Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    अजगर ने किया बत्तख का शिकार, घर के अंदर का नजारा देख घरवालों के उड़े होश

    August 25, 2026

    समाज की एकता और समर्पण ने बदली तस्वीर, आज मजबूत वटवृक्ष बन चुका अग्रवाल समाज – विकास अग्रवाल

    August 25, 2026

    पुजारी की प्रेमिका से दिल लगाना पड़ा भारी; मंदिर में ही दो दोस्तों की हो गयी हत्या, आग की धूनी के नीचे गड़ा मिला दोनों का शव

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»मानवता की मिसाल: दुर्घटना में घायल आठ माह की गर्भवती महिला को पत्रकार गोपाल शर्मा ने पहुंचाया अस्पताल, बच गई दो जिंदगियां
    Featured

    मानवता की मिसाल: दुर्घटना में घायल आठ माह की गर्भवती महिला को पत्रकार गोपाल शर्मा ने पहुंचाया अस्पताल, बच गई दो जिंदगियां

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20251003 WA0464
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    जांजगीर-चांपा/स्वराज टुडे: जिला मुख्यालय जांजगीर के चांपा रोड स्थित अटल चौक के पास बुधवार को हुए एक सड़क हादसे में घायल आठ माह की गर्भवती महिला को वरिष्ठ पत्रकार गोपाल शर्मा ने तत्परता दिखाते हुए अस्पताल पहुंचाया और मानवता की अनूठी मिसाल पेश की। उनकी इस पहल से एक नहीं, बल्कि दो जिंदगियां बचाई जा सकीं। दुर्घटना दो बाइकों की आपस में भिड़ंत से हुई थी, जिसमें बाइक सवार आठ माह की गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

    IMG 20251003 WA0462

    नवरात्रि पर्व के चलते मार्ग व्यस्त होने के बावजूद लोग तमाशबीन बने रहे। अफसोस की बात यह है कि मदद करने के बजाय लोग फोटो खींचने और वीडियो बनाने में मशगूल थे। इसी दौरान मार्केट जा रहे वरिष्ठ पत्रकार गोपाल शर्मा वहां पहुंचे। उन्होंने बिना समय गंवाए घायल महिला को तत्काल अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। शर्मा की इस नेक पहल से न केवल महिला की जान बच गई, बल्कि उनके गर्भ में पल रहा आठ माह का बच्चा भी सुरक्षित है।

    राहवीर योजना के लिए रिकमेंड होगा नाम

    सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की मदद करने वाले नागरिकों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा ‘राहवीर योजना’ चलाई जा रही है। इस योजना के तहत मदद करने वाले व्यक्ति को 25,000 रुपए का इनाम दिया जाता है। पत्रकार गोपाल शर्मा की इस बहादुरी और तत्परता के लिए उनका नाम ‘राहगीर योजना’ के तहत रिकमेंड किया जाएगा।

    IMG 20251003 WA0463

    घायल की मदद करें, घबराएं नहीं

    गोपाल शर्मा की यह पहल समाज के लिए एक प्रेरणा है। उनका कहना है कि लोगों को दुर्घटना के शिकार व्यक्ति की मदद के लिए आगे आना चाहिए और किसी भी तरह की कानूनी कार्यवाही से घबराना नहीं चाहिए, क्योंकि सरकार ऐसे मददगारों को सुरक्षा और प्रोत्साहन देती है। इससे लोग बिना घबराए घायल की मदद करने आगे आ सकते हैं।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 25 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    क्या है राहवीर योजना?

    यह योजना मोटर वाहन दुर्घटना के बाद तत्काल सहायता प्रदान करने वाले नागरिकों को सम्मानित करती है, ताकि दुर्घटना के “स्वर्णिम समय” के भीतर घायलों को अस्पताल पहुँचाया जा सके और उनकी जान बचाई जा सके। इस योजना के तहत घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को 25,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान करते हैं। यह योजना न केवल सहायता प्रदान करने वालों को प्रोत्साहित करती है, बल्कि समाज में मानवीय संवेदनाओं और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ाती है।

    घायलों की करें मदद – एसपी

    जांजगीर चांपा के एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल गर्भवती महिला को गोपाल शर्मा द्वारा समय पर अस्पताल पहुंचाने का काम किया गया, जो सराहनीय है। उनका नाम राहवीर योजना के लिए रिकमेंड किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: ‘सद्दाम ने नरक बना दी थी मेरी जिंदगी’….रायपुर लॉज के हत्या की आरोपी नाबालिग लड़की ने सुनाई आपबीती

    यह भी पढ़ें: गर्लफ्रैंड ने रेप के फर्जी केस में फंसाया, इंजीनियर युवक ने जेल से छूटते ही कर ली खुदकुशी

    यह भी पढ़ें: जिस चाकू को दिखाकर गर्भपात का दबाव बना रहा था सद्दाम, नाबालिग प्रेमिका ने उसी चाकू से रेत दिया प्रेमी का गला

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    अजगर ने किया बत्तख का शिकार, घर के अंदर का नजारा देख घरवालों के उड़े होश

    August 25, 2026

    समाज की एकता और समर्पण ने बदली तस्वीर, आज मजबूत वटवृक्ष बन चुका अग्रवाल समाज – विकास अग्रवाल

    August 25, 2026

    पुजारी की प्रेमिका से दिल लगाना पड़ा भारी; मंदिर में ही दो दोस्तों की हो गयी हत्या, आग की धूनी के नीचे गड़ा मिला दोनों का शव

    August 25, 2026

    राशिफल 25 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 25, 2026

    New Delhi: सरप्राइज धरने से Gen-Z तक: राहुल गांधी की राजनीति का बदल गया अंदाज, आप भी कहेंगे वाह क्या बात है…

    August 25, 2026

    Ayodhya: अयोध्या में संत समाज की बड़ी बैठक, दान चोरी केस में CBI जांच की मांग, चंपत राय का नार्को एवं पॉलीग्राफी टेस्ट की भी मांग

    August 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,876 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,498 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,359 Views
    Don't Miss

    अजगर ने किया बत्तख का शिकार, घर के अंदर का नजारा देख घरवालों के उड़े होश

    August 25, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जिले के भूलसीडीह गांव में हीरा उरांव के फार्म हाउस में उस…

    समाज की एकता और समर्पण ने बदली तस्वीर, आज मजबूत वटवृक्ष बन चुका अग्रवाल समाज – विकास अग्रवाल

    August 25, 2026

    पुजारी की प्रेमिका से दिल लगाना पड़ा भारी; मंदिर में ही दो दोस्तों की हो गयी हत्या, आग की धूनी के नीचे गड़ा मिला दोनों का शव

    August 25, 2026

    राशिफल 25 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.