Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 24 अक्टूबर 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 24 अक्टूबर 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : आज 24 अक्टूबर दिन शुक्रवार है और आज चंद्रमा का गोचर दिन रात वृश्चिक राशि में अनुराधा नक्षत्र से होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज चंद्रमा और बुध के बीच युति संबंध बनेगा। जबकि आज बुध का गोचर सूर्य से दूसरे भाव में होगा और चंद्रमा से गुरु नवम भाव में होगा। ऐसे में आज भास्कर योग बनेगा। इस शुभ योग के प्रभाव से आज शुक्रवार का दिन मिथुन, सिंह और मकर राशि के जातको के लिए लाभदायक रहेगा। तो आइए जानते हैं आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

    मेष राशि

    आज मेष राशि के लोगों को मंगल और सूर्य की युति का लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्य करने से आप आज मान सम्मान प्राप्त करेंगे। आपके मित्रों की संख्या में भी वृद्धि होगी। आज रियल एस्टेट के क्षेत्रों में भी मेष राशि के जातकों को फायदा होगा। आज आपकी माताजी को कोई शारीरिक परेशानी हो सकती है, जिससे आज आपको उनकी सेहत का ध्यान रखना होगा। लव लाइफ के मामले में आज आपका दिन सुखद बीतेगा। पिता और पैतृक पक्ष से आपको आज लाभ मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में भी आपका प्रदर्शन बेहतर होगा।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि से आज सप्तम भाव में चंद्रमा का गोचर शुभ रहेगा। नौकरी करते हैं तो कार्यक्षेत्र में आपके कुछ शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं इनसे आपको सतर्क रहना होगा। आपकी चतुर बुद्धि सभी शत्रुओं को परास्त कर देगी। पार्टनरशिप में कोई व्यापार है तो इसके लिए दिन अच्छा रहेगा। संतान के विवाह से जुड़ी कोई समस्या आज समाप्त होगी, जीवनसाथी से आज आपको पूरा सहयोग मिलेगा। लव लाइफ खुशनुमा रहेगी। आज शाम के समय आप अपने माता पिता को किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर ले जा सकते हें।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि के जातको के लिए आज शुक्रवार का दिन शुभ रहेगा। आपका कोई पैसा कहीं फंसा हुआ है तो वह आपको मिल सकता है जिससे आप प्रसन्न नजर आएंगे। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए भी आज आप कुछ धन खर्च करेंगे। कोई पुराना लेनदेन भी आपका आज चुकता कर सकते हैं। नौकरी में आज आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सामने वाला आपकी किसी बात का बुरा न माने। आज आपको अपने व्यवहार के साथ साथ अपने खानपान पर भी ध्यान देना होगा।

    यह भी पढ़ें :  भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में भव्य सेवा ज्योति यात्रा, हजारों कार्यकर्ताओं ने मशाल थामकर दिया सेवा, संकल्प और राष्ट्रभक्ति का संदेश

    कर्क राशि

    कर्क राशि के जातको के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। लेकिन चंद्रमा के नीच राशि मे होने से आपको संयम से समझदारी से काम लेना होगा। आपको भाई बहनों से तालमेल बनाकर रखना होगा नहीं तो परेशानी हो सकती है। अपने स्वभाव के प्रति गंभीर रहें, तभी आप कठिन परिश्रम से ही अपने कार्य को सफलता पाएंगे। आज आपके कुछ शत्रु प्रबल होंगे, लेकिन वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाएंगे। आज रात किसी आध्यात्मिक महापुरुष से आपकी बहस हो सकती है। आप एक खुशमिजाज व्यक्ति हैं, जिसे देखकर हर व्यक्ति खुद को आपसे जुड़ने के प्रयत्न करेगा।

    सिंह राशि

    सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। दान पुण्य की भावना बढ़ेगी, आज विश्वास के बल पर किए गए प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। आज अपने पुराने लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए अच्छा दिन है, लेकिन आपको अपना आलस्य छोड़ना होगा। आपके पराक्रम को देखकर शत्रु हतोत्साहित नजर आएंगे। बिजनेस के लिए बनाई गई नई योजनाओं पर आज काम शुरू हो सकता है।​

