Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Mumbai: कृष्णा म्यूजिक के लिए मुम्बई के एबी स्टूडियो में गायक सागर आचार्य की आवाज में इमोशनल गीत हुआ रिकार्ड

    August 12, 2026

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

    August 12, 2026

    कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लगाई न्याय की गुहार, फिर इंस्टाग्राम में वीडियो अपलोड कर नवविवाहिता ने लगा ली फाँसी, 4 माह पहले पुलिस आरक्षक से की थी लव मैरिज, देखें दिल को झकझोर कर देने वाला वीडियो
    Featured

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लगाई न्याय की गुहार, फिर इंस्टाग्राम में वीडियो अपलोड कर नवविवाहिता ने लगा ली फाँसी, 4 माह पहले पुलिस आरक्षक से की थी लव मैरिज, देखें दिल को झकझोर कर देने वाला वीडियो

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n67832389717562164111521f9a7a0a49d8ed6d7220528db082738f7176a038b37b30b47ed3f07b74ea4601
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    लखनऊ/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक पुलिस आरक्षक की पत्नी ने हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. इस वीडियो में आरक्षक की पत्नी लगातार रो रही थी और अपने पति और ससुराल वालों के काले चिट्ठे खोल रही थी.

    जानें क्या है पूरा मामला

    बता दें ये जो महिला है वह, बख्शी का तालाब (BKT) थाने में तैनात आरक्षक अनुराग सिंह की पत्नी सौम्या है. सौम्या और कॉन्स्टेबल अनुराग सिंह की चार महीने पहले लव मैरिज हुई थी. लेकिन शादी के कुछ ही समय बाद सौम्या के ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे. अनुराग के परिवार वाले दहेज को लेकर नाराज थे, क्योंकि सौम्या अपने साथ कोई दहेज नहीं लाई थी. इसके चलते उसके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा था.

    सिपाही की नवविवाहिता पत्नी ने लगाई फांसी

    इस बात से परेशान होकर सौम्या ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या से पहले सौम्या ने इंस्टाग्राम पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो पोस्ट किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में सौम्या ने बताया कि परिजनों के दबाव में आकर अनुराग उस पर दूसरी शादी करने के लिए भी दबाव बना रहा था. यही नहीं अनुराग अक्सर सौम्या के साथ मारपीट करता था. सौम्या ने वीडियो में कहा, ‘वकील ने मेरे पति से मुझे जान से मारने के लिए कहा. उसने कहा कि वह मेरे पति को बचा लेगा.’

    सौम्या की खुदकुशी से पहले दिल झकझोर देने वाला वीडियो वायरल

    वीडियो में बोलते समय वह रोती भी दिख रही है. सौम्या ने इंस्टाग्राम वीडियो में बताया है कि उसे ससुराल वाले शादी के बाद लगातार प्रताड़ित कर रहे थे और इसी से तंग आकर उसे सुसाइड करना पड़ रहा है. सुसाइड की घटना का पता चलते ही बीकेटी पुलिस मौके पर पहुंची और सौम्या के शव को कब्जे में लिया. इसके बाद सौम्या के मायके वालों को सूचना दी गई. उसका मायका मैनपुरी में है.

    यह भी पढ़ें :  पोड़ी उपरोड़ा : 100 बिस्तर वाले छात्रावास में छात्राओं का फूटा गुस्सा..! अधीक्षिका पर दुर्व्यवहार, धमकी व बाहरी पुरुषों को प्रवेश देने का लगाया आरोप

    देखें वीडियो: 

    https://x.com/ManojSh28986262/status/1949454301039861874?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1949454301039861874%7Ctwgr%5E68366175f45caca03663341aea5da3d7ce561c41%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

    उत्तरी लखनऊ के पुलिस अधिकारी जितेंद्र दुबे ने पुष्टि की कि कांस्टेबल की पत्नी ने आत्महत्या की है. अधिकारी ने कहा, ‘प्रभारी निरीक्षक और वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिवार के सदस्यों को भी सूचित किया. एक क्षेत्रीय इकाई को बुलाया गया और फोरेंसिक जांच कराई गई.’

