झारखंड
बोकारो/स्वराज टुडे: झारखंड के बोकारो से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। प्रेमी की पिटाई से किशोरी का गुस्सा इस हद तक चरम पर पहुंचा कि उसने मां की ही गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने अपनी मां की हत्या की आरोपित किशोरी को चिकित्सकीय जांच के बाद बुधवार को न्यायालय में पेश किया।
किशोरी को रिमांड होम में भेजे जाने की तैयारी है। किशोरी के पिता ने 18 अगस्त को बेटी, उसके प्रेमी और प्रेमी के परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार किशोरी ने स्वीकार किया कि पड़ोस में रहने वाले युवक से वह प्रेम करती है। इसकी जानकारी होने पर 16 अगस्त को किशोरी की मां और परिवार के अन्य सदस्यों ने प्रेमी की पिटाई कर दी और बेटी को उससे दूर रहने की सलाह दी। यह बात किशोरी को नागवार गुजरी।
अगले दिन 17 अगस्त की रात जब उसके पिता पड़ोस के गांव में पूजा के लिए गए थे। इसी बीच उसने सो रही अपनी मां को नींद से जगाया और तबीयत खराब होने का बहाना कर खुली हवा में बाहर चलने को कहा। मां जैसे ही घर से बाहर निकली, किशोरी ने धक्का देकर उसे जमीन पर गिरा दिया और दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें: नौकरी की ऐसी की तैसी, 2 मिनट में सही कर दूंगा, UP में बजरंग दल और इंस्पेक्टर आमने-सामने, देखें वीडियो…
यह भी पढ़ें: पैसों के लिए 8 वर्षीय चचेरे भाई का ही अपहरण, फिरौती मांगने से पहले ही चढ़ गया पुलिस के हत्थे
यह भी पढ़ें: SP के राइट हैंड रहे एनकाउंटर स्पेशलिस्ट TI ने नए एसपी को सौंपा इस्तीफा; कहा- सुसाइड ना कर लूं कहीं इसलिए…

Editor in Chief





