Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    अजगर ने किया बत्तख का शिकार, घर के अंदर का नजारा देख घरवालों के उड़े होश

    August 25, 2026

    समाज की एकता और समर्पण ने बदली तस्वीर, आज मजबूत वटवृक्ष बन चुका अग्रवाल समाज – विकास अग्रवाल

    August 25, 2026

    पुजारी की प्रेमिका से दिल लगाना पड़ा भारी; मंदिर में ही दो दोस्तों की हो गयी हत्या, आग की धूनी के नीचे गड़ा मिला दोनों का शव

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»स्वास्थ्य मंत्री ने किया बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव का शुभारंभ, मध्य भारत में कैंसर उपचार को नई दिशा
    Featured

    स्वास्थ्य मंत्री ने किया बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव का शुभारंभ, मध्य भारत में कैंसर उपचार को नई दिशा

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20250919 WA0013
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    रायपुर/स्वराज टुडे: मध्य भारत में कैंसर उपचार के क्षेत्र में अग्रणी बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी) ने माननीय श्री श्याम बिहारी जायसवाल, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन की उपस्थिति में तीसरे वार्षिक छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया। उद्घाटन के अवसर पर सिर एवं गर्दन के जटिल कैंसर की लाइव सर्जिकल डेमोन्स्ट्रेशन आयोजित की गई, जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कैंसर विशेषज्ञों ने हिस्सा लेकर प्रतिभागियों के ज्ञान और तकनीकी समझ को मजबूत किया।

    IMG 20250919 WA0015

    इस कार्यशाला का नेतृत्व अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कैंसर विशेषज्ञ डॉ. अनिल डी’क्रूज़, निदेशक ऑन्कोलॉजी, अपोलो हॉस्पिटल्स (दिल्ली, मुंबई, चेन्नई) और डॉ. गौरी पंतवैद्य, प्रोफेसर एवं प्रमुख, सिर एवं गर्दन ऑन्कोसर्जरी विभाग, टाटा मेमोरियल सेंटर, मुंबई ने किया। देशभर के अग्रणी कैंसर संस्थानों से जुड़े कैंसर सर्जन ने सत्र को और भी समृद्ध बनाया तथा प्रतिभागियों को जटिल सर्जिकल निर्णयों की बारीकियों से अवगत कराया।

    सिर एवं गर्दन के कैंसर की बढ़ती संख्या पर चर्चा करते हुए डॉ. अनिल डी’क्रूज़ ने कहा कि पिछले तीन दशकों के दौरान कैंसर की घटनाओं, खासकर थायरॉइड कैंसर में तीन गुना वृद्धि हुई है। यह मुख्यतः सर्जरी से ठीक होने वाला कैंसर है और सही इलाज मिलने पर 99 प्रतिशत मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं। लेकिन यदि यह सर्जरी प्रशिक्षित सर्जनों द्वारा न की जाए तो रोगियों की आवाज़, कैल्शियम संतुलन, पैराथायरॉयड कार्यप्रणाली और दीर्घकालिक नियंत्रण पर गंभीर दुष्प्रभाव हो सकते हैं। इसलिए सर्जन को हर साल कम से कम 50-60 ऐसी सर्जरी का अनुभव होना चाहिए। मुझे खुशी है कि बीएमसी कॉन्क्लेव ने युवा सर्जनों को सीखने और इन तकनीकों को प्रदर्शित करने का अवसर दिया।

    यह भी पढ़ें :  सस्पेंशन के बाद महिला दरोगा का आया नया Video, बोलीं- मेरा करियर बर्बाद कर दिया, मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, न्याय के लिए लड़ूंगी

    कॉन्क्लेव उद्घाटन के अवसर पर सभी को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है कि बीएमसी कैंसर कॉन्क्लेव 2025 में सात देशों और पूरे भारत से आए शिक्षकों, ऑन्कोलॉजिस्ट्स, शोधकर्ताओं और प्रैक्टिशनर्स की मेजबानी कर रहा है। उनकी उपस्थिति न केवल हमारे राज्य के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि छत्तीसगढ़ उन्नत स्वास्थ्य चर्चाओं और नवाचारों का केंद्र बन रहा है। यह कॉन्क्लेव वैश्विक अनुभव को स्थानीय स्वास्थ्य जरूरतों से जोड़ने की हमारी दृष्टि को साकार करता है।

