‘गाय का मांस खिलाया, कलमा और नमाज पढ़ने का दबाव’, महिला ने सुनाई जबरन धर्म परिवर्तन की खौफनाक दास्तान

- Advertisement -

अररिया/स्वराज टुडे: बिहार के अररिया जिले से एक बेहद चौंकाने और डरावने मामले का खुलासा हुआ है। यहां एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसे कार से जबरन अगवा कर कई महीनों तक दिल्ली और बिहार के अलग-अलग इलाकों में बंधक बनाकर रखा गया।

पीड़िता ने नरपतगंज थाना क्षेत्र के पलासी गांव के मो. आलम सहित आठ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि वे उसे जबरन मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए लगातार शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देते रहे।

कैसे हुआ अगवा, कहां-कहां रखा बंधक

पीड़िता ने बताया कि उसे कार में जबरन बैठाकर भीमपुर और वीरपुर ले जाया गया। इसके बाद उसे सहरसा ले जाया गया। फिर आरोपी उसे दिल्ली ले गए, जहां उसे महीनों तक बंधक रखा गया। इन सभी जगहों पर उसके साथ लगातार मारपीट, धमकी और प्रताड़ना होती रही।

महिला के आरोप: गाय का मांस खिलाया, जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव

महिला का दावा है कि बंधक बनाकर रखने के दौरान उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए। उसे गाय का मांस खाने के लिए मजबूर किया गया। उससे कलमा पढ़ने और नमाज अदा करने के लिए दबाव डाला गया, उसके बच्चों को मारने की धमकी दी जाती थी। उसके गहने भी छीन लिए गए। मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का दौर महीनों तक चलता रहा। महिला ने बताया कि सीमा क्षेत्र में ऐसे कई लोग सक्रिय हैं जो महिलाओं को अगवा कर जबरन धर्म परिवर्तन करवाने की कोशिश करते हैं।

कैसे छूटी आरोपी के चंगुल से

पीड़िता के मुताबिक, एक दिन उसे मौका मिला और वह किसी तरह भाग निकली। फिर वह अपने पति के साथ अररिया वापस पहुंची और सीधे कोर्ट गई। कोर्ट में उसने पूरी कहानी न्यायाधीश के सामने बयान की।

यह भी पढ़ें :  ड्राइवर ने अपनी मालकिन का नहाते हुई बनाई अश्लील वीडियो, फिर दबाव बनाकर अपने साथी संग 2 महीने तक किया दुष्कर्म, शिकायत के बाद फरार हुए दोनों आरोपी

कोर्ट का आदेश: तुरंत दर्ज हो FIR

मामले की सुनवाई के दौरान पीड़िता के अधिवक्ता के. एन. विश्वास ने बताया कि: महिला ने अगवा करने, बंधक बनाकर रखने, प्रताड़ित करने और जबरन धर्म परिवर्तन कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। कोर्ट ने मामले की गंभीरता देखते हुए फारबिसगंज थानाध्यक्ष को तत्काल FIR दर्ज करने और जांच शुरू करने का आदेश दिया है।

स्थानीय लोगों में दहशत और चर्चा

मामला सामने आने के बाद इलाके में भय और चर्चा का माहौल है। पीड़िता का कहना है कि वह चाहती है कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई हो ताकि किसी और महिला के साथ ऐसा न हो सके।

यह भी पढ़ें: अब कई KM दूर से होंगे प्रभु के भव्य दर्शन. पीएम मोदी ने किया दुनिया की सबसे ऊंची भगवान राम की मूर्ति का अनावरण

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन में बैग और अन्य कीमती सामानों पर हाथ साफ करने वाले चोरों को यात्रियों ने रंगे हाथ धर दबोचा, फिर मौके पर ही की गयी जमकर धुनाई, देखें वीडियो..

यह भी पढ़ें: प्रेमिका काम पर जाती तो 13 साल की बेटी से रेप करता था प्रेमी, लिव इन में घिनौना अपराध, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -