Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Bareli: ससुराल में नवविवाहिता की फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश, मायके पक्ष में मची चीख पुकार, पति और ससुर समेत 5 के खिलाफ FIR दर्ज

    September 8, 2026

    Korba: छात्राओं की शिकायत की जांच के बाद अधीक्षिका शारदा नेताम निलंबित, छात्रावास में अनुचित व्यवहार का लगा था आरोप

    September 7, 2026

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’, घर-घर पहुंचकर गिनाएंगे उपलब्धियां

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 8
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»संघ की BJP हाईकमान को दो टूक: योगी का विरोध मतलब बागी, योगी ही संघ की पहली पसंद…क्या मोदी के बाद बनेंगे भाजपा का चेहरा ?
    Featured

    संघ की BJP हाईकमान को दो टूक: योगी का विरोध मतलब बागी, योगी ही संघ की पहली पसंद…क्या मोदी के बाद बनेंगे भाजपा का चेहरा ?

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n69286401017656681059430ee06fc5a85a978f3c97fdd1d01cced1bf32c38fbebf8b2a38994b4a2b735bae
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: : यूपी में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर अभी से सभी पार्टियां रणनीति बनाने में लग गई हैं। इसी कड़ी में भाजपा में भी सियासी हलचल बढ़ गई है। लोकसभा चुनाव 2024 में हुई अनबन के बाद इस बार संघ भी एक्टिव दिख रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS ने चुनाव से पहले BJP लीडरशिप के लिए सख्त संदेश भेजा है।

    2 दिसंबर को लखनऊ में RSS और BJP की मीटिंग हुई थी। खबरों के मुताबिक बैठक में उठे मुद्दे और मैसेज दोनों RSS ने तय किए। बैठक में मुहर लगा दी गई कि यूपी में योगी आदित्यनाथ ही चेहरा हैं। RSS का टिकट बंटवारे से लेकर मुद्दे तय करने में भी दखल होगा। साथ ही एक मैसेज यह भी दिया गया कि लोकसभा चुनाव की तरह BJP और RSS में कोई मतभेद नहीं हैं।

    योगी का विरोध मतलब बागी

    संघ ने साफ कहा कि यूपी में 2027 में होने वाला विधानसभा चुनाव सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। उनके नेतृत्व पर जो भी सवाल उठाएगा, उसको बागी समझा जाएगा। यह मैसेज केवल राज्य ही नहीं, राष्ट्रीय नेतृत्व के लिए भी है। बता दें कि इस मीटिंग से पहले 24 नवंबर 2025 को RSS प्रमुख मोहन भागवत और CM योगी आदित्यनाथ अयोध्या में मिले थे।

     सीएम योगी आदित्यनाथ

    RSS के ‘मिशन यूपी’ की शुरुआत

    बता दें कि लखनऊ में करीब सवा 4 घंटे मीटिंग लखनऊ के RSS कार्यालय में पहले RSS की मीटिंग हुई। लगभग 3 घंटे चली इस मीटिंग में संगठन मंत्री बीएल संतोष, सह सरकार्यवाह अरुण कुमार और BJP के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी मौजूद थे। इसके बाद एक और बैठक BJP ऑफिस में हुई। इसमें CM योगी आदित्यनाथ और यूपी के दोनों डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद थे। यह मीटिंग करीब सवा घंटे तक चली।

    यह भी पढ़ें :  नेपाल की तबाही में चमत्कार! 700 मौतें और हजारों लापता, ढ़ह गए सारे ढ़ांचे. फिर 'बाढ़ के सैलाब' को चीरकर कैसे बच गया 'हरा घर'?

    मीटिंग में RSS के तीन बड़े संदेश

    1. तनातनी से विधानसभा-लोकसभा चुनाव में सीटें घटीं, ऐसा दोबारा न हो

    खबरों के अनुसार, लखनऊ में हुई बैठक की कमान पूरी तरह RSS के हाथ में थी। बैठक में स्पष्ट कर दिया गया कि यूपी चुनाव की जिम्मेदारी पूरी तरह पार्टी को नहीं सौंपी जाएगी। विधानसभा चुनाव में RSS की अहम भूमिका होगी और रणनीति से लेकर फैसलों तक में उसका दखल रहेगा। खबरों के अनुसार, 2022 का विधानसभा चुनाव पार्टी ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लड़ा था, लेकिन उस दौरान पार्टी के भीतर नेतृत्व को लेकर सवाल उठे थे। कई नेता मुख्यमंत्री पद की दौड़ में आ गए थे। इसका नतीजा यह हुआ कि 2017 के मुकाबले BJP की 57 सीटें कम हो गईं। 2017 में पार्टी को 312 सीटें मिली थीं, जो 2022 में घटकर 255 रह गईं।

    इस खींचतान का असर 2024 के लोकसभा चुनाव में भी दिखा। 2019 में BJP को यूपी से 62 लोकसभा सीटें मिली थीं, जबकि 2024 में यह संख्या घटकर 33 रह गई। इसी वजह से RSS ने चुनाव से करीब डेढ़ साल पहले ही यूपी में नेतृत्व को लेकर किसी भी तरह के भ्रम को खत्म करने का संदेश दे दिया है।

     CM योगी, PM मोदी (फाइल फोटो)

    RSS की ओर से यह साफ कर दिया गया है कि 2022 जैसी स्थिति दोबारा स्वीकार नहीं की जाएगी। योगी के नेतृत्व पर सवाल उठाने वालों को बागी माना जाएगा। पार्टी में जल्द बड़े संगठनात्मक बदलाव किए जाएंगे। इसका मतलब साफ है कि योगी के खिलाफ लॉबिंग करने वालों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा और कुछ नए चेहरों को संगठन में जगह मिलेगी। यह भी कहा गया कि यह संदेश केवल बैठक तक सीमित न रहे, बल्कि आम लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं तक भी पहुंचे।

    यह भी पढ़ें :  हनुमान अंश के बाद चर्चा में नीब करोरी बाबा का परिवार, फैमिली में कौन-कौन? कहां रहते हैं बच्चे ?