    ऐसे आरक्षक को मिलनी चाहिए थी मुस्कान और सोनम रघुवंशी जैसी पत्नी 

    पिछले कुछ समय से पत्नियों द्वारा पति की निर्मम हत्या की खबरें आपने जरूर सुनी होंगी. जिसमें मेरठ का सौरभ हत्याकांड और इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था. सोशल मीडिया के जरिए लोगों ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी. लेकिन क्या आप जानते हैं कई दशकों से ना जानें कितनी विवाहिताएं दहेज की भेंट चढ़ा दी गयी. घरेलू विवाद में ना जाने कितने लोगों ने अपनी पत्नियों का बेरहमी से कत्ल कर दिया.  घरेलू हिंसा के शिकार महिला पुरुष के आंकड़ों पर नजर डालें तो महिलाएं ही ज्यादा शोषित होती आई हैं.

    हाल ही में ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली अंतर्गत ग्राम सिरसा में निक्की नामक महिला को पति विपिन और उसकी सास ने दहेज की मांग को लेकर जमकर मारपीट की और फिर उसे आगे के हवाले कर दिया जिसमें उसकी मौत हो गई । इस घटना का वायरल वीडियो जिसने भी देखा सहम गया। अब लखनऊ की सौम्या ने सुसाइड से पहले मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई और वीडियो इंस्टाग्राम में अपलोड कर फांसी के फंदे पर झूल गई । पत्थर दिल को भी पिघला देने वाला सौम्या का वीडियो आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है . ऐसे में एक बारगी मन में यही ख्याल आता है कि आरक्षक अनुराग सिंह और विपिन जैसे पुरुषों को मुस्कान और सोनम रघुवंशी जैसी पत्नी मिलना चाहिए था ताकि क्रूरता में दोनों टक्कर के हों. सीधी, सरल और मासूम पत्नियों के लायक दोनों थे ही नहीं.

    यह भी पढ़ें :  CBSE Class 10 th परीक्षा परिणाम प्रक्रिया में बदलाव: जानें नए नियम

    माता-पिता का दर्द समझना कल्पना से परे

    निक्की और सौम्या दोनों का वीडियो देखकर किसी का भी दिल दहल जाए तो जरा सोचिए उनके माता-पिता पर क्या गुजर रही होगी जिन्होंने दोनों बेटियों को नाजों से पाला, दुलार दिया, उंगली पकड़कर चलना सिखाया, पढ़ा लिखाकर बड़ा किया और उनकी आंखों के सामने उनकी लाडली बेटियों का इतना दर्दनाक अंत हुआ. माता पिता के दिल को मिला ये जख्म ता-उम्र भरने वाला नही है ,ये तय है. जल्लाद किस्म के दामादों की सनक ने निक्की और सौम्या के माता पिता के भाग्य में जिंदगी भर के लिए खून के आंसू रोना लिख दिया है.

    यह भी पढ़ें: माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले मार्ग पर भूस्खलन, 5 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीर्थयात्रा स्थगित

    यह भी पढ़ें: न्यायधानी में आर्म्स एक्ट के तहत अब तक 235 मामले दर्ज, अवैध हथियार के विरुद्ध जारी रहेगी कार्रवाई

    यह भी पढ़ें: ट्रंप का 50% टैरिफ लागू होने में कुछ ही घंटे बाकी…US ने जारी किया नोटिफिकेशन…जानिए आम आदमी पर कितना पड़ेगा असर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Mumbai: कृष्णा म्यूजिक के लिए मुम्बई के एबी स्टूडियो में गायक सागर आचार्य की आवाज में इमोशनल गीत हुआ रिकार्ड

    August 12, 2026

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

    August 12, 2026

    कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    August 12, 2026

    राशिफल 12 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 12, 2026

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,835 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,481 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,239 Views
    Don't Miss

    Mumbai: कृष्णा म्यूजिक के लिए मुम्बई के एबी स्टूडियो में गायक सागर आचार्य की आवाज में इमोशनल गीत हुआ रिकार्ड

    August 12, 2026

    निर्देशक एवं निर्माता डॉ. कृष्णा चौहान का गीत “पापा आप ग्रेट हो” बॉलीवुड लीजेंड फिल्म…

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

    August 12, 2026

    कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    August 12, 2026

    राशिफल 12 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.