Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 4 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 4, 2026

    Prayagraj: शहर के मशहूर न्यूरो सर्जन पर गलत हरकत का आरोप, पीड़ित युवती और उसके परिजनों ने किया जमकर हंगामा

    April 4, 2026

    Kabirdham: 16 वर्षीय नाबालिग किशोर से दुष्कर्म करने वाली महिला गिरफ्तार

    April 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 4
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»एसटीएफ से बर्खास्त सिपाही की महलनुमा कोठी में करोड़ों का इंटीरियर, मुश्किल से मिली ईडी को एंट्री
    Featured

    एसटीएफ से बर्खास्त सिपाही की महलनुमा कोठी में करोड़ों का इंटीरियर, मुश्किल से मिली ईडी को एंट्री

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n692845770176559904196328d08801dbee04ea10567c5bcac2ed47cd21d0df90bdf224ded8b9a50e4d4ff1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    सुल्तानपुर/स्वराज टुडे: कफ सिरप के अवैध कारोबारी और तस्करी के मामले में एसटीएफ से बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह के सुल्तानपुर रोड स्थित स्वास्तिक सिटी में महलनुमा कोठी में ईडी ने शुक्रवार की सुबह छापा मारा। यह कार्रवाई देर रात तक चलती रही । कोठी के अंदर-बाहर की साज सज्जा देख सकते में आए ईडी अफसरों ने इसके निर्माण की कीमत करीब पांच करोड़ रुपये आंकी है।

    जमीन की कीमत का अलग से मूल्यांकन कराया जा रहा है। ईडी अफसरों ने बताया कि कोठी के अंदर करोड़ों रुपये का लग्जरी इंटीरियर मिला है। सरकार से अधिकृत विशेषज्ञों से इस कोठी के निर्माण में लगी पूरी लागत का मूल्यांकन कराया जा रहा है। अफसरों ने बताया कि इस कोठी के साज सज्जा को देखने से लग रहा है कि अवैध कारोबार से मिली रकम इसमें निवेश की गई है।

    ईडी के करीब 20 सदस्य सुबह साढ़े सात बजे आलोक सिंह की सुलतानपुर रोड स्थित स्वास्तिक सिटी कोठी में पहुंचे। घर में मौजूद महिलाओं ने ईडी के काफी प्रयास के बाद भी गेट नहीं खोला। इनके साथ सीआरपीएफ के जवान भी थे। ईडी के अफसर ने बताया कि वहीं रहने वाले पूर्व सांसद ने उन लोगों से परिचय पूछा। फिर ईडी की टीम का पता लगने पर उन्होंने ही आलोक के घर के सदस्यों से बात की। इसके बाद गेट खोला गया।

    अंदर जाने के बाद आलोक के परिवारीजनों ने सहयोग किया। हालांकि ईडी के कई सवालों का जवाब वह लोग नहीं दे सके। ईडी ने घर का कोना-कोना खंगाला। बताया जाता है कि घर से कई दस्तावेज, तीन मोबाइल और कुछ फाइलें कब्जे में ली है। आलोक सिंह इस समय एसटीएफ की रिमाण्ड पर है। उसे कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार किया गया था।

    यह भी पढ़ें :  IGM भर्ती 2026: विभिन्न पदों के लिए आवेदन करें, अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026

    घर की नापजोख भी की गई

    आलोक सिंह की कोठी की नापजोख भी कराई गई है। टीम के साथ तीन लोग हाथ में फीता और डायरी लिए हुए थे। इन लोगों ने बाहर निकल कर भी कुछ लोगों से सवाल जवाब किए। बताया जाता है कि टीम ने आस पास खाली पड़े प्लाट को लेकर भी जानकारी की।

    शुभम जायसवाल के घर में भी मिले लग्जरी आईटम

    इस दौरान ईडी ने दुबई में छिपे शुभम जायसवाल के वाराणसी स्थित घर पर आठ दिसम्बर को पेश होने का नोटिस भी चस्पा किया था। आरोपियों की सम्पत्ति का ब्योरा मिलते ही ईडी ने शुक्रवार को कार्रवाई की। वाराणसी में शुभम जायसवाल की कोठी से राडो समेत कई विदेशी लग्जरी ब्राण्ड की घड़ियां व पर्स, लेडीज बैग समेत कई कीमती चीजें मिलीं। इनकी कीमत डेढ़ करोड़ रुपये बताई गई है। इसके साथ ही यहां करोड़ों रुपये के फर्नीचर व अन्य साज सज्जा के सामान भी मिले।

