Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    विधायक अनंत सिंह के यहां न दौड़ हुई, न किसी को थार मिली; घोड़े लेकर पहुंचे थे देशभर के राइडर

    November 28, 2026

    पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों की बेटियों पर संकट, दस महीने में 84 अपहरण और जबरन निकाह के मामले आए सामने

    November 28, 2026

    रायपुर के चाँद बेकरी में स्वास्थ्य विभाग का छापा, गंदगी देख भड़के अधिकारी, लगाया 10,000 रु का जुर्माना

    November 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 28
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सम्राट चौधरी के गृहमंत्री बनते ही बिहार में एनकाउंटर, बेगूसराय में पुलिस ने कुख्यात अपराधी शिवदत्त को मारी गोली
    Featured

    सम्राट चौधरी के गृहमंत्री बनते ही बिहार में एनकाउंटर, बेगूसराय में पुलिस ने कुख्यात अपराधी शिवदत्त को मारी गोली

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Bihar Encounter 300x200 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बिहार
    बेगूसराय/स्वराज टुडे:  बेगूसराय जिले में शुक्रवार की रात एनकाउंटर किया गया. एसटीएफ और जिला पुलिस ने एकसाथ बड़ी कार्रवाई की. इस मामले में कुख्यात अपराधी शिवदत्त राय घायल हो गया. शुक्रवार को ही नीतीश मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा हुआ. गृह विभाग की जिम्मेदारी सम्राट चौधरी को मिली और इसके बाद अपराधियों के खिलाफ एक्शन शुरू हो गया है.

    बिहार में मंत्रिमंडल का गठन होते ही एक्शन में सरकार

    बिहार में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा होते ही अपराधियों के खिलाफ एक्शन लेना शुरू हो गया है. बेगूसराय जिले में शुक्रवार की रात कुख्यात अपराधी शिवदत्त राय का एनकाउंटर किया गया. एसटीएफ और जिला पुलिस ने एकसाथ मिलकर यह कार्रवाई की. यह पूरी घटना जिले के साहेबपुर कमाल थाना इलाके के शालिग्राम और मल्हीपुर गांव के पास की है.

    हथियार खरीदने पहुंचा था कुख्यात अपराधी

    इस मामले को लेकर बताया गया कि एसटीएफ को यह जानकारी मिली थी कि साहेबपुर कमाल थाना इलाके के मल्हीपुर गांव के आस-पास ही कुख्यात शिवदत्त राय हथियार खरीदने के लिये पहुंचा है. यह सूचना मिलते ही एसटीएफ की टीम मल्हीपुर गांव पहुंची. साथ ही स्थानीय पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई. इस दौरान 2 बाइक पर 6 अपराधी सवार थे. पुलिस को देखते ही उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस की तरफ से भी आत्मरक्षा में गोली चलाई गई. इस घटना में शिवदत्त राय के जांघ में गोली लगी.

    अन्य अपराधी मौके से फरार

    जानकारी के मुताबिक, इस दौरान बाकी के अपराधी मौके से फरार हो गये. लेकिन, शिवदत्त राय से पूछताछ के आधार पर एक घर से बड़ी संख्या में हथियार, रुपये और कफ सिरप बरामद किये गए. बताया जा रहा है कि शिवदत्त राय पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. मालूम हो, सम्राट चौधरी को इस बार गृह विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. जिसके बाद से एक्शन शुरू हो गया है.

    यह भी पढ़ें :  Korba: चंद्रनगर-जटराज के विस्थापितों ने एसईसीएल प्रबंधन पर लगाया बुनियादी सुविधाएं ना देने का आरोप, दंडवत प्रणाम करते हुए पहुँचे कलेक्ट्रेट, लगाई न्याय की गुहार

    20 सालों तक सीएम नीतीश के पास रहा गृह विभाग
    करीब 20 सालों तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास रहने वाला गृह विभाग अब भाजपा विधायक दल के नेता और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंप दिया गया है. यह वही विभाग है जिसे 2005 से नीतीश ने राज्य की कानून-व्यवस्था सुधारने की रीढ़ माना था. बिहार में ऐसा तीसरी बार हुआ है जब गृह विभाग मुख्यमंत्री के पास नहीं है. इससे पहले 1967 और 1971 में भी गृह मंत्रालय अलग मंत्रियों को सौंपा गया था. अब 2025 में यह बदलाव हुआ है.

