Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

    August 12, 2026

    कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    August 12, 2026

    राशिफल 12 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»आदिवासी विभाग के तुगलकी आदेश की बलिवेदी पर चढ़ा युवा अधीक्षक, तीन-तीन छात्रावासों का बोझ और अंत में सड़क पर मिली मौत
    Featured

    आदिवासी विभाग के तुगलकी आदेश की बलिवेदी पर चढ़ा युवा अधीक्षक, तीन-तीन छात्रावासों का बोझ और अंत में सड़क पर मिली मौत

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20251211 WA0040
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * पदोन्नति का आदेश या भ्रष्टाचार का फर्जी खेल?— छात्रावास अधीक्षक की मौत ने खोली विभाग की पोल।

    * आदेश मानने की सजा: बिना आवास, बिना सुविधा—लंबी दूरी की मजबूरी और खतरनाक यात्रा।

    * पढ़िए पदोन्नति का फर्जी खेल से लेकर मौत तक का सफर…

    सारंगढ़ बिलाईगढ़/स्वराज टुडे: – सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के आदिवासी विकास विभाग में जारी अव्यवस्था, मनमानी और कथित भ्रष्टाचार का काला सच एक बार फिर सामने आया है। सहायक आयुक्त के तुगलकी फरमान को पूरा करने की मजबूरी या और कुछ……? लेकिन इस खेल ने एक युवा छात्रावास अधीक्षक की जान ले बैठी। बीते मंगलवार रात सड़क दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत ने पूरे विभाग को हिलाकर रख दिया है लेकिन असली सवालों से विभाग के जिम्मेदार कर्मचारी सहित अधिकारी अब भी बचने की कोशिश कर रहे हैं।
    घटना बीती

    क्या मनमाने आदेश का खामियाज़ा: युवा अधीक्षक की मौत

    मृतक अधीक्षक की मूल पदस्थापना प्री-मैट्रिक छात्रावास बार में थी। लेकिन सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग द्वारा 01 अगस्त 2025 को जारी एक आदेश के तहत उन्हें नई जगह पदोन्नत करते हुए आश्रम सांकरा में पदस्थ कर दिया गया था।

    सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार— इस मामले में मृतक छात्रावास अधीक्षक अमित पटेल उम्र 35 वर्ष जो मूल रूप से सारंगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम भेड़वन निवासी थे और घटना दिनांक की रात्रि बरमकेला से चंद्रपुर मुख्य मार्ग से लौट रहे थे लेकिन मौहापाली मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में अपनी जान गवां बैठे। वे अपने पीछे रोते बिलखते एक मासूम लड़के सहित पूरे परिवार को छोड़ गए। इस मामले में आदिवासी विकास विभाग द्वारा दिनांक 01/08/2025 को आदेश जारी किया गया था जिसमें असामयिक मौत के गाल में समाने वाले युवा छात्रावास अधीक्षक अमित पटेल ने जारी आदेश पर अमल करते हुए नवीन पदस्थापना आश्रम सांकरा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराया था । लेकिन मूल पदस्थापना छात्रावास बार को भी देख रहे थे और इन सबके बावजूद विभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों की तुगलकी फरमान कहें या फिर उनकी मिठाई डिब्बा वाली सांठगांठ रूपी सहमति से छात्रावास बोंदा का भी प्रभार दिया गया था । मतलब एक अकेला कर्मचारी तीन-तीन छात्रावासों का बोझ उठा रहा था। विभाग के इस अव्यवस्थित आदेश ने अधीक्षक को रोजाना लंबी दूरी तय करने पर मजबूर किया और लगातार दौड़भाग और रात्रि आवागमन के दौरान ही उनका दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    यह भी पढ़ें :  Health Care: फल ही नहीं पपीते का पत्ता भी है बड़ा लाभदायक... एक पत्ता आपके लीवर, किडनी और हार्ट' को 70 साल तक बीमार नहीं होने देगा

    पदोन्नति आदेश बना पैसों का खेल—ज्यादातर ने चुकाए लाखों?….

    इस मामले सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पदोन्नति और नई पदस्थापना की सूची को लेकर भी कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि— जिनका “पदोन्नति आदेश” जारी हुआ, उनमें से अधिकांश ने अपने मूल कार्यालय से दूर जाने से बचने के लिए लाखों रुपये तक खर्च किए। पैसा देकर नजदीकी हॉस्टलों का “अतिरिक्त प्रभार” हासिल करने का खेल खुलेआम चलता रहा। केवल गिनती के छात्रावास अधीक्षकों ने ही वास्तविक रूप से आदेश का पालन किया है और उसी कड़ी में यह युवा अधीक्षक भी शामिल था,जिसने आदेश का पालन करते हुए तीन हॉस्टलों की जिम्मेदारी निभाई और अंत में मौत का शिकार बन गया।

    विभाग की विफलता: आदेश पालन के बाद भी अधीक्षक को निवास सुविधा नहीं

    सबसे गंभीर सवाल यह है कि जब जिला स्तरीय आदेश 01/08/2025 को जारी हो चुका था तो अधीक्षक को अपने नए पदस्थ छात्रावास में निवास की व्यवस्था क्यों नहीं किया गया?..

    सड़क में लगे माइलेज स्टोन उखड़ गया था

    बरमकेला कटंगपाली मुख्य मार्ग पर जिस जगह पर अधीक्षक अमित पटेल की मौत हुई है उस जगह की सड़क किनारे लगा माइलेज स्टोन उखड़ कर फेंका गया है। सड़क पर बाइक की रगडाने की चिन्ह दिखा रहे हैं। ऐसे में बाइक की गति अधिक रही होगी और अचानक बाइक अनियंत्रित हो जाने से माइलेज स्टोन से टकरा गया होगा। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकता है।

    बहरहाल अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस घटना से सबक लेकर आदिवासी विकास विभाग द्वारा पदोन्नति के साथ स्थानांतरण पर अमल करते हैं या नहीं तथा नवीन पदस्थापना स्थल पर निवास करेंगे या नहीं……..???

    यह भी पढ़ें :  Nawada: दो साल पहले पति को छोड़ प्रेमी संग भागी थी, अब दमन में मिला सड़ा गला शव

    यह भी पढ़ें:;एम्स ने किया बड़ा दावा, 2 घंटे की सर्जरी और डायबिटीज से मिलेगा छुटकारा !

    यह भी पढ़ें:;लिंगीयाडीह के गरीब परिवारों को विभिन्न संगठनों का मिल रहा समर्थन, नगर निगम 20 साल से ज्यादा पुराने पट्टे को केंसिल कर बनाना चाहता हैं गार्डन

    यह भी पढ़ें:;हमीदिया अस्पताल परिसर में दो नवजात बच्चों के अधजले शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

    August 12, 2026

    कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    August 12, 2026

    राशिफल 12 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 12, 2026

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026

    बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

    August 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,834 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,481 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,209 Views
    Don't Miss

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

    August 12, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा के लालूराम कॉलोनी, न्यू बस स्टैंड स्थित शिवाय हॉस्पिटल (Shivay Hospital…

    कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    August 12, 2026

    राशिफल 12 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 12, 2026

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.