Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    शीतल जल, नींबू जलजीरा और शरबत से राहगीरों को मिल रही राहत, मानव सेवा जल केंद्र में प्रतिदिन सैकड़ों लोग हो रहे लाभान्वित

    June 5, 2026

    1992 में प्रेमिका की हत्या कर घर के कुएँ में कर दिया था दफन, अब 34 साल बाद ‘भूत’ ने किया राजफाश

    June 5, 2026

    श्रेयस अय्यर बने टीम इंडिया के नए T20 कप्तान, सूर्यकुमार यादव युग का हुआ अंत

    June 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 5
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»उमेश पटेल के लगातार प्रयासों से खरसिया ओवरब्रिज का रास्ता साफ, वित्त विभाग ने दी हरी झंडी
    Featured

    उमेश पटेल के लगातार प्रयासों से खरसिया ओवरब्रिज का रास्ता साफ, वित्त विभाग ने दी हरी झंडी

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20250823 WA1082
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    खरसिया/स्वरसज टुडे: खरसिया रेलवे यार्ड के पास वर्षों से लंबित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण अब शुरू होने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ा है। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग ने आखिरकार इस परियोजना को सहमति दे दी है। करीब 6494.87 लाख रुपये की लागत वाली इस परियोजना को लेकर वित्त विभाग करीब डेढ़ साल से अनुमति देने में टालमटोल कर रहा था। लेकिन खरसिया विधायक उमेश पटेल के अथक संघर्ष और कांग्रेसियों के निरंतर दबाव के बाद भाजपा सरकार को झुकना पड़ा और वित्त विभाग को आरओबी निर्माण कार्य शुरू करने की सहमति देनी पड़ी। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन, लोक निर्माण विभाग ने प्रमुख अभियंता (लोक निर्माण विभाग), नवा रायपुर को पत्र जारी कर सूचित किया है कि जिला रायगढ़ के अंतर्गत हावड़ा–मुंबई रेलमार्ग के किमी 620/13–15 पर लेवल क्रॉसिंग 313, खरसिया यार्ड के पास प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज (स्वीकृत राशि रु. 6494.87 लाख) को प्रारंभ करने की सहमति वित्त विभाग द्वारा दी गई है। उक्त पत्र अवर सचिव मनराखन भूआर्य द्वारा जारी किया गया है। इसके साथ ही वर्षों से ठप पड़ी परियोजना को गति मिलने की उम्मीद है। यह मंजूरी केवल एक परियोजना का आरंभ नहीं, बल्कि शहीद नंदकुमार पटेल के उस अधूरे सपने की पूर्ति है जिसे उनके बेटे और खरसिया विधायक उमेश पटेल और खरसिया विधानसभा के कांग्रेसियों ने हर मोर्चे पर लड़कर साकार किया है।

    संघर्ष से लेकर स्वीकृति तक का सफर

    खरसिया में रेलवे फाटक की समस्या सालों से आमजन के जीवन में बड़ी बाधा बनी हुई थी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनवरी 2021 में इस ओवरब्रिज की घोषणा की थी और उसी वर्ष मार्च में प्रपोज़ल इंजीनियर-इन-चीफ को भेजा गया। सर्वे के बाद 2023 में टेंडर प्रक्रिया पूरी हुई, भू-अर्जन भी सम्पन्न हुआ और सितंबर 2022 में भूमिपूजन किया गया। लेकिन दिसंबर 2023 में सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा सरकार ने राजनीतिक दुर्भावना के चलते वित्त विभाग से अनुमति ही रोक दी। इसके कारण यह परियोजना ठप पड़ गई। स्पष्ट था कि सरकार जानबूझकर आरओबी का निर्माण नहीं होने देना चाहती थी।

    यह भी पढ़ें :  हृदय रोगियों के लिए वरदान बनी एनकेएच की कैथलैब सुविधा, कोरबा में पहली बार 3 मरीजों में सफल एआईसीडी प्रत्यारोपण, अब स्थानीय स्तर पर हो रहा उन्नत हृदय उपचार

