Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    समाज के स्वास्थ्य की प्रथम कड़ी मितानिन दीदी – नरेंद्र देवांगन

    November 29, 2026

    रायपुर में PM आवास योजना के तहत 1112 मकानों का होगा आवंटन, आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

    November 28, 2026

    Bilaspur: गौवंश और भैसों को बूचडखाना ले जाते ट्रक सहित 02 आरोपी गिरफतार

    November 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»थैली में लौटा बेटा, राख में बदल गया सपना : रामराज मीणा की दर्दनाक कहानी
    Featured

    थैली में लौटा बेटा, राख में बदल गया सपना : रामराज मीणा की दर्दनाक कहानी

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6843602651760007025972b4081d8823075460b47561911579e8040fb0f94a0f5220499eb6d3c02f805399
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    राजस्थान
    टोंक/स्वराज टुडे: जब बुधवार की शाम राजकोट गांव की गलियों में एक सफ़ेद थैली में लिपटा शव पहुँचा, तो हवा भी जैसे रुक-सी गई। वो थैली किसी सामान की नहीं थी-उसमें एक बेटे का शरीर था, जो अब पहचान से परे हो चुका था। वो शरीर नहीं, राख बन चुका सपना था – टैंकर ड्राइवर रामराज मीणा का।

    केमिकल टैंकर खड़े हुए घरेलू गैस सिलेंडर भरे ट्रक से टकराया

    जयपुर-अजमेर एक्सप्रेस-वे पर 7 अक्टूबर की रात, सावरदा गांव के पास सब कुछ कुछ ही पलों में बदल गया। गुजरात से जयपुर जा रहा केमिकल टैंकर, खड़े हुए घरेलू गैस सिलेंडर भरे ट्रक से टकराया – और फिर एक चीख, एक धमाका, और आग का ऐसा गोला उठा कि आसमान तक दहक उठा। 35 हजार लीटर ज्वलनशील केमिकल ने पलभर में सब कुछ निगल लिया। सिलेंडर एक के बाद एक फटने लगे, मानो आग खुद धरती पर उतर आई हो। धमाके 4 किलोमीटर तक सुनाई दिए।

    अपने केबिन में जलकर खाक हो गया रामराज

    लोग खेतों की ओर भागे, ट्रक ड्राइवरों ने गाड़ियां उलटी दौड़ाईं – लेकिन रामराज के पास भागने की कोई राह नहीं बची। वो वहीं अपने केबिन में फंस गया और पलभर में आग की लपटों ने उसे निगल लिया।

    जब आग बुझी और राहत दल पहुंचा, तो रामराज की पहचान करना लगभग नामुमकिन था। ड्राइवर सीट पर कुछ दांत, खोपड़ी के टुकड़े, पैरों की उंगलियाँ और मांस का लोथड़ा पड़ा मिला। सब कुछ एक थैली में समेटा गया – यही थी उसकी अंतिम पहचान।

    थैली में जब रामराज घर पहुंचा तो मच गई चीख पुकार

    बुधवार की दोपहर जब ये थैली एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी से निकली, तो भाई रामकुमार की आँखें सूखी थीं – शायद रो भी नहीं पा रहे थे। शाम को जैसे ही थैली राजकोट के पैतृक घर पहुँची, रोदन की लहर उठी जिसने पूरे गांव को हिला दिया।

    यह भी पढ़ें :  शादी के 24 घंटे में दुल्हन हुई विधवा, फोटोशूट खत्म होते ही स्टेज पर गिरा डॉक्टर दूल्हा, अस्पताल ले जाने के दौरान मौत

    बेसुध पत्नी, रोते बच्चे, गम में डूबा गांव

    रामराज की पत्नी ने जैसे ही थैली देखी, ज़मीन पर गिर पड़ी। दो छोटे बच्चे बार-बार सिर्फ़ एक ही सवाल रो-रोकर पूछ रहे थे – “पापा कहां हैं?” पर जवाब में सिर्फ़ सन्नाटा था। गांव के बुज़ुर्गों ने थैली को देखा – किसी ने आंचल से आंखें पोंछीं, किसी ने बस आसमान की ओर देखा और कहा, “कितना मेहनती लड़का था… किस्मत ने जला डाला…”
    कोई चेहरा नहीं था जिसे देखा जा सके। रामराज का चेहरा राख बन चुका था। परिजनों ने शव को देखा भी नहीं – सिर्फ़ उसकी थैली को गले लगाया और वही अंतिम विदाई दी।

    बाप के बाद अब बेटा भी चला गया

    गांव वालों ने बताया, रामराज के पिता किशन की मौत 12 साल पहले हुई थी। तीन भाई थे – बाबूलाल, रामकुमार और सबसे छोटा रामराज। बाबूलाल जयपुर में मजदूरी करता है, रामकुमार खेती-बाड़ी देखता है। पिता की मौत के बाद रामराज ही घर की उम्मीद था। उसने ड्राइविंग सीखकर घर की जिम्मेदारी उठाई थी। हर महीने मजदूरी के पैसे भेजता था – कहता था, “एक दिन पक्का घर बनाऊँगा, मां का सपना पूरा करूँगा…” लेकिन अब वही घर उस सपने की राख से भरा है।

