Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 4 सितंबर 2025: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 4 सितंबर 2025: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: 4 सितंबर का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, मिथुन और मकर राशि के जातको के लिए लाभदायक होगा। चंद्रमा के मकर राशि में गोचर करने से आज चंद्रमा और मंगल के बीच नवम पंचम योग बनेगा। जबकि गुरु और सूर्य के साथ चंद्रमा का आज षडाष्टक योग बनेगा और शुक्र के साथ समसप्तक योग। इन स्थितियों में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। जानें आज का राशिफल।

    मेष राशि

    मेष राशि के कर्मभाव में आज चंद्रमा का गोचर इनके लिए करियर के लिहाज से बहुत ही अच्छा रहेगा। आपको आज पद प्रतिष्ठा का लाभ और सम्मान मिल सकता है। लेकिन आपको आज संयम से काम लेना होगा, किसी बात को लेकर चिड़चिड़ापन हो सकता है। वैसे आज मातृ पक्ष से धन प्राप्ति के योग भी बने हैं। आज संतान के भविष्य को लेकर चिंता कम होगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। कोई नया काम करना चाहते हैं तो उसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि से आज चंद्रमा का गोचर भाग्य भाव में हो रहा है ऐसे में आज का दिन वृषभ राशि के लिए घर परिवार के मामले में सुख शांतिदायक होगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम का संयोग बन सकता है। आज आपको किसी बुजुर्ग व्यक्ति से सहयोग और लाभ मिल सकता है। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो आपके प्रयास सफल हो सकते हैं। शाम का समय आप दोस्तों के साथ मनोरंजक बिताएंगे।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज बच्चों की ओर से प्रसन्नता होगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी आज बेहतर होगी। नौकरी और व्यापार में आपको अपने साझेदारों और सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आपके सितारे बताते हैं कि आज आपको अपने काम पर ध्यान देना होगा और आलस्य त्यागकर सक्रियता से कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ना होगा। विरोधियों से आपको आज सतर्क रहना होगा। आपके लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज छोटे भाई बहनों से भी सहयोग मिलेगा। मनपसंद भोजन का आप आज आनंद लेंगे।

    यह भी पढ़ें :  Korba: सूचना के अधिकार के तहत जानकारी देने से बच रहे हैं ग्रा.पं. कनकी के सरपंच-सचिव, लाखों के घोटाले का दावा, कलेक्टर से की गई शिकायत

    कर्क राशि

    कर्क राशि के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज अपने काम के प्रति सजग रहना होगा और किसी अचानक आने वाली स्थिति से कारण आपको आज यात्रा भी करनी पड़ सकती है। आपके लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज संतान की ओर से सुख और खुशी मिलेगी। आपको आज दोस्तों और सगे-संबंधियों से भी मदद मिलने का संयोग बना हुआ है। आप अपने लिए आज कुछ खरीदारी कर सकते हैं। कोई अधूरी इच्छा आज आपकी पूरी होगी। आर्थिक मामलों में दिन कुल मिलाकर सामान्य रहेगा।

    सिंह राशि

    सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। आपको पेट से संबंधित कुछ समस्या होने की आशंका है। वैसे आज घर परिवार के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। आपको आज किसी ऐसे व्यक्ति की मदद मिल सकती है जिससे आपको मदद की उम्मीद नहीं होगी। जो लोग किसी कोर्स में दाखिले के लिए प्रयास कर रहे है आज उनको सफलता मिलने का योग बना है। आपके सितारे कहते हैं कि आज खर्च के साथ कमाई का भी संयोग बना रहेगा जिससे आपका बजट संतुलित रहेगा। दोस्तों की मदद से आपको फायदा होगा।

    कन्या राशि

    कन्या राशि के लोगों के लिए आज गुरुवार का दिन कुल मिलाकर अनुकूल कहा जा सकता है। आपको कामकाज में आज अधिक मेहनत करनी होगी लेकिन इसका आपको शुभ परिणाम भी प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जो लोग शिक्षण और रचनात्मक काम से जुड़े हुए हैं आज उनकी कमाई में वृद्धि होगी। आपको क्रोध से बचना होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। जो लोग घर या नौकरी बदलने के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज इस मामले में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा।​

