Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 4 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 4, 2026

    Prayagraj: शहर के मशहूर न्यूरो सर्जन पर गलत हरकत का आरोप, पीड़ित युवती और उसके परिजनों ने किया जमकर हंगामा

    April 4, 2026

    Kabirdham: 16 वर्षीय नाबालिग किशोर से दुष्कर्म करने वाली महिला गिरफ्तार

    April 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 4
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»दस साल के बच्चे को हार्ट अटैक…खेलते वक्त बेचैनी हुई तो भागकर घर पहुंचा, मां की गोद में लेटा और थम गईं सांसें
    Featured

    दस साल के बच्चे को हार्ट अटैक…खेलते वक्त बेचैनी हुई तो भागकर घर पहुंचा, मां की गोद में लेटा और थम गईं सांसें

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n680010402175724340460282cffd90898fa23e9d11a23e32e8cf3b344374bde755c5002062ef419ff35f14
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोल्हापुर/स्वराज टुडे:  महाराष्ट्र में कोल्हापुर जिले से सन्न कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां पन्हाला तहसील के कोडोली गांव में एक दस साल के बच्चे को हार्ट अटैक आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. पूरे गांव में शोक की लहर है.

    दरअसल, यह घटना उस समय हुई, जब दस साल का श्रवण अजीत गावड़े अन्य बच्चों के साथ घर के पास गणपति मंडल पंडाल में खेल रहा था. खेलते-खेलते श्रवण को कुछ बेचैनी सी महसूस होने लगी. डर और बेचैनी में वह घर की ओर भागा. घर पहुंचकर बच्चा अपनी मां की गोद में लेट गया. कुछ ही पलों में उसने मां की गोद में ही दम तोड़ दिया. परिवार का कहना है कि बच्चे की मौत गंभीर हृदयाघात से हुई है.

    इस दौरान परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. श्रवण की मौत हृदयाघात से हुई है. इस दुखद हादसे से कोडोली और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. पड़ोसी और गांव वाले इस खबर से स्तब्ध हैं. हर कोई मासूम बच्चे की अचानक मौत से गमगीन है.

    अजीत गावड़े अपने परिवार के साथ कोल्हापुर जिले की पन्हाला तहसील के कोडोली स्थित वैभव नगर में रहते हैं. अजीत गावड़े का दस साल का बेटा श्रवण गणपति मंडल में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था. खेलते-खेलते अचानक उसकी तबीयत खराब होने लगी. बेचैनी होने पर बच्चा दौड़कर घर पहुंचा और अपनी मां के पास आकर कहा कि मेरी तबीयत खराब है. इसके बाद कुछ ही पलों में उसकी मां की गोद में बच्चे ने दम तोड़ दिया.

    यह भी पढ़ें :  New Delhi: 1 अप्रैल से शुरू हो रहा जनगणना 2027 का पहला चरण, आयुक्त मृत्युंजय कुमार ने दी कई अहम जानकारियां; जानें कैसे क्या होगा?

    श्रवण की अचानक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. अजीत गावड़े के दो बच्चे थे. एक बेटा और एक बेटी. उनकी बेटी की चार साल पहले मौत हो गई थी. अब उनके इकलौते बेटे श्रवण की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

    श्रवण के चाचा गजानन गावड़े ने बताया कि श्रवण बहुत ही चंचल और मिलनसार बच्चा था. हर कोई उससे खुश रहता था. इतनी जल्दी उसका जाना हम सभी के लिए बेहद दर्दनाक है. गांव के लोगों का कहना है कि श्रवण हमेशा खेल-कूद में आगे रहता था. अब उसकी हंसी और मासूमियत सबकी स्मृतियों में रहेगी.

    यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती से शुरू हुआ प्यार, ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा तो मौके पर ही करा दी शादी

    यह भी पढ़ें: दो रातों में सर्पदंश से दो सगी बहनों की मौत, करैत ने बारी-बारी से बनाया शिकार, गांव में पसरा मातम

    यह भी पढ़ें: पति गया दुबई, पत्नी देवर से लगा बैठी दिल, फिर एक दिन आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए दोनों, उसके बाद जो हुआ….

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 4 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 4, 2026

    Prayagraj: शहर के मशहूर न्यूरो सर्जन पर गलत हरकत का आरोप, पीड़ित युवती और उसके परिजनों ने किया जमकर हंगामा

    April 4, 2026

    Kabirdham: 16 वर्षीय नाबालिग किशोर से दुष्कर्म करने वाली महिला गिरफ्तार

    April 4, 2026

    Korba: 5 लाख लूट का मामला निकला फर्जी, कर्मचारी ने ही पैसा गबन करने की नीयत से पुलिस के सामने बनायी थी लूट की झूठी कहानी

    April 4, 2026

    MP में नर्सिंग ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 2317 पोस्ट पर निकली भर्ती, अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026

    April 3, 2026

    Bhind: महिला की हत्या मामले में पति समेत तीन गिरफ्तार, आत्महत्या का रूप देने की साजिश को पुलिस ने किया फेल

    April 3, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026787 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026643 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026636 Views
    Don't Miss

    राशिफल 4 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 4, 2026

    आज का राशिफल: आज 04 अप्रैल का यह विशेष दिन वैशाख कृष्ण पक्ष द्वितीया के…

    Prayagraj: शहर के मशहूर न्यूरो सर्जन पर गलत हरकत का आरोप, पीड़ित युवती और उसके परिजनों ने किया जमकर हंगामा

    April 4, 2026

    Kabirdham: 16 वर्षीय नाबालिग किशोर से दुष्कर्म करने वाली महिला गिरफ्तार

    April 4, 2026

    Korba: 5 लाख लूट का मामला निकला फर्जी, कर्मचारी ने ही पैसा गबन करने की नीयत से पुलिस के सामने बनायी थी लूट की झूठी कहानी

    April 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.