    2. योगी के खिलाफ न कोई बयान दें, न भ्रामक खबरें फैलाएं

    दूसरा बड़ा संदेश पार्टी हाईकमान के लिए था। RSS ने कहा कि BJP के राष्ट्रीय स्तर के नेता भी योगी आदित्यनाथ को लेकर कोई बयान न दें और न ही विवादित खबरों को बढ़ावा दें। जनता और विपक्ष के बीच यह संदेश मजबूती से पहुंचाया जाए कि योगी और गृह मंत्री अमित शाह या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच मनमुटाव की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। RSS ने यह भी स्पष्ट किया कि योगी ही उसकी पहली पसंद हैं। चाहे चुनाव में टिकट वितरण हो या नए प्रदेश अध्यक्ष का चयन, योगी की राय के बिना कोई फैसला नहीं लिया जाएगा।

    CM योगी, गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    3. यूपी में हिंदूवादी संगठनों और साधु-संतों का बड़ा सम्मेलन

    खबरों के अनुसार, तीसरा अहम मुद्दा सीधे चुनावी रणनीति से जुड़ा है। बैठक में तय हुआ कि 2026 में उत्तर प्रदेश में हिंदूवादी संगठनों और साधु-संतों का एक बड़ा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें देशभर के साधु-संतों और हिंदूवादी संगठनों को आमंत्रित किया जाएगा। सम्मेलन में RSS के वरिष्ठ पदाधिकारी और BJP के राष्ट्रीय नेता भी शामिल होंगे। इसका उद्देश्य हिंदू समाज को एकजुटता का संदेश देना है।

    अयोध्या में 90 मिनट योगी-भागवत की सरप्राइज मीटिंग

    24 नवंबर 2025 को RSS प्रमुख मोहन भागवत अयोध्या में मौजूद थे। वे गुरु तेग बहादुर सिंह के 350वें शहादत दिवस समारोह में शामिल होने आए थे। इसी दौरान वे अचानक दोपहर में दर्शन के लिए राम मंदिर पहुंचे। शाम को वे अयोध्या स्थित RSS कार्यालय ‘साकेत निलयम’ भी गए। उसी दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अयोध्या में थे। वे राम मंदिर में ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे।

    यह भी पढ़ें: लव मैरिज के बाद 2 बार दिया तलाक फिर मौलाना और भाई से करवाया हलाला! पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
    यह भी पढ़ें: अल-फलाह यूनिवर्सिटी के छात्रों व स्टाफ को मकान मालिकों ने रूम खाली करने का दिया अल्टीमेटम, दिल्ली विस्फोट की घटना से सहम गए है आसपास के सभी गाँव
    यह भी पढ़ें: ट्रिपल मर्डर पर बड़ा खुलासा: शार्ट पीएम और जांच में हत्या की पुष्टि, 6 आरोपी गिरफ्तार, सामने आई हैरान कर देने वाली वजह
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  Bilaspur: अवैध कबाड दुकान संचालकों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही, 05 अवैध कबाडियो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में किया गया पेश
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Bareli: ससुराल में नवविवाहिता की फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश, मायके पक्ष में मची चीख पुकार, पति और ससुर समेत 5 के खिलाफ FIR दर्ज

    September 8, 2026

    Korba: छात्राओं की शिकायत की जांच के बाद अधीक्षिका शारदा नेताम निलंबित, छात्रावास में अनुचित व्यवहार का लगा था आरोप

    September 7, 2026

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’, घर-घर पहुंचकर गिनाएंगे उपलब्धियां

    September 7, 2026

    बिना चीरे के लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से महिला का सफल ऑपरेशन, शिवाय हॉस्पिटल से मिली नई जिंदगी

    September 7, 2026

    सुसाइड से पहले रेलवे ट्रैक किनारे गुमसुम सी बैठी थी, किसी ने फोटो खींचकर कर दिया वायरल, मानवता के नाते GRP को कर देता सूचित तो बच जाती जान…

    September 7, 2026

    कोरबा भाजपा की बैठक में श्री पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश

    September 7, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,914 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,507 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,375 Views
    Don't Miss

    Bareli: ससुराल में नवविवाहिता की फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश, मायके पक्ष में मची चीख पुकार, पति और ससुर समेत 5 के खिलाफ FIR दर्ज

    September 8, 2026

    बरेली/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का सनसनीखेज मामला…

    Korba: छात्राओं की शिकायत की जांच के बाद अधीक्षिका शारदा नेताम निलंबित, छात्रावास में अनुचित व्यवहार का लगा था आरोप

    September 7, 2026

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’, घर-घर पहुंचकर गिनाएंगे उपलब्धियां

    September 7, 2026

    बिना चीरे के लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से महिला का सफल ऑपरेशन, शिवाय हॉस्पिटल से मिली नई जिंदगी

    September 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.