Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    समाज के स्वास्थ्य की प्रथम कड़ी मितानिन दीदी – नरेंद्र देवांगन

    November 29, 2026

    रायपुर में PM आवास योजना के तहत 1112 मकानों का होगा आवंटन, आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

    November 28, 2026

    Bilaspur: गौवंश और भैसों को बूचडखाना ले जाते ट्रक सहित 02 आरोपी गिरफतार

    November 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»3 दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंच रहे हैं पीएम मोदी; शाह और डोभाल के अलावा IB, NIA, CBI और RAW के अधिकारी भी होंगे शामिल
    Featured

    3 दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंच रहे हैं पीएम मोदी; शाह और डोभाल के अलावा IB, NIA, CBI और RAW के अधिकारी भी होंगे शामिल

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20251127 102413
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    रायपुर/स्वराज टुडे:: नवा रायपुर के आइआइएम (IIM) परिसर में 28 से 30 नवंबर तक 60वां अखिल भारतीय डीजीपी-आइजी कॉन्फ्रेंस (60th All India DGP-IGP Conference) की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 नवंबर की शाम रायपुर पहुंचेंगे, लेकिन पहले से चर्चा में रहे उनके रोड शो की योजना निरस्त कर दी गई है। इसके साथ ही पीएम मोदी किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे। वे 30 नवंबर को शाम दिल्ली लौट जाएंगे।

    शाह और डोभाल के अलावा 500 आइपीएस अधिकारी रहेंगे मौजूद

    कॉन्फ्रेंस में देशभर के राज्यों के डीजीपी, केंद्रीय गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, आइबी, एनआइए, सीबीआइ और रा के अधिकारी शामिल होंगे। कुल मिलाकर करीब 500 आइपीएस अधिकारी इस आयोजन में मौजूद रहेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सहित शीर्ष सुरक्षा सलाहकार तीनों दिन रायपुर में रहेंगे।

    आइबी ने संभाली कमान

    कॉन्फ्रेंस की सभी तैयारियों की कमान खुफिया ब्यूरो (आइबी) ने संभाल ली है। वहीं स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) की टीम ने भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मुख्यालय के अधिकारी उनके साथ समन्वय में काम कर रहे हैं। आइबी के वरिष्ठ अधिकारी पिछले कई दिनों से रायपुर में डेरा डाले हुए हैं और लगातार बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं।

    साइबर क्राइम इस बैठक का प्रमुख मुद्दा होगा

    आइबी के डायरेक्टर तपन डेका ने मंगलवार और बुधवार को कान्फ्रेंस स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। कान्फ्रेंस में राज्यों की पुलिस के आधुनिकीकरण, सुरक्षा तंत्र की मजबूती और नई तकनीकों के उपयोग पर महत्वपूर्ण प्रेजेंटेशन दिए जाएंगे। बताया गया कि साइबर क्राइम इस बैठक का प्रमुख मुद्दा होगा।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 20 नवंबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    नवा रायपुर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

    नवा रायपुर में 28 से 30 नवंबर तक प्रधानमंत्री मोदी का प्रवास प्रस्तावित है। यहां आइआइएम में आयोजित होने वाले डीजी कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी शामिल होंगे। गृहमंत्री शाह भी आएंगे। प्रधानमंत्री और वीवीआइपी की सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने आदेश जारी करते हुए भारी एवं मध्यम मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार 28 से 30 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह पांच से रात 12 बजे तक नवा रायपुर क्षेत्र के सभी मार्गों पर भारी व मध्यम मालवाहक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। यह निर्णय एसएसपी के प्रतिवेदन पर लिया गया है, जिसमें वीवीआइपी मूवमेंट के दौरान सुगम यातायात और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रतिबंध की अनुशंसा की गई थी।

    देशभर से डीजीपी-आइजी स्तर के प्रतिनिधि शामिल होंगे

    कॉन्फ्रेंस के दौरान सुरक्षा प्रबंधन की जिम्मेदारी एडीजी दीपांशु काबरा और रायपुर आइजी अमरेश मिश्रा को दी गई है। वे राज्य पुलिस, केंद्रीय बलों और इंटेलिजेंस एजेंसियों के साथ समन्वय संभालेंगे। देशभर से डीजीपी-आइजी स्तर के प्रतिनिधि सम्मेलन में शामिल होंगे। वहीं आइजी छाबड़ा को भोजन व्यवस्था, ओपी पाल को आवास,ध्रुव गुप्ता को कंट्रोल रूम और अन्य अधिकारियों को परिवहन और अन्य व्यवस्था सौंपी गई है।

    सभी राज्य देंगे अपराध नियंत्रण संबंधी प्रयासों पर प्रजेंटेशन

    कॉन्फ्रेंस में सभी राज्य अपराध नियंत्रण संबंधी प्रयासों पर प्रजेंटेशन देंगे। एक मॉडल स्टेट चुनकर कॉमन गाइडलाइन जारी हो सकेगी। पिछले साल 2024 में यह कॉन्फ्रेंस ओडिशा के भुवनेश्वर में हुआ था। इसमें पीएम मोदी ने हिस्सा लिया था। छत्तीसगढ़ पहली बार इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी कर रहा है, जो राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

    यह भी पढ़ें :  Mathura: शादी समारोह में दूल्हे के पिता की हत्या, दामाद पर शक

    यह भी पढ़ें: प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र का संगीन आरोप, आदिवासी समाज ने की आपराधिक केस दर्ज करने की मांग

    यह भी पढ़ें: 21 वर्षीय छात्र को उसके जन्मदिन पर केक काटने 5 दोस्तों ने घर से बाहर बुलाया, फिर कर दिया आग के हवाले, पांच आरोपी गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन में बैग और अन्य कीमती सामानों पर हाथ साफ करने वाले चोरों को यात्रियों ने रंगे हाथ धर दबोचा, फिर मौके पर ही की गयी जमकर धुनाई, देखें वीडियो..

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    समाज के स्वास्थ्य की प्रथम कड़ी मितानिन दीदी – नरेंद्र देवांगन

    November 29, 2026

    रायपुर में PM आवास योजना के तहत 1112 मकानों का होगा आवंटन, आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

    November 28, 2026

    Bilaspur: गौवंश और भैसों को बूचडखाना ले जाते ट्रक सहित 02 आरोपी गिरफतार

    November 28, 2026

    Bilaspur: सुने मकान में महिला को अकेली देखकर घर में घुसकर बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    November 28, 2026

    Raipur: मिनी सब जूनियर महान धनुर्धर गुरुगोविन्द जी राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 29 नवंबर को

    November 28, 2026

    Lucknow: राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित वंदे मातरम् कैंप में कोरबा के युवाओं ने बिखेरी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा, कोरबा की अदिति एवं नरेंद्र ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को भेंट की वर्ली आर्ट पेंटिंग

    November 28, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,106 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,571 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,432 Views
    Don't Miss

    समाज के स्वास्थ्य की प्रथम कड़ी मितानिन दीदी – नरेंद्र देवांगन

    November 29, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  डिंगापुर में आयोजित मितानिन सम्मान समारोह में नगर पालिक निगम कोरबा के…

    रायपुर में PM आवास योजना के तहत 1112 मकानों का होगा आवंटन, आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

    November 28, 2026

    Bilaspur: गौवंश और भैसों को बूचडखाना ले जाते ट्रक सहित 02 आरोपी गिरफतार

    November 28, 2026

    Bilaspur: सुने मकान में महिला को अकेली देखकर घर में घुसकर बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    November 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.