    रांची से शुक्रवार सुबह 40 वाहनों से चलकर 25 टीमें वाराणसी पहुंचीं। शुभम जायसवाल के बादशाह बाग कॉलोनी स्थित घर पर टीम देर रात तक गेट बंद कर हर एक सामान की जांच, छानबीन और पूछताछ करती रही।

    टीम ने यहां एक-एक कमरे की तलाशी ली। एक-एक सामान की गहनता से छानबीन कर उसकी खरीद-बिक्री के बारे में परिजनों से पूछताछ की। मकान में रखे बॉक्स से लेकर आलमारियां खुलवाकर सामानों को चेक किया गया। यहां तक महंगी लाइटों से लेकर स्कूटी के बारे में जानकारी ली गई। स्कूटी की डिक्की भी देखी गई।

    ईडी की तीन प्रदेशों में 25 ठिकानों पर छापेमारी

    ईडी की लखनऊ जोन टीम ने कफ सिरप प्रकरण में शुक्रवार की सुबह उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गुजरात में एक साथ 25 ठिकानों पर छापे मारी की। इस दौरान लखनऊ में पूर्व सांसद के करीबी यूपी पुलिस के बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह, अमित टाटा समेत पांच लोगों के घरों में तलाशी ली। साथ ही वाराणसी, जौनपुर, सहारनपुर में मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल, सीए विष्णु अग्रवाल के घर, एबॉट कम्पनी के दफ्तर समेत कई फर्मों के कार्यालय के अलावा रांची और अहमदाबाद में दो बड़ी दवा कम्पनियों के कार्यालयों में भी कार्रवाई की।

    यह भी पढ़ें :  Delhi: दिल्ली सरकार का नया फरमान, स्कूलों में शैक्षणिक घंटों के दौरान वीडियो बनाने पर लगा प्रतिबंध

    यह भी पढ़ें: मेरी मम्मी से खींचकर ले गए थे मेरे पापा को और…; ज्वाइनिंग लेटर पाकर भावुक हुई 84 की दंगा पीड़िता

    यह भी पढ़ें: ड्यूटी छोड़ प्रेमी संग होटल पहुंची महिला टीचर, पीछे से पहुंच गया पति, फिर जो हुआ…

    यह भी पढ़ें: पत्नी की बेवफाई से फिर एक युवक ने मौत को लगाया गले, मरने से पहले वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया अपलोड, रोंगटे खड़े कर देगी पूरी कहानी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 4 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 4, 2026

    Prayagraj: शहर के मशहूर न्यूरो सर्जन पर गलत हरकत का आरोप, पीड़ित युवती और उसके परिजनों ने किया जमकर हंगामा

    April 4, 2026

    Kabirdham: 16 वर्षीय नाबालिग किशोर से दुष्कर्म करने वाली महिला गिरफ्तार

    April 4, 2026

    Korba: 5 लाख लूट का मामला निकला फर्जी, कर्मचारी ने ही पैसा गबन करने की नीयत से पुलिस के सामने बनायी थी लूट की झूठी कहानी

    April 4, 2026

    MP में नर्सिंग ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 2317 पोस्ट पर निकली भर्ती, अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026

    April 3, 2026

    Bhind: महिला की हत्या मामले में पति समेत तीन गिरफ्तार, आत्महत्या का रूप देने की साजिश को पुलिस ने किया फेल

    April 3, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026785 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026641 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026635 Views
    Don't Miss

    राशिफल 4 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 4, 2026

    आज का राशिफल: आज 04 अप्रैल का यह विशेष दिन वैशाख कृष्ण पक्ष द्वितीया के…

    Prayagraj: शहर के मशहूर न्यूरो सर्जन पर गलत हरकत का आरोप, पीड़ित युवती और उसके परिजनों ने किया जमकर हंगामा

    April 4, 2026

    Kabirdham: 16 वर्षीय नाबालिग किशोर से दुष्कर्म करने वाली महिला गिरफ्तार

    April 4, 2026

    Korba: 5 लाख लूट का मामला निकला फर्जी, कर्मचारी ने ही पैसा गबन करने की नीयत से पुलिस के सामने बनायी थी लूट की झूठी कहानी

    April 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.