    बिहार में ‘यूपी मॉडल’ की चर्चा तेज

    अब यह जिम्मेदारी उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास है. गृह विभाग सौंपे जाने के बाद भाजपा समर्थक इस कदम को ‘यूपी मॉडल’ की ओर बढ़ने के रूप में देख रहे हैं. योगी आदित्यनाथ की तर्ज पर अपराधियों पर कड़ा शिकंजा कसने और बुलडोजर की चर्चा भी तेज है. हालांकि असली परीक्षा यह होगी कि सम्राट चौधरी किस तरह पुलिस-प्रशासन के साथ तालमेल बैठाकर नीतीश की स्थापित लकीर को और आगे बढ़ाते हैं.

    यह भी पढ़ें: दो पुरुष दोस्तों के साथ शेयरिंग में एक ही फ्लैट में रहती थी शालू, 16वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, जाँच में जुटी पुलिस

    यह भी पढ़ें: सांवले पिता को हुआ गोरा बेटा, अवैध संबंध के शक में पत्नी का रेत दिया गला

    यह भी पढ़ें: मंदिर में सांप देते थे आशीर्वाद, पुजारी ने बना रखा था नाग लोक, जुटती थी श्रद्धालुओं की भीड़, तभी पहुंच गई वन विभाग की टीम, फिर जो हुआ …..

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  Korba: संभाग स्तरीय रोजगार मेला 04 दिसंबर को
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    विधायक अनंत सिंह के यहां न दौड़ हुई, न किसी को थार मिली; घोड़े लेकर पहुंचे थे देशभर के राइडर

    November 28, 2026

    पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों की बेटियों पर संकट, दस महीने में 84 अपहरण और जबरन निकाह के मामले आए सामने

    November 28, 2026

    रायपुर के चाँद बेकरी में स्वास्थ्य विभाग का छापा, गंदगी देख भड़के अधिकारी, लगाया 10,000 रु का जुर्माना

    November 28, 2026

    भगवान श्री सत्य साई बाबा के 101वें जन्मोत्सव में शामिल होकर लौटे अनूपपुर जिले के 23 भक्तों का बिजुरी में भव्य स्वागत

    November 27, 2026

    Raipur: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म एवं जबरन गर्भपात के आरोप में NIT पास आउट छात्र गिरफ्तार

    November 27, 2026

    शादी के 24 घंटे में दुल्हन हुई विधवा, फोटोशूट खत्म होते ही स्टेज पर गिरा डॉक्टर दूल्हा, अस्पताल ले जाने के दौरान मौत

    November 27, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,105 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,570 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,432 Views
    Don't Miss

    विधायक अनंत सिंह के यहां न दौड़ हुई, न किसी को थार मिली; घोड़े लेकर पहुंचे थे देशभर के राइडर

    November 28, 2026

    बिहार पटना/स्वराज टुडे: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित…

    पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों की बेटियों पर संकट, दस महीने में 84 अपहरण और जबरन निकाह के मामले आए सामने

    November 28, 2026

    रायपुर के चाँद बेकरी में स्वास्थ्य विभाग का छापा, गंदगी देख भड़के अधिकारी, लगाया 10,000 रु का जुर्माना

    November 28, 2026

    भगवान श्री सत्य साई बाबा के 101वें जन्मोत्सव में शामिल होकर लौटे अनूपपुर जिले के 23 भक्तों का बिजुरी में भव्य स्वागत

    November 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.