवाब…..हमने आखिरी सांस तक बचाने की कोशिश की, लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल की छबि खराब करना अनुचित, प्रबंधन हर जाँच के लिए तैयार

    August 10, 2026

    न्यू कोरबा हॉस्पिटल परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण

    August 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,823 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,474 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,169 Views
    Don't Miss

    स्मार्ट मीटर और बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का जनअभियान तेज, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बोले—जनता की जेब पर बोझ डालने वाली बिजली नीति का कांग्रेस करेगी पुरजोर विरोध

    August 10, 2026

    • जिला कांग्रेस कार्यालय में पदाधिकारियों को वितरित किए गए प्रपत्र, जनता से मांगी जाएगी…

    अंधे कत्ल का 48 घंटे के भीतर खुलासा, थाना कटघोरा क्षेत्र में जली हुई महिला की पहचान कर हत्या की गुत्थी सुलझाई, घटना में शामिल एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार

    August 10, 2026

    Korba: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी शक्तिपीठ में आयोजित तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का समापन

    August 10, 2026

    GPM: निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर अतिरिक्त राशि वसूलने के आरोप, आरसी-एनओसी के लिए भटक रहे ग्राहक

    August 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.