Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोबरा ने डसा तो गुस्साए शख्स ने नागराज को दांतों से काटकर मार डाला, उसके बाद जो हुआ…

    August 11, 2026

    New Delhi: IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप केस में गिरफ्तार, पीड़ित मेडिकल छात्रा ने पुलिस को बताई आपबीती

    August 11, 2026

    लोगों को एक दूसरे से लड़ाना ही कल्चरल मार्क्सवाद का बुनियादी सिद्धांत: कैलाश चंद्र; अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान, चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»यूपी में पैगम्बर साहब पर अभद्र टिप्पणी के बाद भड़का आक्रोश, मुस्लिम समुदाय ने घेरा थाना, भीड़ पर लाठीचार्ज
    Featured

    यूपी में पैगम्बर साहब पर अभद्र टिप्पणी के बाद भड़का आक्रोश, मुस्लिम समुदाय ने घेरा थाना, भीड़ पर लाठीचार्ज

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n680827015175773349181392f8872469e8c2b7359a49fc952d9d60f436bf0f08ffa43cb0a0159193225013
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    शाहजहांपुर/स्वराज टुडे: यूपी के शाहजहांपुर में शुक्रवार की देर शाम बवाल हो गया। फेसबुक पर पैगम्बर साहब और कुरआन पर अभद्र टिप्पणियां करते हुए पोस्ट के बाद शुक्रवार की देर शाम पूरे शहर में तनाव का माहौल बन गया।

    मुस्लिम समाज के पांच हजार से अधिक लोगों ने सदर थाने का घेराव कर लिया। कानून व्यवस्था बिगड़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति को संभाला। वहीं टिप्पणी करने वाले आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

    फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप

    जानकारी के अनुसार शहर के केके दीक्षित नामक युवक ने पैगम्बर साहब और कुरआन पर अभद्र टिप्पणियां करते हुए फेसबुक पर भद्दी-भद्दी गालियां लिख दीं। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर फैलते ही मुस्लिम समाज में आक्रोश भड़क उठा। विरोध स्वरूप मुस्लिम समाज के कुछ युवकों ने भी देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। धीरे-धीरे मामला गरमाता गया और अंदर ही अंदर रणनीति बनाकर हजारों लोग सदर थाने की ओर कूच कर गए। देखते ही देखते सदर थाने का घेराव कर लिया गया।

    थाने में आरोपी युवक पर हमला करने की कोशिश

    गुस्साए लोग आरोपी युवक को उनके हवाले करने की मांग करने लगे। थाने के अंदर आरोपी केके दीक्षित को देख भीड़ और उग्र हो गई। थाने गेट पर ‘सौंप दो-सौंप दो आरोपी को सौंप दो’ के नारे गूंजने लगे। भीड़ का दबाव बढ़ता गया और लोगों ने थाने में घुसकर आरोपी को कब्जे में लेने का प्रयास करने लगे। इस दौरान सदर थाने के आसपास की सड़कें पूरी तरह जाम हो गईं। दुकानदारों ने तेजी से शटर गिरा दिए, होटल और रेस्त्रां मालिकों ने भी अपने-अपने दरवाजे बंद कर दिए। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को काफी देर तक समझाने की कोशिश की। यहां तक कि मुस्लिम समाज के धर्मगुरुओं को भी बुलाकर माहौल शांत कराने का प्रयास हुआ, लेकिन गुस्साई भीड़ आरोपी को पुलिस हिरासत से निकालने पर अड़ी रही। कानून व्यवस्था पर खतरा बढ़ता देख पुलिस-प्रशासन ने मोर्चा संभाला। जब स्थिति काबू से बाहर जाती दिखी तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

    यह भी पढ़ें :  गुम हुई सोने की बाली का पता लगाने शिक्षिका ने बच्चों को दिखाया काले जादू का भय, स्कूल में अंधविश्वास फ़ैलाने के आरोप में DEO ने किया सस्पेंड

    लाठीचार्ज होते ही इधर-उधर भागते दिखे प्रदर्शनकारी

    लाठीचार्ज होते ही भीड़ तितर-बितर हो गई। थाने और आसपास की सड़कों पर भगदड़ का माहौल बन गया। मौके पर एक हजार से अधिक जोड़ी चप्पलें बिखरी पड़ी दिखीं। 50 से अधिक बाइकों को भीड़ ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इस बीच एक युवक के पैर में चोट भी लग गई जो घटनास्थल पर कराहते हुए देखा गया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार और सीओ सदर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। ध्वनि विस्तारक यंत्र से लगातार बाइक और अन्य वाहन थाने क्षेत्र से हटवाने की अपील की जाती रही। रात साढ़े दस बजे तक सदर थाने के आसपास मुस्लिम समाज के लोगों का जमावड़ा रहा। पुलिस की सख्ती और लाठीचार्ज के बाद हालात धीरे-धीरे काबू में आ सके। हालांकि देर रात तक तनाव बरकरार रहा।

    पुलिस की अफवाहों से दूर रहने की अपील

    शाहजहांपुर एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया, एक युवक ने फेसबुक पर पोस्ट के माध्यम से शहर में धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश की थी। उसपर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। पोस्ट डिलिट करा दी गई है। शहर में कानून व्यवस्था पूरी तरह कायम है। लोगों को अफवाहों से दूर रहने की जरूरत है। शहर का माहौल बिल्कुल ठीक है।

    यह भी पढ़ें: अजब प्रेम की गजब कहानी: बिन ब्याही लड़की ने बेटे को दिया जन्म, सूचना मिलते ही हॉस्पिटल पहुंचा प्रेमी, बोला..यह मेरा बेटा है

    यह भी पढ़ें: कर्नाटक में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान भीड़ में घुसा ट्रक, हादसे में 8 लोगों की मौत

    यह भी पढ़ें :  Korba: एनकेएच में 11 से 14 अगस्त तक नि:शुल्क डेंटल ओपीडी कैंप

    यह भी पढ़ें: व्यवसायी से 30 लाख रुपये लूट मामले में कुरियर कंपनी का कर्मी निकला मास्टरमाइंड, पुलिस ने चार को दबोचा, 10 लाख बरामद

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोबरा ने डसा तो गुस्साए शख्स ने नागराज को दांतों से काटकर मार डाला, उसके बाद जो हुआ…

    August 11, 2026

    New Delhi: IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप केस में गिरफ्तार, पीड़ित मेडिकल छात्रा ने पुलिस को बताई आपबीती

    August 11, 2026

    लोगों को एक दूसरे से लड़ाना ही कल्चरल मार्क्सवाद का बुनियादी सिद्धांत: कैलाश चंद्र; अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान, चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 11, 2026

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 2026

    राशिफल 11 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 11, 2026

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,827 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,477 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,171 Views
    Don't Miss

    कोबरा ने डसा तो गुस्साए शख्स ने नागराज को दांतों से काटकर मार डाला, उसके बाद जो हुआ…

    August 11, 2026

    झारसुगुड़ा/स्वराज टुडे: ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी…

    New Delhi: IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप केस में गिरफ्तार, पीड़ित मेडिकल छात्रा ने पुलिस को बताई आपबीती

    August 11, 2026

    लोगों को एक दूसरे से लड़ाना ही कल्चरल मार्क्सवाद का बुनियादी सिद्धांत: कैलाश चंद्र; अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान, चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 11, 2026

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.