Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    उपमुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री ने कोरबा जिले को 73 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को कराया गया गृहप्रवेश, सौंपी आवास की चाबी

    July 24, 2026

    राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान, 32 पदकों से चमके खिलाड़ी, सम्मान समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने किया उत्साहवर्धन

    July 23, 2026

    माय भारत युवा कार्यक्रम अंतर्गत ”नशामुक्त भारत अभियान -2026“ जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन 27 जुलाई को

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 24
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पिता ने मनसा देवी मंदिर में मांगी थी मन्नत, अब बेटी शेफाली ने रच दिया इतिहास; मां बोलीं- आते ही खिलाऊंगी चटनी-रोटी
    Featured

    पिता ने मनसा देवी मंदिर में मांगी थी मन्नत, अब बेटी शेफाली ने रच दिया इतिहास; मां बोलीं- आते ही खिलाऊंगी चटनी-रोटी

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6874991441762139320884292ac0308cc991ae0909412a0dc9c7a5c0d148f80dea48f0f01490539d2488ff
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    रोहतक/स्वराज टुडे: जैसे-जैसे भारतीय टीम जीत की ओर बढ़ती गई, वैसे-वैसे शेफाली वर्मा के घर जश्न का माहौल बनता गया। उनके घर पर स्वजन और रिश्तेदारों का तांता लग गया। परिवार के सदस्यों ने मैच खत्म होने से पहले ही ढोलक की थाप पर थिरकना शुरू कर दिया, वहीं दूसरी ओर आतिशबाजी शुरू कर दी गई।

    करीब 11:40 बजे जब साउथ अफ्रीका की टीम 221 रन पर 8 विकेट खो चुकी थी, तभी परिवार ने जीत का जश्न शुरू कर दिया था।

    शेफाली वर्मा की ऐतिहासिक पारी के पीछे उनके पिता संजीव वर्मा की सलाह का भी अहम योगदान रहा। पिता ने बेटी को धैर्य के साथ खेल पर टिके रहने की सीख दी थी। सेमीफाइनल में अच्छा स्कोर न कर पाने के बाद शेफाली थोड़ी निराश थी। तब पिता ने कहा था सिर्फ विकेट पर टिके रहना, रन अपने आप आ जाएंगे। शेफाली ने वही किया और टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। हालांकि, शतक से चूकने पर पिता संजीव थोडे़ निराश जरूर हुए लेकिन बेटी के प्रदर्शन पर बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं।

    फाइनल मैच से पहले संजीव वर्मा ने राजस्थान की मनसा देवी मंदिर में जाकर टीम के जीत की मन्नत मांगी थी। उनके साथ चाचा मुकेश, भाई अमन और अंकित भी रविवार सुबह मनसा देवी पहुंचे थे। भारतीय टीम में चयन की जानकारी शेफाली ने सबसे पहले अपनी मां परवीन बाला को दी थी।

    परवीन बाला ने बताया कि शेफाली ने फोन करके कहा बोलो, एक खुशखबरी है, सोचो क्या हो सकता है। मैंने कहा टीम में सिलेक्शन हो गया क्या? तो उसने खुशी-खुशी से कहा हां, भारतीय टीम में मेरा चयन हो गया। शेफाली ने मां से कहा था कि भगवान ने मुझे मौका दिया है, अब मैं इस पर खरी उतरूंगी और टीम को जिताने की पूरी कोशिश करूंगी।

    यह भी पढ़ें :  स्कूलों में जाँच कर करीब 61 नाबालिग बच्चों को वाहन चलाते पकड़ा गया

    मां बोलीं- अब शेफाली को खिलाऊंगी उसकी पसंदीदा चटनी-रोटी

    बेटी की शानदार पारी के बाद पिता संजीव वर्मा ने सबसे पहले घर के मंदिर में जाकर भगवान का आशीर्वाद लिया। उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक उठे। उन्होंने बेटी के प्रदर्शन और टीम की जीत को माता मनसा देवी की कृपा बताया। मां परवीन बाला ने कहा कि माता रानी की कृपा से ही बेटी को भारतीय टीम में जगह मिली और टीम ने फाइनल में जीत दर्ज की। उन्होंने कहा कि अब शेफाली के घर लौटने पर पूरा परिवार फिर से माता रानी के दरबार में जाकर प्रसाद चढ़ाएगा।