    कन्या राशि

    कन्या राशि के जातको के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। बीमार चल रहे जातको के स्वास्थ्य में भी आज सुधार होगा। आपके धन में भी वृद्धि हो सकती है। आज आप अपने किसी परेशान मित्र की मदद कर सकते हैं, जिससे आपके मन को सुखद अनुभूति होगी। आज संतान के भविष्य से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है जिससे आपका मानसिक तनाव कम होगा। आज शाम का समय आप अपने परिवार के बुजुर्ग सदस्यों के परामर्श से व्यतीत करेंगे।

    यह भी पढ़ें :  बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    तुला राशि

    तुला राशि के जातको के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आप व्यस्तता और भागदौड़ से अपने व्यवसाय की नई रणनीतियों को सफल बनाने का प्रयास करेंगे। आज मुमकिन है कि नौकरी में किसी बात को लेकर आप पर आरोप लग सकते हैं, लेकिन घबराएं नहीं। कुछ ऐसा होगा कि आप अपनी बात को सच करने में सफल रहेंगे। आज शाम के समय वाहन चलाते समय आपको सावधान रहना होगा क्योंकि चोट लगने की आशंका है इसलिए संभलकर वाहन चलाएं।

    वृश्चिक राशि

    आज चंद्रमा का गोचर दिन रात आपकी राशि में बुध के साथ होगा। बुध भी आज आपकी राशि से गोचर करेंगे ऐसे में आज का दिन लाभ के साथ खर्चीला भी रहेगा। आपके बच्चों द्वारा किए गए बेहतरीन कार्यों से आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे। आज आप अपने धैर्य से अपने शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर्स की सलाह की जरूरत पड़ेगी। आपको आज क्रोध को पीना होगा नहीं तो आपके करीबी लोग आपसे नाराज हो सकते हैं।

    धनु राशि

    धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आप परिवार के साथ तालमेल बनाकर चल पाएंगेो। घर के लोगों से आपको आज सहयोग मिलेगा। अगर आज आप किसी बैंक या संस्थान से लोन लेने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल भी न लें क्योंकि उसके लिए दिन ठीक नहीं है, उसे चुकाना मुश्किल होगा। राजनीतिक क्षेत्र में भी आज आपका विस्तार बढ़ता हुआ नजर आएगा। मामा के साथ आज कुछ अनबन हो सकती है, लेकिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो रिश्तों में दरार आ सकती है।​

    यह भी पढ़ें :  Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    मकर राशि

    आज आपको अपने पूर्वजों से कुछ धन मिलने की प्रबल संभावना है। आज आपको अपने किसी मित्र या सहकर्मी से सहयोग मिलेगा जिससे आपका काम सुचारू रूप से पूरा होगा। इसलिए सावधान रहें। आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं, जिससे आपका मन शांत और प्रसन्न रहेगा। व्यापार में आज आप कुछ नई रणनीति बनाएंगे, जिसका लाभ आपको भविष्य में मिलेगा। विवाह की बात चल रही है तो आज बात बन सकती है। आपको बिजनेस में अच्छी कमाई भी मिलेगी।

    कुंभ राशि

    आज आपको आपका रुका हुआ धन मिल सकता है। आज आपको ससुराल पक्ष से भी धन प्राप्ति के काफी आसार दिखाई दे रहे हैं। आमदनी बढ़ाने के लिए आज कोई काम करेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी। छात्रों को अपनी परीक्षा की तैयारी में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके व्यवसाय में आपको बड़ा लाभ दिलाएगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में आज कुछ कमी आ सकती है और इसके लिए भागदौड़ अधिक रहेगी।

    मीन राशि

    आज आपको ननिहाल पक्ष से भी सम्मान मिल सकता है, लेकिन नौकरी में आज आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वे आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आज आपको अपने ससुराल पक्ष और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में आज कोई नई डील फाइनल हो सकती है, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आज शाम के समय आपको किसी भी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,016 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,544 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर की सीएसईबी कॉलोनी में एक परिवार की बाइक के अंदर पीले…

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.