Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    डॉ कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित KCF ‘बॉलीवुड लेजेंड फ़िल्म फ़ेस्टिवल 2026’ में सुनील पाल, दिलीप सेन, अली खान, केतन कराडे, लेखक दीपक देसाई और रेस्टोरेंट ओनर मोहम्मद भाई सम्मानित

    August 16, 2026

    राशिफल 16 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 16, 2026

    Korba: दोस्तों के साथ बांगो बांध देखने पहुंचे युवक ने अचानक लगा दी छलांग, तेज बहाव में लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    August 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 16
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पापा से कहती थी ‘कॉल सेंटर’ में है जॉब… हर रात 8-10 ग्राहक को खुश करना पड़ता था! नाबालिग किशोरी ने किया रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा
    Featured

    पापा से कहती थी ‘कॉल सेंटर’ में है जॉब… हर रात 8-10 ग्राहक को खुश करना पड़ता था! नाबालिग किशोरी ने किया रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6836716881759583179711d5e4c836ccf2fcc1a4676ed4a22f824730059ca11dccee4e03ac6add2e896290
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: दिल्ली पुलिस ने देह व्यापार में धकेली गई एक 16 साल की बच्ची को मुक्त कराया है। वह कैसे इस धंधे में धकेली गई और किस तरह इतनी छोटी उम्र में उसे जुल्म का सामना करना पड़ा? लड़की ने जो बातें बताईं वह चौंकाने वाली हैं।

    एसोसिएशन फॉर वालंटरी ऐक्शन के प्रयास से नाबालिग किशोरी कराई गई मुक्त

    एसोसिएशन फॉर वालंटरी ऐक्शन की सूचना पर मुक्त कराई गई नाबालिग लड़की ने बताया कि उसे साल भर पहले इस काली दुनिया में धकेला गया जहां उसे हर रात 8 से 10 ग्राहकों को खुश करना पड़ता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और इस गिरोह में शामिल अन्य संदिग्धों के बारे में तहकीकात जारी है।

    प्राइवेट पार्ट में दर्द होने पर दी जाती थी दर्द निवारक गोलियां

    पीड़ित बच्ची ने बताया कि दर्द की शिकायत करने पर उसे दर्द निवारक गोलियां दी जाती थीं और फिर ग्राहकों के पास भेज दिया जाता था। इस काम के लिए उसे 500 रुपए दिए जाते थे लेकिन ये पैसे भी उसे कभी-कभार और मांगने पर ही मिलते थे। जब उसने खुद को छोड़ देने की विनती की तो ट्रैफिकिंग गिरोह के सदस्य उसे उसके रिकॉर्ड किए गए वीडियो दिखाकर धमकाते थे कि अगर उसने इस काम से मना करने या भागने की कोशिश की तो इसे सार्वजनिक कर दिया जाएगा।

    सहेली ने ही झांसा देकर देह व्यापार में धकेला

    पीड़ित बच्ची को उसकी एक सहेली ने बहला-फुसला कर इस धंधे में धकेला था। सहेली ने बच्ची से कहा था कि वह उसे किसी ऐसे आदमी से मिलवाएगी जो रुपए-पैसे की उसकी सभी समस्याएं चुटकियों में दूर कर देगा। बच्ची ने बताया, ‘सहेली ने मुझे एक भईया से मिलवाया जिन्होंने मुझे ढेर सारे पैसे कमाने के सब्जबाग दिखाए। तब मुझे समझ में नहीं आया कि मुझे किस दलदल में धकेला जा रहा है। जैसे ही मुझे समझ में आया, मैंने इससे बाहर निकलने की कोशिश की। लेकिन उन लोगों ने चुपके से रिकॉर्ड किए गए वीडियो दिखाकर मुझे मुंह बंद रखने की धमकी दी।’

    यह भी पढ़ें :  TNPSC recruitment 2026: 821 ग्रुप 2 और 2A पदों पर निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2026

    मां की हो चुकी मौत, पिता को कहती थी ‘कॉल सेंटर’ में है जॉब

    बच्ची ने बताया कि उसकी मां की साल भर पहले मौत हो गई थी। वह अपने पिता के साथ रहती है जिन्हें शराब पीने की लत है। बच्ची से जब पूछा गया कि क्या उसके पिता इस बारे में कुछ जानते हैं तो उसने नहीं में सिर हिलाया। उसने कहा, ‘उन्हें कुछ नहीं पता। मैंने उन्हें बता रखा था कि मैं एक कॉल सेंटर में काम करती हूं जहां रात को ड्यूटी होती है।’ बच्ची ने बताया कि वह हर रोज शाम पांच बजे घर से निकलती थी और ग्राहकों के साथ रात बिताने के बाद सुबह 5-6 बजे लौटती थी। इस काम में उसे कोई छुट्टी नहीं मिलती थी और उसे रोजाना 8 से 10 ग्राहकों को खुश करना पड़ता था।

