Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»महाराष्ट्र सरकार अगले महीने 98 साल की लीज पर एसटी बस डिपो देने के लिए टेंडर निकालेगी
    Featured

    महाराष्ट्र सरकार अगले महीने 98 साल की लीज पर एसटी बस डिपो देने के लिए टेंडर निकालेगी

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20250928 091221 1259
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मुंबई/स्वराज टुडे:: महाराष्ट्र राज्य के परिवहन मंत्री मा. प्रताप सरनाईक ने घोषणा की कि राज्य सरकार महाराष्ट्र के बस डिपो को दीर्घकालीन 98 वर्षों की लीज पर देने के लिए (49 वर्ष प्लस अतिरिक्त 49 वर्ष का विस्तार) टेंडर अगले महीने जारी करेगी। वे आज मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में नारेडको महाराष्ट्र द्वारा आयोजित तीन दिवसीय मेगा प्रॉपर्टी प्रदर्शनी ‘होमथॉन 2025’ के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे।

    ‘होमथॉन प्रॉपर्टी एक्सपो’ के अंतर्गत आयोजित रियल एस्टेट फोरम 2025 में भाषण देते हुए श्री सरनाईक ने आगे कहा कि महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास महामंडल (MSRDC) के पास मुंबई के कुर्ला, बोरीवली और राज्य के अन्य शहरों में मिलाकर 13,000 एकड़ से अधिक की कीमती जमीन है। “इन जमीनों और बस डिपो को विकसित करने के लिए सरकार ने निर्णय लिया है कि अब ये बस डिपो 30 वर्षों की बजाय 98 वर्षों की दीर्घकालीन लीज पर दिए जाएंगे। इन एसटी बस डिपो को गुजरात की तर्ज पर बस पोर्ट में विकसित किया जाएगा।” ऐसा उन्होंने बताया। साथ ही उन्होंने राज्य के रियल एस्टेट डेवलपर्स से इस विकास योजना में भाग लेने का आवाहन किया। उन्होंने यह भी कहा कि पॉड टैक्सी जल्द ही बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में शुरू होगी और उसका विस्तार मीराभाईंदर और ठाणे सहित मुंबई महानगर क्षेत्र तक होगा।

    मंत्री सरनाईक ने कहा कि राज्य सरकार सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और किफायती आवास को प्रोत्साहन देने के लिए अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रियल एस्टेट विकास बढ़ने की उम्मीद है।

    प्रसिद्ध अभिनेता और रग्बी इंडिया अध्यक्ष श्री राहुल बोस ‘होमथॉन प्रॉपर्टी एक्सपो 2025’ के विशेष अतिथि थे। उन्होंने डेवलपर्स से आवाहन किया कि वे ज़रूरतमंदों के लिए कम कीमत के मकान उपलब्ध कराएं और सभी आय वर्गों के लिए सुविधाजनक सामुदायिक स्थान विकसित करें, ताकि मुंबई जैसे चुनौतीपूर्ण शहरी वातावरण में सुखद जीवन संभव हो सके।

    यह भी पढ़ें :  Korba: सर्व पंजाबी महिला संस्था छत्तीगढ़ की टीम घोषित

    Compress 20250928 091221 1259 1

    रियल एस्टेट क्षेत्र की भूमिका पर बोलते हुए नारेडको महाराष्ट्र के अध्यक्ष श्री प्रशांत शर्मा ने कहा, “रियल एस्टेट क्षेत्र तेजी से संगठित हो रहा है और यह एकमात्र ‘आत्मनिर्भर’ उद्योग है। इस वर्ष की थीम ‘रीइमैजिनिंग महाराष्ट्र: ग्लोबल अलायंसेज़ टू लोकल इम्पैक्ट’ के अनुसार रियल एस्टेट क्षेत्र अपनी विकास दृष्टि से राज्य को प्रगत और समावेशी राज्य में बदल देगा।”

    नारेडको इंडिया के उपाध्यक्ष श्री राजन बांदेलकर ने कहा, “किफायती आवास क्षेत्र को और मजबूत करने के लिए रियल एस्टेट क्षेत्र को अधिक प्रयास करने होंगे, ताकि ‘हाउसिंग फॉर ऑल’ की अवधारणा पूरी हो सके।” साथ ही उन्होंने डेवलपर्स से राज्य सरकार की एसटी बस डिपो विकास योजनाओं में भाग लेने का आवाहन किया।

    नारेडको इंडिया के अध्यक्ष डॉ. निरंजन हिरानंदानी ने कहा, “रियल एस्टेट क्षेत्र की वृद्धि दर 12% मानी जाती है, लेकिन वास्तव में यह 15% तक पहुंचेगी और अभूतपूर्व वृद्धि होगी। आगे, सीमेंट और ईंटों पर जीएसटी दर कम होने पर किफायती आवास की लागत कम होगी।”

    मुंबई महानगर क्षेत्र के रियल एस्टेट के भविष्य को आशाजनक बताते हुए डॉ. हिरानंदानी ने कहा, “अगले चार वर्षों में 300 किमी मेट्रो पूरी हो जाएगी। बढ़ी हुई रेल व मेट्रो कनेक्टिविटी, दूसरा और तीसरा हवाई अड्डा तथा एमएमआर के आसपास हो रहा बंदरगाह विकास – इन सबके कारण रियल एस्टेट क्षेत्र के अवसर बढ़ेंगे।” साथ ही उन्होंने क्षेत्र को प्रोत्साहन देने के लिए ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस’, विकास शुल्क में कमी और अन्य सुधार आवश्यक बताए।

    यह भी पढ़ें: ‘तू मेरी पूरी कहानी’ से बड़े पर्दे पर अरहान पटेल का आग़ाज़; संघर्ष से सफलता तक: साधारण किसान परिवार के अरहान की प्रेरक दास्तां

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 10 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    यह भी पढ़ें: 4 अक्टूबर को मुंबई में गूंजेगी किशोर-अमिताभ की धुनें, चलेगा महानायक–महागायक का जादू

    यह भी पढ़ें: ऑनर किलिंग: रेस्टोरेंट में बेटी को प्रेमी संग देख खौल उठा पिता का खून, सरेआम की ताबड़तोड़ फायरिंग, बेटी की मौत, दोस्त की हालत नाजुक

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर में लगातार बढ़ती यातायात समस्या और दिनभर लगने वाले जाम को…

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.