Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पति गया दुबई, पत्नी देवर से लगा बैठी दिल, फिर एक दिन आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए दोनों, उसके बाद जो हुआ….
    Featured

    पति गया दुबई, पत्नी देवर से लगा बैठी दिल, फिर एक दिन आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए दोनों, उसके बाद जो हुआ….

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6799639021757226297915e47bc8df85079c9c29d100278c6297f6fca9036c617e6438dae39daf5fb29f70
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    गाजीपुर/स्वराज टुडे: पति दुबई कमाने गया, इधर उसकी पत्नी चचेरे देवर से दिल लगा बैठी. जब पति दुबई से वापस आया तो भी पत्नी उसके साथ नहीं रहती थी. अचानक एक रात पत्नी और चचेरा देवर  इश्क फरमाते पकड़े गए.

    इसके बाद परिवार वालों, गांव वालों और खुद पति ने पत्नी की शादी उसके चचेरे देवर से करा दी. ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के कासिमाबाद तहसील के इंदौर गांव का है.

    पति का नाम प्रमोद है. उसकी एक बच्ची भी है. प्रमोद की एक बहन की अभी शादी करनी है. सभी चीजों को और पत्नी और बच्ची के बेहतर भविष्य को ध्यान में रखकर करीब ढाई साल पहले प्रमोद दुबई कमाने चला गया. ढाई सालों तक प्रतिमाह कमाई का पैसा अपनी पत्नी और मां के पास भेजता रहा. सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था.

    पत्नी का व्यवहार बदल चुका था

    करीब डेढ़ माह पहले प्रमोद दुबई से वापस आया, लेकिन इस दौरान उसकी पत्नी का व्यवहार उसके प्रति काफी बदल चुका था. पत्नी उससे कोई बातचीत नहीं करती थी. प्रमोद जब बातचीत करने का प्रयास करता तो वो अपनी तबीयत खराब होने का बहाना बनाती. लगभग एक सप्ताह पहले प्रमोद, उसकी बेटी और पत्नी अपने कमरे में सोए हुए थे.

    सास ने बहू को रासलीला रचाते देखा

    इसी दौरान रूम से रात लगभग 12 बजे के आसपास उसकी पत्नी उसके कमरे से निकलकर घर के बाहर चली गई. उसको घर के बाहर निकलते हुए प्रमोद की मां ने देखा. प्रमोद की मां ने देखा कि बहू उनके पट्टीदार के लड़के समीर के साथ रासलीला रचा रही थी. इसके बाद मां ने इसकी जानकारी प्रमोद के साथ ही आसपास के लोगों की दी. फिर दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया.

    यह भी पढ़ें :  Breaking: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, बॉलीवुड में शोक की लहर

    पत्नी ने चचेरे देवर के साथ रहने की बात कही

    इसके बाद पंचायत बैठी. पंचायत में भी प्रमोद की पत्नी ने अपने चचेरे देवर समीर के साथ ही रहने की बात कही. फिर उसके परिवार वालों और गांव वालों यहां तक की प्रमोद ने भी अपनी पत्नी की शादी अपने चचेरे भाई समीर से करना ही उचित समझा. दोनों की शादी पास के ही मंदिर में करा दी गई. फिर शादी के करीब चार दिन लोगों के तानों से तंग आकर अचानक महिला पास के ही एक तालाब में जान देने चली गई.

    पूर्व पति ने तलाक देने की बात कही

    हालांकि लोगों ने उसे देख लिया और समय रहते बचा लिया. इसके बाद एक बार फिर से गांव में पंचायत बैठी. पंचायत में पता चला कि समीर अब महिला को नहीं रखना चाहता था, लेकिन पंचायत ने दोनों को एक साथ रहने का फरमान सुना दिया. इस दौरान पूर्व पति प्रमोद ने भी अपनी पत्नी को कानूनी रूप से तलाक देने की बात पंचायत में कही.

    इसके बाद समीर और महिला एक साथ रहने को तैयार हुए. महिला अपनी बच्ची को भी साथ ले गई. उधर प्रमोद अपनी पत्नी और बच्ची को गंवाने के बाद अकेला रह गया है. उसकी तन्हा जिंदगी में अब कभी दुबारा खुशियों की बहार लौटेगी या नहीं कुछ कहा नहीं जा सकता।

    यह भी पढ़ें: अपनी शादी के लिए तैयार नहीं थी बेटी, गुस्साए पिता ने गला दबाकर कर दी हत्या, मचा हड़कंप

    यह भी पढ़ें: मोदी सरकार का बड़ा ऑफर: घर बनाने को मिलेंगे 25 लाख, पति-पत्नी को डबल फायदा !

    यह भी पढ़ें :  ₹7 लाख की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी गिरफ्तार...मकान, जमीन एवं मलबा बेचने का इकरारनामा कर राशि लेने के बाद जमीन अन्य व्यक्ति को बेचने का आरोप

    यह भी पढ़ें: क्लास-2 की छात्रा को मैडम ने कराई इतनी उठक-बैठक….मसल्स हुआ क्रैक, हड्डियां भी टूटी, खड़े होना हुआ मुश्किल

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,016 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,544 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर की सीएसईबी कॉलोनी में एक परिवार की बाइक के अंदर पीले…

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.