    कैसे बचाई गई बच्ची

    बाल अधिकारों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए के लिए काम करने वाली एक संस्था एवीए के वरिष्ठ निदेशक मनीष शर्मा ने बताया, ‘हमारी टीम खुद को ग्राहक की तरह पेश करते हुए गिरोह तक पहुंची। हमें उनका भरोसा जीतने में एक महीने से भी ज्यादा का समय लगा। काफी सौदेबाजी के बाद हमने उसे ऑनलाइन पेमेंट किया लेकिन इसके बाद उसने तुरंत अपना ठिकाना बदल लिया। आखिर में उसने हमें द्वारका बुलाया। हमने तत्काल पश्चिमी द्वारका रेंज के डीसीपी अंकित कुमार सिंह को इस बाबत जानकारी दी। सिंह ने तुरंत अपनी टीम को सूचित किया और छापे की तैयारी की।’

    एक आरोपी गिरफ्तार, बोला- मैं अकेला नहीं

    मौके पर पहुंचने पर टीम को वहां से शराब की खाली बोतलें, दर्द निवारक दवाइयां, कुछ एंटी बायोटिक और यौन संक्रमण के इलाज में काम आने वाली कुछ दवाइयां मिलीं। पुलिस ने इब्राहिम नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है लेकिन उसका मानना है कि वह अकेला नहीं है बल्कि उसके पीछे एक पूरा गिरोह है ।

    यह भी पढ़ें :  पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

    बहरहाल द्वारका पुलिस ये पता लगाने में जुट गई है कि कितनी लड़कियां और महिलाएं इस गिरोह के कैद में हैं और इस गिरोह के तार कहाँ कहाँ तक फैले हैं ।

    यह भी पढ़ें: ‘सद्दाम ने नरक बना दी थी मेरी जिंदगी’….रायपुर लॉज के हत्या की आरोपी नाबालिग लड़की ने सुनाई आपबीती

    यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: हर 10 में से 1 महिला को है PCOS की बीमारी, जान लें इसके होने पर शरीर में क्या लक्षण दिखते हैं

    यह भी पढ़ें: आरोपी को पकड़ने गए 2 दारोगाओं से घर की महिलाओं ने किया दुर्व्यवहार, वर्दी भी फाड़ डाली, बुलानी पड़ी भारी पुलिस बल

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    डॉ कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित KCF ‘बॉलीवुड लेजेंड फ़िल्म फ़ेस्टिवल 2026’ में सुनील पाल, दिलीप सेन, अली खान, केतन कराडे, लेखक दीपक देसाई और रेस्टोरेंट ओनर मोहम्मद भाई सम्मानित

    August 16, 2026

    राशिफल 16 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 16, 2026

    Korba: दोस्तों के साथ बांगो बांध देखने पहुंचे युवक ने अचानक लगा दी छलांग, तेज बहाव में लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    August 16, 2026

    स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल में ध्वजारोहण के दौरान दो छात्रों की दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप, पढ़िए पूरी खबर

    August 16, 2026

    Hisar: किसान संघर्ष समिति ने की हरियाणा के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग…सुरेश कोथ और 40 किसानों को तत्काल रिहा करे सरकार, 24 घंटे का अल्टीमेटम

    August 16, 2026

    Korba: स्वतंत्रता दिवस पर धर्म सेना एवं कृष्ण पालनहार जनसेवा समिति द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

    August 15, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,843 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,484 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,328 Views
    Don't Miss

    डॉ कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित KCF ‘बॉलीवुड लेजेंड फ़िल्म फ़ेस्टिवल 2026’ में सुनील पाल, दिलीप सेन, अली खान, केतन कराडे, लेखक दीपक देसाई और रेस्टोरेंट ओनर मोहम्मद भाई सम्मानित

    August 16, 2026

    मुम्बई/स्वराज टुडे: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर KCF फ़ाउंडेशन द्वारा मुम्बई के इंपा थिएटर में…

    राशिफल 16 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 16, 2026

    Korba: दोस्तों के साथ बांगो बांध देखने पहुंचे युवक ने अचानक लगा दी छलांग, तेज बहाव में लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    August 16, 2026

    स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल में ध्वजारोहण के दौरान दो छात्रों की दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप, पढ़िए पूरी खबर

    August 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.