    परवीन बाला ने मुस्कराते हुए कहा शेफाली को सबसे ज्यादा चटनी-रोटी पसंद है। जब वो घर लौटेगी, तो उसका स्वागत उसी के पसंदीदा खाने से करूंगी। वहीं, पिता संजीव वर्मा और स्वजन सोमवार को मुंबई रवाना हो गए हैं, ताकि शेफाली से मिलकर जीत का जश्न मना सकें।

    प्वाइंट्स में भारत की ऐतिहासिक जीत समझें-

    ● 25 साल बाद महिला क्रिकेट को मिला नया विश्व चैंपियन
    ● 47 साल बाद भारत ने जीती अपनी पहली विश्व कप ट्राफी
    ● महिला वनडे विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराया
    ● 40 करोड़ रुपये मिले भारतीय महिला टीम को
    19.77 करोड़ रुपये उपविजेता द. अफ्रीका को मिले
    9.89करोड़ रुपये और  सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को दिए गए 35.27 करोड़ रुपये ।चैंपियन आस्ट्रेलियाई टीम को मिले थे 2023 वनडे विश्व कप में (इस तरह पुरुषों से ज्यादा इनामी राशि मिली)
    ● प्लेयर ऑफ द सीरीज: दीप्ति शर्मा
    ● प्लेयर ऑफ द मैच: शेफाली वर्मा

    यह भी पढ़ें :  Korba: आयुष मेडिकल एसोसिएशन का चिकित्सक सम्मेलन 19 जुलाई को

    अद्भुत प्रदर्शन भारत के लिए इस मैच में शेफाली वर्मा ने बल्ले और गेंद से कमाल दिखाया। चोटिल प्रतिका रावल की जगह टीम में शामिल की गईं शेफाली ने 87 रनों की पारी खेलने के साथ ही दो विकेट भी लिए। वहीं दीप्ति शर्मा (58) ने भी अर्धशतक लगाने के अलावा पांच विकेट चटकाए।

    PM नरेंद्र मोदी ने भी भारत की बेटियों को दी बधाई

    पीएम मोदी ने कहा कि आईसीसी महिला वनडे विश्व कप फाइनल में भारतीय टीम की शानदार जीत। फाइनल में उनका प्रदर्शन अद्भुत कौशल व आत्मविश्वास से भरा रहा। टीम ने असाधारण टीम वर्क और दृढ़ता दिखाई। हमारी खिलाड़ियों को बधाई। ये ऐतिहासिक जीत भविष्य के चैंपियनों को प्रेरित करेगी।

    यह भी पढ़ें: मदरसे में मिला नकली नोटों का जखीरा, इमाम गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: ‘मुसलमानों के पूर्वज हिंदू थे’: मुस्लिम शख्स के इस बयान ने सोशल मीडिया पर मचा बवाल, देखें वीडियो

    यह भी पढ़ें: महिला टीआई ने पूर्व एसपी पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    उपमुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री ने कोरबा जिले को 73 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को कराया गया गृहप्रवेश, सौंपी आवास की चाबी

    July 24, 2026

    राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान, 32 पदकों से चमके खिलाड़ी, सम्मान समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने किया उत्साहवर्धन

    July 23, 2026

    माय भारत युवा कार्यक्रम अंतर्गत ”नशामुक्त भारत अभियान -2026“ जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन 27 जुलाई को

    July 23, 2026

    महिला कर्मचारियों ने संभाली बालको की 24×7 सुरक्षा की कमान

    July 23, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कोरबा प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ, प्रेस क्लब को 20 लाख रुपये की सहायता देने की भी घोषणा

    July 23, 2026

    छत्तीसगढ़ सुपर मॉडल सीजन-3 का भव्य आयोजन 2 अगस्त को पाम मॉल कोरबा में होगा संपन्न

    July 23, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,777 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,448 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,141 Views
    Don't Miss

    उपमुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री ने कोरबा जिले को 73 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को कराया गया गृहप्रवेश, सौंपी आवास की चाबी

    July 24, 2026

    * सत्ता शासन के लिए नहीं, सेवा के लिए है: उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव *…

    राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान, 32 पदकों से चमके खिलाड़ी, सम्मान समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने किया उत्साहवर्धन

    July 23, 2026

    माय भारत युवा कार्यक्रम अंतर्गत ”नशामुक्त भारत अभियान -2026“ जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन 27 जुलाई को

    July 23, 2026

    महिला कर्मचारियों ने संभाली बालको की 24×7 सुरक्षा की कमान

    July 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.