Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    August 12, 2026

    राशिफल 12 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 12, 2026

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पत्नी के रहते प्रेमिका को घर ले आया पति, मायके से पांच लाख दहेज लाने बनाने लगा दबाव, परिवार परामर्श केंद्र के बाद पीड़िता ने थाने में की शिकायत
    Featured

    पत्नी के रहते प्रेमिका को घर ले आया पति, मायके से पांच लाख दहेज लाने बनाने लगा दबाव, परिवार परामर्श केंद्र के बाद पीड़िता ने थाने में की शिकायत

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20250830 233629
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: पत्नी के रहते पति ने किसी गैर से नजदीकी बढ़ा ली। उसने प्रेमिका के चलते पत्नी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वह शादी के तीन साल बाद पत्नी पर पांच लाख रूपए लाने के दबाव बनाने लगा। उसके इस कृत्य में सास व ननद भी साथ देने लगी। हद तो तब हो गई, जब पति प्रेमिका को घर ले आया। यह सदमा पीड़िता बर्दाश्त नही कर सकी। उसने न्याय के लिए परिवार परामर्श केंद्र का सहारा लिया, लेकिन बात नहीं बनी। आखिरकार पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कर दी। मामले में पुलिस ने पति, सास व ननद के खिलाफ जुुर्म दर्ज करते हुए विवेचना शुरू कर दी है।

    यह मामला कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र का है जहां एक विवाहिता अपने एक वर्षीय पुत्र के साथ निवास करती है। उसने बालको थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है । जिसके मुताबिक पीड़िता का विवाह वर्ष 2019 में सिविल लाइन थानांतर्गत आरपी नगर फेस 2 निवासी राहुल सिंह बुंदेला से हुआ था। पति पत्नी के बीच तीन साल तक सबकुछ ठीक चल रहा था। वर्ष 2022 में पति किसी और के संपर्क में आया। इसके बाद उसने पत्नी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वह सास ससुर द्वारा कम दहेज देने की बात पर उलाहना देने लगा।

    प्रताड़ना का दौर वर्ष 2024 में ससुर की मौत के बाद बढ़ गया। राहुल ने पत्नी को पांच लाख रूपए लाने दबाव बनाना शुरू कर दिया। जिसकी जानकारी विवाहिता ने परिजनों को दी। उन्होंने राहुल को समझाइश देने का प्रयास भी किया, लेकिन उस पर कोई असर नही पड़ा। हद तो तब हो गई, जब पिता की मौत के तीन माह बाद राहुल प्रेमिका को घर ले आया। पत्नी के रहते हुए वह प्रेमिका के साथ घर में ही रहने लगा। बहू को प्रताड़ित करने में सास व ननद भी साथ देते रहे। उनका तर्क था कि ससुराल से मिले रकम में राहुल अपना व्यवसाय बढ़ाएगा, जिससे उसे ही फायदा है। अपने ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने परिवार परामर्श केंद्र के दरवाजे भी खटखटाए, लेकिन काउंसलिंग से भी बात नही ंंबनी। आखिरकार पीड़िता ने बालको थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करा दी।

    यह भी पढ़ें :  Korba: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी शक्तिपीठ में आयोजित तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का समापन

    मामले में पुलिस ने आरोपी पति राहुल सिंह बुंदेला के अलावा सास कौशिल्या बुंदेला व ननद रूक्मणी बुंदेला के खिलाफ बीएनएस की धारा 85 व 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। मामले में पुलिस विवेचना कर रही है।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    August 12, 2026

    राशिफल 12 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 12, 2026

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026

    बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

    August 11, 2026

    शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण एवं नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये के जेवर व नगदी की ठगी करने वाला आरोपी पत्नी सहित दिल्ली से गिरफ्तार

    August 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,834 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,480 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,188 Views
    Don't Miss

    कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    August 12, 2026

    उत्तरप्रदेश कानपुर/स्वराज टुडे: लुटेरी दुल्हन का ड्रामा आखिरकार कानपुर पुलिस ने खत्म कर दिया है.…

    राशिफल 12 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 12, 2026

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.