Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सरकार ने 100% एथेनॉल फ्यूल के इस्तेमाल को दी मंजूरी, गडकरी ने बताया पूरा प्लान

    June 15, 2026

    हाथियों का दल लौटा धरमजयगढ़, वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

    June 15, 2026

    एनटीपीसी जमनीपाली कोरबा में “नशा मुक्त भारत अभियान” कार्यक्रम संपन्न

    June 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 15
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»डगडौआ में प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण के दौरान खाली रहीं कुर्सियां, बिरसा मुंडा जयंती पर आयोजित कार्यक्रम खत्म होते ही लौट गई भीड़
    Featured

    डगडौआ में प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण के दौरान खाली रहीं कुर्सियां, बिरसा मुंडा जयंती पर आयोजित कार्यक्रम खत्म होते ही लौट गई भीड़

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20251116 15020292
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरिया/स्वराज टुडे: उमरिया जिले के विकासखंड करकेली के ग्राम पंचायत डगडौआ स्थित बिरसा मुंडा खेल परिसर में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह बड़े स्तर पर आयोजित किया गया मंच पर स्वागत, सम्मान और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद माहौल उत्साहपूर्ण नजर आया मंच से अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के संबोधन भी होते रहे। लेकिन जैसे ही मुख्य कार्यक्रम समाप्त हुआ और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण शुरू हुआ, दृश्य अचानक बदल गया ।

    IMG 20251116 15020808

    कार्यक्रम में लगी कुर्सियों पर अच्छी-खासी भीड़ मौजूद थी, मगर प्रसारण शुरू होते ही धीरे-धीरे लोग मैदान से निकलने लगे कुछ ही मिनटों में अधिकांश कुर्सियां खाली दिखने लगीं।

    IMG 20251116 15021147

    एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री का उद्बोधन जारी था, लेकिन सामने बैठे जनप्रतिनिधि अपनी कुर्सियां छोड़ कर चल दिए जिससे धीरे धीरे दर्शक भी अपनी कुर्सियां खाली कर चलते बने, जिससे मैदान की पंक्तियों में रखी खाली कुर्सियां ही प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनती रहीं,

    बिरसा मुंडा जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और पंचायत स्तर के कर्मचारी शामिल थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव प्रसारण शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में जिम्मेदार लोग भी परिसर से निकलते नजर आए।

    इससे यह सवाल उठने लगा कि आखिर इतना बड़ा आयोजन करने के बाद भी लाइव प्रसारण के दौरान उपस्थित लोगों की संख्या क्यों नहीं बनी। इस घटनाक्रम पर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आई है।
    कांग्रेस जिला अध्यक्ष इंजीनियर विजय कोल ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि आदिवासी विकास फंड का पैसा इस तरह के बड़े आयोजनों पर खर्च किया जा रहा है, जबकि यह राशि सीधे आदिवासी समाज के विकास पर लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता अब पहले जैसी उत्सुकता से प्रधानमंत्री के संदेश नहीं सुन रही, और यह मैदान में खाली कुर्सियों की तस्वीरों से साफ दिखा। सोशल मीडिया पर भी यह मामला चर्चा में रहा। लाइव प्रसारण के दौरान खाली कुर्सियों का वीडियो तेजी से वायरल हो गया। कई प्लेटफार्म पर लोग कार्यक्रम की योजना और व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जिला भिलाई द्वारा विशेष पूजन, हवन, प्रसाद वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

    वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री का भाषण चल रहा है और सामने पूरी पंक्तियाँ खाली पड़ी हैं स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में भीड़ इकट्ठी करना मुश्किल नहीं होता, लेकिन भीड़ को अंत तक बनाए रखना चुनौती थी । कुछ ग्रामीणों ने यह भी जताया कि आयोजकों ने कार्यक्रम के समय और संरचना को लेकर बेहतर योजना बनानी चाहिए थी । बिरसा मुंडा खेल परिसर में हुए आयोजन के बाद जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए, उन्होंने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को भी सोचने पर मजबूर किया है।

    सवाल यह नहीं कि कार्यक्रम में कितने लोग आए, बल्कि यह है कि जब प्रधानमंत्री का उद्बोधन शुरू हुआ तो भीड़ क्यों नहीं ठहरी । डगडौआ का मैदान एक बड़े सरकारी आयोजन का गवाह बना, लेकिन लाइव प्रसारण के दौरान कुर्सियों का खाली रह जाना पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है।

    यह भी पढ़ें: ऑनलाइन गेम्स की लत में दो छात्र बने अपराधी, घर से उड़ाए 5.60 लाख रुपये

    यह भी पढ़ें: स्कॉर्पियो से एंट्री, गाड़ी पर ‘सांसद’ की नेम प्लेट, बातों में रुतबा… ऐसे खुली फर्जी विधायक की पोल

    यह भी पढ़ें: जिस बस को चला रही पत्नी उसी में टिकट काटता है पति, दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बना ये कपल

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सरकार ने 100% एथेनॉल फ्यूल के इस्तेमाल को दी मंजूरी, गडकरी ने बताया पूरा प्लान

    June 15, 2026

    हाथियों का दल लौटा धरमजयगढ़, वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

    June 15, 2026

    एनटीपीसी जमनीपाली कोरबा में “नशा मुक्त भारत अभियान” कार्यक्रम संपन्न

    June 15, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब के चुनाव परिणाम घोषित, कमलेश यादव संरक्षक और नौशाद खान अध्यक्ष निर्वाचित

    June 15, 2026

    पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया

    June 14, 2026

    खान सर केस में फरार रौशन आनंद के भाई प्रिंस की संदिग्ध मौत, नेपाल के होटल में मिला शव

    June 14, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,629 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,064 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026911 Views
    Don't Miss

    सरकार ने 100% एथेनॉल फ्यूल के इस्तेमाल को दी मंजूरी, गडकरी ने बताया पूरा प्लान

    June 15, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि उन्होंने…

    हाथियों का दल लौटा धरमजयगढ़, वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

    June 15, 2026

    एनटीपीसी जमनीपाली कोरबा में “नशा मुक्त भारत अभियान” कार्यक्रम संपन्न

    June 15, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब के चुनाव परिणाम घोषित, कमलेश यादव संरक्षक और नौशाद खान अध्यक्ष निर्वाचित

    June 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.