    IMG 20250919 WA0014

    डॉ. दिवाकर पांडे, सीनियर कंसल्टेंट एवं प्रमुख, सर्जरी विभाग, बालको मेडिकल सेंटर, नया रायपुर ने बताया कि यह इलाज केवल ट्यूमर हटाने तक सीमित नहीं है, बल्कि जबड़े की हड्डी और चेहरे की संरचना को पुनर्निर्मित करने तथा भोजन, बोलने और सांस लेने जैसी आवश्यक क्रियाओं को बहाल करने का कार्य भी उतना ही महत्वपूर्ण है। इससे मरीज समाज में आत्मविश्वास के साथ लौटकर सामान्य जीवन जी सकता है।

    वेदांता मेडिकल रिसर्च फाउंडेशन (बालको मेडिकल सेंटर) की चिकित्सा निदेशक डॉ. भावना सिरोही ने कहा कि कैंसर केयर का मानकीकरण बेहद जरूरी है। है। इस क्षेत्र के मरीजों को भी वही गुणवत्तापूर्ण इलाज मिलना चाहिए, जो महानगरों दिल्ली, मुंबई या चेन्नई जैसे मेट्रो शहरों में मिलता है। इस तरह की पहल और सहयोग के माध्यम से हम स्थानीय युवा सर्जनों को प्रशिक्षित कर स्थानीय क्षमता का निर्माण कर रहे हैं जो सबसे प्रभावी तरीका है।

    लाइव सर्जिकल डेमोन्स्ट्रेशन में देशभर से 150 से अधिक सर्जन और चिकित्सक ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सिर एवं गर्दन कैंसर के मल्टीडिसिप्लिनरी मैनेजमेंट पर शैक्षणिक व्याख्यान और पैनल चर्चा आयोजित हुई, जिसमें विशेषज्ञों ने नवीनतम उपचार पद्धतियों पर विचार साझा किए।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  पेट में इतनी बार चाकू मारा, 35 सेंटीमीटर तक हो गया खोखला....पत्नी की हैवानियत देख पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के भी उड़े होश
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    अजगर ने किया बत्तख का शिकार, घर के अंदर का नजारा देख घरवालों के उड़े होश

    August 25, 2026

    समाज की एकता और समर्पण ने बदली तस्वीर, आज मजबूत वटवृक्ष बन चुका अग्रवाल समाज – विकास अग्रवाल

    August 25, 2026

    पुजारी की प्रेमिका से दिल लगाना पड़ा भारी; मंदिर में ही दो दोस्तों की हो गयी हत्या, आग की धूनी के नीचे गड़ा मिला दोनों का शव

    August 25, 2026

    राशिफल 25 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 25, 2026

    New Delhi: सरप्राइज धरने से Gen-Z तक: राहुल गांधी की राजनीति का बदल गया अंदाज, आप भी कहेंगे वाह क्या बात है…

    August 25, 2026

    Ayodhya: अयोध्या में संत समाज की बड़ी बैठक, दान चोरी केस में CBI जांच की मांग, चंपत राय का नार्को एवं पॉलीग्राफी टेस्ट की भी मांग

    August 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,876 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,498 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,359 Views
    Don't Miss

    अजगर ने किया बत्तख का शिकार, घर के अंदर का नजारा देख घरवालों के उड़े होश

    August 25, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जिले के भूलसीडीह गांव में हीरा उरांव के फार्म हाउस में उस…

    समाज की एकता और समर्पण ने बदली तस्वीर, आज मजबूत वटवृक्ष बन चुका अग्रवाल समाज – विकास अग्रवाल

    August 25, 2026

    पुजारी की प्रेमिका से दिल लगाना पड़ा भारी; मंदिर में ही दो दोस्तों की हो गयी हत्या, आग की धूनी के नीचे गड़ा मिला दोनों का शव

    August 25, 2026

    राशिफल 25 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.