    यह भी पढ़ें :  Korba: सेवा, संवेदना और विश्वास की मिसाल बना एमजेएम अस्पताल–रोटरी क्लब ऑफ कोरबा का निःशुल्क डायलिसिस अभियान

    तुला राशि

    तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज कुछ उलझन और तनाव का सामना करना होगा। किसी करीबी की नाराजगी आपको मन ही मन परेशान कर सकता है। आपको कोई काम आज अपनी इच्छा इच्छा के विरुद्ध जाकर काम करना होगा। आज आपको अपने अनियोजित खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। यदि आप नौकरी करते हैं, तो अधिकारियों से तालमेल बनाकर रखना होगा। आपके मन आज कुछ नया काम शुरू करने का विचार आ सकता है। छात्र आज शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज कुछ नया और रचनात्मक काम करने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको सहकर्मियों और सहयोगियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण काम आज पूरा हो जाने से आपका मनोबल आज बढेगा। आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। लेकिन आपको आज धन का निवेश बहुत ही सोच समझकर करना होगा नहीं तो पैसा अटक सकता है। खासतौर पर प्रॉपर्टी में निवेश करते हुए आपको आज सतर्क रहने की जरूरत है। संतान पक्ष से आपको खुशी मिलेगी और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

    धनु राशि

    धनु राशि के लोगों के लिए आज गुरुवार का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी व्यस्तता आज बनी रहेगी। आपको आज कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत के मामले में भी आज आपको अपना ध्यान रखना होगा। आपकी कोई पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्या आज दूर हो सकती है। आपको आज किसी मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से आपको सहयोग मिलेगा। जो जातक प्रॉपर्टी से संबंधित काम करते हैं आज उनको अच्छी डील मिल सकती है। आप आज शाम का समय परिवार के साथ मौज मनोरंजन में बिताएंगे। रुचिकर खानपान का भी आयोजन होगा।

    यह भी पढ़ें :  नाना पाटेकर के 27 एकड़ में फैले फ़ार्महाउस की 10 INSIDE PHOTO, जहां राजकीय सम्मान के साथ किया गया उनका अंतिम संस्कार

    मकर राशि

    मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज कार्यक्षेत्र में लाभ और उन्नति का मौका मिलेगा। आपकी राशि में चंद्रमा का गोचर आज वसुमान योग का निर्माण करेगा जिससे आपकी कमाई में वृद्धि होगी साथ ही आज आपकी प्रतिष्ठा और यश में भी वृद्धि होगी। आपके विरोधी आज शांत रहेंगे। आपको हर जगह और हर काम में सफलता मिलेगी। अगर आप लंबे समय से कोई काम करने की योजना बना रहे हैं तो उसे शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। लव लाइफ में आप प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिता पाएंगे।​

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको आज नौकरी में अपने काम के प्रति सजग रहना होगा, दिन के दूसरे भाग में कुछ परिस्थिति ऐसी बन सकती है जिससे आपका काम उलझ सकता है। आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज दूर रहने वाले संबंधियों से अच्छी खबर मिलेगी। वैवाहिक जीवन मे आज आपके प्रेम बना रहेगा लेकिन आज किसी बात को लेकर आपके बीच कुछ मतभेद भी हो सकता है। आपको किसी धार्मिक और सामाजिक काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। सितारे बताते हें कि आज आपको लव लाइफ में प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा।

    मीन राशि

    मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुखद और अनुकूल रहेगा। आपको आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके सितारे कहते हैं कि आज आप परिवार से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। कोई जरूरी काम आपका परिजनों के सहयोग से पूरा होगा। कमाई और धन संपत्ति में आज वृद्धि का योग बना हुआ है। राजनीतिक और सामाजिक संपर्क का आपको आज लाभ मिलेगा। सितारे कहते हैं कि आज आपको निवेश का भी पूरा लाभ मिलेगा। आध्यात्मिक विषयों मे आज आपकी रुचि बढेगी। आप आज मनपसंद भोजन का आनंद ले पाएंगे।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,016 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,544 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    आज का राशिफल : मंगलवार 13 अक्टूबर 2026 को आश्विन शुक्ल तृतीया तिथि रात 11:28…

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.