समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष मुंगेली पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रहे मिलऊ यादव ने प्रदेश भर में सरकार से गौ मुक्तिधाम बनवाने की रखी मांग

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
मुंगेली/स्वराज टुडे: हिंदू धर्म में गाय का एक सर्वोच्च स्थान दिया जाता है जो एक पूजनीय है, जिसका अभी देखे तो हाल-बेहाल हैं । न तो रहने के लिए जगह, न तो खाने के लिए उचित चारा की व्यवस्था है। बेजा कब्जा धारियों के चलते उनका आशियाना लूट चुका है। अब ये जाएं तो भला कहां जाएं। खेत पर जाते है तो किसान डंडा लेकर दौड़ाते है,गांव में जाए तो गांव वाले भगाते है, शहर में जाएं तो शहर के लोग भगाते है। रोड पर जाएं तो प्रशासन द्वारा खदेड़ा जाता है । आखिर ये जाएं तो कहां जाएं। इनका तो आशियाना भी लूट चुका है।

अपनी गुहार किससे लगाएं, अपनी फरियाद किससे करें। ये बहुत मजबूर और लाचार हो चुकी है।  अब दर-दर भटकने को मजबूर है । मृत्यु उपरांत भी उनके लिए मृत पशु की शव रखने की जगह नहीं है । तो इन्ही समस्या को लेकर मिलाउ राम यादव ने गौ माता की गुहार लेकर कलेक्टर जन दर्शन में जाकर कलेक्टर से गौ माता के लिए मुक्तिधाम बनवाने की फरियाद की है।

मिलाऊ यादव ने बताया कि गौ धन की मृत्यु हो जाने पर जहां तहां फेक देते है। मृत पशुओं का मांस सड़ने से बदबू फैलने लगता है। इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों को काफी बदबू का सामना करना पड़ता है,जिससे गंभीर बीमारी फैलने का भी खतरा बना रहता है।

पशु की मृत्यु हो जाने के बाद पशुपालकों को बहुत समस्या होती । पशु शव के लिए उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण मृत पशु को कही भी रख दिया जाता है,  जिससे आसपास रहने वाले लोगो का तेज बदबू से जीना मुहाल हो जाता है। यदि समय रहते उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो समाजवादी पार्टी भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

यह भी पढ़ें :  कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा की प्राध्यापक डॉ. सुनीरा वर्मा की जैव विविधता का महत्त्व एवं संरक्षण विषय पर लिखी किताब का उच्च शिक्षा आयुक्त ने किया विमोचन

*दिलीप कुमार की रिपोर्ट*

यह भी पढ़ें: कोरबा पुलिस का नशे के खिलाफ सख्त अभियान जारी, 16.8 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: सरकार ने शुरू किया SPREE 2025, श्रमिकों को मिलेगा मज़बूत सामाजिक सुरक्षा कवच

यह भी पढ़ें: SI मोनिका जाट ने जेल में दिया बच्ची को जन्म, जानिए किस जुर्म में काट रही सजा

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -