छत्तीसगढ़
धमतरी/स्वराज टुडे: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोरम भटगांव, मोहेरा में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के बारे में जानकारी दिया। जिला कलेक्टर अविनाश मिश्रा, जिला पंचायत सी ई ओ रोमा श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशों के परिपालन में चाईल्ड हेल्पलाइन 1098 परियोजना समन्वयक नीलम साहू ने बताया 11 अक्टूबर को हर साल अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लड़कियों के अधिकारों और शिक्षा को बढ़ावा देना और उन्हें दुनिया भर में आने वाली चुनौतियों के प्रति जागरूक करना है।

यह दिन लड़कियों के सशक्तिकरण, लैंगिक समानता और शिक्षा की बाधाओं को दूर करने के महत्व पर जोर देता है मोबाइल का उपयोग आवश्यकता होने पर ही किया जावे,सोशल मीडिया जैसे फेसबुक ट्विटर युटुब इंस्टाग्राम रील्स देखने में अपने समय बर्बाद ना करें, तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 बाल श्रम अधिनियम तथा किशोर न्याय बालकों की देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम 2015 की जानकारी बच्चों को दिया गया।

चाईल्ड हेल्प लाईन सुपरवाइजर श्री अनुराग खलखो एवं तुलेश्वर साहू ने धमतरी में बाल विवाह मुक्त करने के सम्बन्ध में एवं चाईल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया मिशन शक्ति से जेंडर विशेषज्ञ श्रीमती प्रियंका गंजीर ने बताया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे लड़कियाँ पढ़ेगी तो बढ़ेगा इंडिया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी को समझो।
बेटी को मत मारो, उसे जीने दो और चमकने दो, सखी वन स्टॉप 181 एवं महिला सशक्तिकरण योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया इस कार्यक्रम में मौजूद प्राचार्य श्री जे आर साहू, शिक्षकगण एवं 310 बच्चे उपस्थित रहे।

Editor in Chief

