Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जनगणना कार्य में लापरवाही पर कोरबा जिले के पीएमश्री सेजेस दीपिका की तीन व्याख्याता निलंबित, कलेक्टर ने की थी अनुशंसा

    August 18, 2026

    Korba: भारतीय अग्निवीर में थल सेना भर्ती रैली के लिए निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण हेतु पंजीयन प्रारंभ

    August 18, 2026

    Korba: जिला रोजगार कार्यालय में 19 अगस्त को रोजगार मेला का आयोजन, इन पदों पर निकली है भर्तियां

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सरकारी आवास में प्रेमिका संग रंगे हाथ पकड़े गए CO, पत्नी ने बाहर से किया ताला बंद
    Featured

    सरकारी आवास में प्रेमिका संग रंगे हाथ पकड़े गए CO, पत्नी ने बाहर से किया ताला बंद

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6873840491762078938736e90e4a6016b9577e11024256a14599e564cbcc0cea17fe15471a8a4169c3a831
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    झारखंड
    गढ़वा/स्वराज टुडे: गढ़वा जिला अंतर्गत मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत अंचल अधिकारी के सरकारी आवास पर शनिवार को अलसुबह उस वक्त हंगामा मच गया, जब सीओ प्रमोद कुमार को उनकी पत्नी डा. श्यामा रानी ने उन्हें घर के अंदर ही कैद कर बाहर से ताला बंद कर दिया।

    बताया जा रहा है कि तब सीओ प्रमोद कुमार अपने सरकारी आवास में अपनी कथित प्रेमिका के साथ मौजूद थे। यह घटना शनिवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे की बताई जा रही है।

    बताया जा रहा है कि अंचल अधिकारी प्रमोद कुमार की पत्नी श्यामा रानी बिहार के गयाजी के पूर्व सांसद रामजी मांझी की बेटी हैं। उन्हें अपने पति के बारे में कुछ सूचना मिली थी। उसी के आधार पर वह अपने पिता एवं मायके वालों के साथ शनिवार को अलसुबह करीब साढ़े चार बजे मझिआंव स्थित सीओ के सरकारी आवास पर पहुंची थी।

    उसने आवाज देकर दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन सीओ ने दरवाजा नहीं खोला। तब उन्होंने सीओ आवास के सभी दरवाजों में बाहर से ताला बंद कर दिया।

    इसके बाद सीओ प्रमोद कुमार खिड़की के पास आए और ग्रिल के अंदर से ही पत्नी के साथ उनकी जबरदस्त नोकझोंक होने लगी। तब तक वहां शोरगुल सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए।

    इसकी जानकारी के बाद वहां पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए। लोगों ने दरवाजा खुलवाकर सीओ को बाहर निकालने का प्रयास किया। लेकिन उनकी पत्नी के सामने किसी की नहीं चली। आखिरकार सीओ प्रमोद कुमार ने छत होकर किसी प्रकार से बाहर निकले।

    इसके बाद पुलिस ने दरवाजा खुलवा कर अंदर पहुंची तो वहां सीओ की कथित प्रेमिका लातेहार जिले की चंदवा निवासी मुस्कान शर्मा आवास के अंदर मिली, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इधर, सीओ की पत्नी श्यामा रानी ने बताया कि उन्हें काफी समय से अपने पति पर शक था, लेकिन आज सब कुछ सामने आ गया।

    यह भी पढ़ें :  Korba: बांकीमोंगरा पुलिस ने डकैती के तीन मामलों का किया खुलासा, चार आरोपियों सहित एक विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार

    उन्होंने कहा कि हम कानून का सहारा लेंगे, अब मामला परिवार तक सीमित नहीं रहा। जबकि पूर्व सांसद रामजी मांझी ने कहा कि उनकी बेटी के साथ अन्याय हुआ है और उन्हें न्याय चाहिए। अब हम लोग कानूनी कार्रवाई करेंगे।

    यह पारिवारिक विवाद का मामला लग रहा है। सीओ की पत्नी ने कोई लिखित शिकायत नहीं की है। जबकि सीओ प्रमोद कुमार ने मझिआंव थाना में एक शिकायत दी है, जिसमें पत्नी एवं ससुराल वालों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस छानबीन कर रही है। -बृज कुमार, पुलिस निरीक्षक, अंचल मझिआंव।

    यह भी पढ़ें: रील बनाने के लिए रेलवे ट्रैक पर खड़े हो गए लड़के, पीछे से धड़धड़ाती हुई आई ट्रेन और फिर जो हुआ…कमजोर दिल वाले न देखें यह वीडियो

    यह भी पढ़ें: 8 साल से लिव-इन में रह रही भारती गौतम की सड़ी-गली हालत में मिली लाश, पुलिस की जांच में फरार प्रेमी रोहित निकला ‘वाहीद’

    यह भी पढ़ें: बच्चों की सगाई से पहले समधी समधन के बीच शुरू हो गया इश्क, फिर आगे जो हुआ ……

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जनगणना कार्य में लापरवाही पर कोरबा जिले के पीएमश्री सेजेस दीपिका की तीन व्याख्याता निलंबित, कलेक्टर ने की थी अनुशंसा

    August 18, 2026

    Korba: भारतीय अग्निवीर में थल सेना भर्ती रैली के लिए निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण हेतु पंजीयन प्रारंभ

    August 18, 2026

    Korba: जिला रोजगार कार्यालय में 19 अगस्त को रोजगार मेला का आयोजन, इन पदों पर निकली है भर्तियां

    August 18, 2026

    साईं मंदिर में चांदी के मुकुट की चोरी का सक्ती पुलिस ने किया खुलासा,चोरी हुआ 500 ग्राम वजनी चांदी का मुकुट कीमत 95,000रूपए बरामद

    August 18, 2026

    लाठी-डंडा खाएंगे…चाहे जेल जाएंगे, नहीं होने देंगे जनसुनवाई: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

    August 18, 2026

    Korba: मानिकपुर जनसुनवाई के विरोध में ग्रामीणों ने केदारनाथ अग्रवाल से की मुलाकात

    August 18, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,854 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,492 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,347 Views
    Don't Miss

    जनगणना कार्य में लापरवाही पर कोरबा जिले के पीएमश्री सेजेस दीपिका की तीन व्याख्याता निलंबित, कलेक्टर ने की थी अनुशंसा

    August 18, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत गणना ब्लॉक क्रमांक 0026 में प्रगणक…

    Korba: भारतीय अग्निवीर में थल सेना भर्ती रैली के लिए निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण हेतु पंजीयन प्रारंभ

    August 18, 2026

    Korba: जिला रोजगार कार्यालय में 19 अगस्त को रोजगार मेला का आयोजन, इन पदों पर निकली है भर्तियां

    August 18, 2026

    साईं मंदिर में चांदी के मुकुट की चोरी का सक्ती पुलिस ने किया खुलासा,चोरी हुआ 500 ग्राम वजनी चांदी का मुकुट कीमत 95,000रूपए बरामद

    August 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.