    आग के गोलों में घिरा आखिरी सफर

    गवाहों के मुताबिक, हादसे की शुरुआत महावीर ढाबे के पास हुई। आरटीओ चेकिंग के डर से रामराज ने टैंकर को ढाबे की ओर मोड़ा था। ठीक उसी वक्त, वहीं सिलेंडर से लदा ट्रक खड़ा था । टक्कर इतनी तेज़ थी कि केबिन में आग भड़क उठी, और चिंगारी ने बगल के सिलेंडरों को पकड़ लिया। कुछ ही सेकंड में पूरा इलाका धमाकों से गूंज उठा। सिलेंडर 40-50 फीट ऊपर उछलकर फट रहे थे।जो लोग वहां थे, कहते हैं – “हमने बस एक चीख सुनी थी, फिर सब कुछ आग में डूब गया…”

    यह भी पढ़ें :  अब सोना भी नहीं रहा शुद्ध, मिलाई जा रही ये खास चीज, मिलावट पकड़ने में मशीनें भी हो रही असफल, जानिए चीन से क्या कनेक्शन...

    गांव में अब भी गूंज रही है वो खबर

    राजकोट में बुधवार की रात चिताएँ जलीं – एक बेटे की विदाई के लिए, एक माँ के आंसुओं के साथ। रामराज का नाम अब गांव के हर बच्चे की जुबान पर है – पर कहानी दर्द की है, शहादत की नहीं। लोग कहते हैं – “किसी ने देखा नहीं कि कैसे वो जला, पर हर किसी ने महसूस किया कि एक घर उजड़ गया।”

    सड़क हादसा नहीं, व्यवस्था की लापरवाही का नतीजा

    गांव के लोग अब सवाल कर रहे हैं – अगर हाइवे पर सुरक्षा इंतज़ाम होते, अगर चेकिंग की प्रक्रिया सुरक्षित दूरी पर होती, तो क्या रामराज बच नहीं सकता था?पर जवाब किसी के पास नहीं। बस ख़ामोशी है, राख की तरह बिखरी हुई।

    “पापा अब नहीं आएंगे?”

    रात को जब गांव में शांति लौट आई, तब रामराज के दोनों बच्चे मां के पास बैठे थे।बड़ा बेटा धीरे से बोला – “मां, पापा अब नहीं आएंगे?” पत्नी की आंखों से आंसू गिर पड़े, उसने बच्चे को सीने से लगा लिया  और बस इतना कहा – “अब वो हमारे आसमान में हैं… रोज़ हमें देखेंगे…”
    वो थैली, जो एक समय ड्राइवर की मेहनत की गवाही देती थी, अब उसकी मौत की कहानी बन चुकी है। राजकोट की उस गली में जहां आज भी उसके कदमों की धूल बसी थी, अब बस राख उड़ती है। रामराज मीणा चला गया, लेकिन पीछे छोड़ गया वो सवाल – क्या सड़कें सिर्फ़ सफर के लिए हैं… या मौत की मंज़िल भी बन चुकी हैं?

    यह भी पढ़ें: चलती स्कूटी में गर्लफ्रेंड को गोद में बिठाकर युवक करने लगा रोमांस, वीडियो देख एक्शन में आई पुलिस

    यह भी पढ़ें :  Raiur: मां की हत्या को सामान्य मृत्यु दर्शाकर छिपाने वाले पुत्र को खमतराई पुलिस ने किया गिरफ्तार, सामने आई ये वजह

    यह भी पढ़ें: ‘पंजाब से धर्मांतरण का सिलसिला बीकानेर-श्रीगंगानगर तक पहुंचा’:RSS के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम बोले- पैसे देकर भोले-भाले लोगों को ईसाई बना रहे

    यह भी पढ़ें: मामूली विवाद में पुत्र द्वारा पिता की डंडा मारकर हत्या, एफआईआर के चंद घंटे बाद आरोपी को किया गया गिरफतार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    समाज के स्वास्थ्य की प्रथम कड़ी मितानिन दीदी – नरेंद्र देवांगन

    November 29, 2026

    रायपुर में PM आवास योजना के तहत 1112 मकानों का होगा आवंटन, आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

    November 28, 2026

    Bilaspur: गौवंश और भैसों को बूचडखाना ले जाते ट्रक सहित 02 आरोपी गिरफतार

    November 28, 2026

    Bilaspur: सुने मकान में महिला को अकेली देखकर घर में घुसकर बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    November 28, 2026

    Raipur: मिनी सब जूनियर महान धनुर्धर गुरुगोविन्द जी राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 29 नवंबर को

    November 28, 2026

    Lucknow: राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित वंदे मातरम् कैंप में कोरबा के युवाओं ने बिखेरी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा, कोरबा की अदिति एवं नरेंद्र ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को भेंट की वर्ली आर्ट पेंटिंग

    November 28, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,106 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,571 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,432 Views
    Don't Miss

    समाज के स्वास्थ्य की प्रथम कड़ी मितानिन दीदी – नरेंद्र देवांगन

    November 29, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  डिंगापुर में आयोजित मितानिन सम्मान समारोह में नगर पालिक निगम कोरबा के…

    रायपुर में PM आवास योजना के तहत 1112 मकानों का होगा आवंटन, आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

    November 28, 2026

    Bilaspur: गौवंश और भैसों को बूचडखाना ले जाते ट्रक सहित 02 आरोपी गिरफतार

    November 28, 2026

    Bilaspur: सुने मकान में महिला को अकेली देखकर घर में घुसकर बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    November 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.