छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: इंटरनेशनल प्रेसिडेंट लायन ए. पी. सिंह द्वारा सत्र 2025-26 के द्वारा पहल की गई 03 सेवा तिविधियों में से एक सेवा गतिविधि मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण है। 04 से 12 अक्टूबर 2025 सेवा सप्ताह के रूप में विश्व के 210 देश सेवा गतिविधि करने जा रहे हैं। डिस्ट्रिक्ट 3233 सी जिसका भौगोलिक क्षेत्र पूरा छत्तीशगढ़ एवं मध्यप्रदेश का करीब एक तिहाई क्षेत्र है।
कुल 138 लायंस क्लब इस डिस्ट्रिक्ट में हैं, सभी लायंस क्लब मेन्टल हेल्थ की जागरूकता पर सेवा गतिविधि करेंगे। सर्वेक्षण से मानसिक तनाव पर चौकाने वाले निष्कर्ष सामने आ रहे हैं..
* विश्व में लगभग 97 करोड़ लोग मानसिक तनाव के साथ रहते हैं, इसमें डिप्रेशन प्रमुख है।
* करीब 14 लाख लोग आत्महत्या का प्रयास कर रहे हैं जिसमें 7 लाख जान जा रही है।
* छात्र भी मानसिक तनाव से घिरे होते हैं शैक्षणिक दबाव एवं कैरियर की अनिश्चितता प्रमुख कारण हैं।50% छात्रों को ही मार्गदर्शन मिल पाता है।
यह सभी आंकड़े बताते हैं कि Mental Health & Well Being के प्रयास कितने आवश्यक है।04 अक्टूबर 2025 से डिस्ट्रिक्ट 3233 सी 12 अक्टूबर 2025 तक उपरोक्त विषय पर सेवा गतिविधि करने जा रहा है। लायंस क्लब परिवार कोरबा के 08 चैप्टर भी सेवा गतिविधि करने जा रहे हैं। इसमें स्कूलों में, आम लोगों को लेकर सभा, कर्मचारियों के साथ सभा, विभिन्न संस्थाओं के लोगों के साथ सभा, आहार, व्यायाम, योगा, स्वस्थ जीवनशैली, आपसी संबंध, घरेलू सौहाद्र, वरिष्ठ नागरिकों का ध्यान इत्यादि पर सेवा गतिविधि का आयोजन प्रत्येक लायंस क्लब द्वारा किया जाना है।
यह भी पढ़ें: साध्वी के अवैध इश्क की खूनी कहानी! गांधी पर गोलियां चलाने वाली महामंडलेश्वर ने किया प्रेमी का मर्डर

Editor in Chief