Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»दिल्ली का डर्टी बाबा चैतन्यानंद सरस्वती आगरा से गिरफ्तार, 17 लड़कियों ने लगाया है छेड़छाड़ का आरोप
    Featured

    दिल्ली का डर्टी बाबा चैतन्यानंद सरस्वती आगरा से गिरफ्तार, 17 लड़कियों ने लगाया है छेड़छाड़ का आरोप

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6829375701759032411277875a434517ef2341363d2e9f2e799796f443f0cd32636b222956c2aec96b1a08
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: दिल्‍ली के ‘डर्टी बाबा’ चैतन्यानंद सरस्वती को यूपी के आगरा से गिरफ्तार कर लिया गया है. दिल्‍ली पुलिस ने चैतन्यानंद को आगरा के ताजगंज इलाके के एक होटल से बीती रात करीब 3 बजकर 30 मिनट पर गिरफ्तार किया.

    पुलिस चैतन्यानंद को गिरफ्तार कर आगरा से दिल्‍ली ला रही है. 17 छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने का आरोपी चैतन्यानंद पिछले काफी समय से फरार चल रहा था. दिल्‍ली पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के कई टीमें बनाई थीं, जो दिल्‍ली के साथ-साथ हरियाणा और यूपी के शहरों छापेमोरी कर रही थीं. आखिर, बाबा आगरा में पुलिस के हत्‍थे चढ़ गया है. शुक्रवार को कोर्ट ने चैतन्यानंद की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी.

    आगरा थी लास्‍ट लोकेशन, वहीं से पुलिस ने किया दबोचा

    पुलिस को चैतन्यानंद की आखिरी लोकेशन आगरा में मिली थी. अब चैतन्यानंद को दिल्‍ली पुलिस ने आगरा से ही गिरफ्तार किया है. यानि बाबा काफी समय से आगरा में भी छिपा बैठा था. दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट की करोड़ों रुपये कीमत वाली जमीन को ट्रस्ट बनाकर हड़पने और छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी स्वामी चैतन्यानंद उर्फ स्वामी पार्सारथी को पटियाला हाउस कोर्ट से शुक्रवार को करारा झटका लगा था. कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिससे स्वामी पर गिरफ्तारी का खतरा मंडराने लगा है. हालांकि, इस दौरान पुलिस ने चैतन्यानंद के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया था.

    चैतन्यानंद पर क्‍या-क्‍या आरोप?

    चैतन्यानंद एक नहीं कई मामलों में आरोपी हैं. ये पूरा मामला वसंत कुंज के श्री शारदा इंस्टीट्यूट से जुड़ा है, जो एक प्रबंधन संस्थान है. पुलिस के अनुसार, स्वामी चैतन्यानंद ने 2010 से अब तक मूल ‘श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट ट्रस्ट’ के समानांतर एक नया ट्रस्ट बनाकर संस्थान की मूल्यवान जमीन और फंड्स पर कब्जा करने की कोशिश की. आरोप है कि उन्होंने लगभग 20 करोड़ रुपये को नए ट्रस्ट में ट्रांसफर कर दिए, जबकि ये फंड मूल ट्रस्ट के लिए थे. जुलाई 2025 से तो करीब 60 लाख रुपये कैश भी निकाले गए. इससे संस्थान की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला बन गया. दिल्ली पुलिस ने 19 सितंबर को स्वामी के खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज कीं, जिनमें भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 406 (आपराधिक विश्वासघात), और अन्य संबंधित धाराएं शामिल हैं.

    यह भी पढ़ें :  प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा? शिष्य की मौत के बाद फलाहारी महाराज ने खोले आश्रम के बड़े राज!

    यह मामला केवल जमीन हड़पने तक सीमित नहीं है. स्वामी चैतन्यानंद पर संस्थान में पढ़ने वाली 17 छात्राओं के साथ यौन शोषण के आरोप भी लगे हैं. ये छात्राएं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) की थीं, जिन्हें स्कॉलरशिप पर डिप्लोमा कोर्स में दाखिला मिला था. पीड़िताओं का आरोप है कि स्वामी ने आश्रम में उन्हें बुलाकर छेड़छाड़ की और धमकियां दीं.

    यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र सरकार अगले महीने 98 साल की लीज पर एसटी बस डिपो देने के लिए टेंडर निकालेगी

    यह भी पढ़ें: आधी रात मुस्लिम माशूका से इश्क लड़ाने गया था युवक, गिफ्ट में मिली मौत, माशूका का पूरा परिवार फरार, पढ़िए पूरी खबर

    यह भी पढ़ें: शादी के बाद भी एक्स बॉयफ्रेंड से कनेक्शन, घर बुलाया और कर दी पति की हत्या,1 साल बाद ऐसे खुला पत्नी का राज

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    ● शिक्षा डिप्लोमा प्राइवेट इन्वेस्टिगेशन, एक्सपोर्ट मैनेजमेंट, पत्रकारिता ● 1 राष्ट्रीय स्तर = समाज रत्न=…

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.