    आरओबी निर्माण के लिए हर मोर्चे पर डटे उमेश

    खरसिया में आरओबी निर्माण की लड़ाई में जनता की आवाज को मजबूत और मुखर रूप देने वाले नायक के रूप में विधायक उमेश पटेल लगातार अग्रिम पंक्ति में डटे रहे। उन्होंने इस परियोजना पर लगी रोक के खिलाफ न केवल आवाज उठाई, बल्कि हर मंच से इसे खरसिया की सबसे बड़ी जरूरत के रूप में सामने रखा। विधानसभा में उन्होंने बार-बार सवाल खड़े किए, जिसके जवाब में उप मुख्यमंत्री अरुण साव को सदन में यह स्वीकार करना पड़ा कि वित्त विभाग के निर्देश पर परियोजना लंबित है। यह स्वीकारोक्ति अपने आप में बताती थी कि बाधा तकनीकी नहीं, बल्कि राजनीतिक है।

    जनदबाव के आगे झुकी सरकार

    ज्ञात हो किनजब सदन में जवाब से आगे कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो उमेश पटेल ने सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ तहसील कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया और सरकार पर दबाव बढ़ाया। इसके बावजूद जब समाधान नहीं निकला, तो उन्होंने जनता को सीधे इस संघर्ष से जोड़ा। उनके नेतृत्व में खरसिया के 18 वार्डों के सैकड़ों नागरिकों ने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में साफ चेतावनी दी गई थी कि यदि निर्माण कार्य शीघ्र शुरू नहीं हुआ, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। लंबे समय तक भाजपा सरकार ने राजनीतिक दुर्भावना के चलते वित्त विभाग के जरिये स्वीकृति को रोके रखा। लेकिन लगातार बढ़ते जनदबाव और उमेश पटेल की अडिग जिद ने आखिरकार सरकार को बैकफुट पर आने पर मजबूर कर दिया। अब वित्त विभाग ने औपचारिक स्वीकृति जारी कर दी है। अभी यह महज स्वीकृति है, इसके बाद कार्य प्रारंभ होना बाकी है। जनता को राहत तभी मिलेगी जब निर्माण कार्य धरातल पर तेजी से आगे बढ़ेगा। लेकिन यह संघर्ष यह साबित करता है कि जब जनता और उसका प्रतिनिधि मिलकर डटे रहें, तो सबसे जटिल राजनीतिक अवरोध भी टूट जाते हैं, खासकर तब जब विषय जनहित का हो।

    यह भी पढ़ें :  ईद मनाने और कुर्बानी दिखाने के बहाने बेटे को ले गया फिर पेट में चाकू घोंपकर हत्या, माँ ने सीएम योगी से की आरोपी के एनकाउन्टर की मांग

    सपनों को हकीकत बनाने की ओर कदम

    खरसिया के नागरिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस स्वीकृति को शहीद नंदकुमार पटेल के सपनों को साकार करने की दिशा में ठोस कदम और जनता की सामूहिक जीत बताया है। उनका कहना है कि वर्षों से जिस संघर्ष का विधायक उमेश पटेल ने दृढ़ता और निरंतरता के साथ नेतृत्व किया, वही अब सफलता में बदलकर साकार होने जा रहा है।

    बहरहाल यह ओवरब्रिज न केवल शहर को ट्रैफिक जाम और बार-बार बंद होने वाले रेलवे फाटक की समस्या से राहत देगा, बल्कि खरसिया के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा। जनता का मानना है कि यह परियोजना उमेश पटेल की जिद, समर्पण और अथक परिश्रम का परिणाम है, जो आने वाले समय में खरसिया के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखेगी।

    यह भी पढ़ें: कोरबा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: मेरी नौकरी चली जाएगी, माफ कर दो… प्रयागराज एक्‍सप्रेस में सोते समय लड़की को छुआ, सिपाही सस्‍पेंड

    यह भी पढ़ें: भोपाल में देहदान को पहली बार मिला राजकीय सम्मान, रमा चौदा की पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    शीतल जल, नींबू जलजीरा और शरबत से राहगीरों को मिल रही राहत, मानव सेवा जल केंद्र में प्रतिदिन सैकड़ों लोग हो रहे लाभान्वित

    June 5, 2026

    1992 में प्रेमिका की हत्या कर घर के कुएँ में कर दिया था दफन, अब 34 साल बाद ‘भूत’ ने किया राजफाश

    June 5, 2026

    श्रेयस अय्यर बने टीम इंडिया के नए T20 कप्तान, सूर्यकुमार यादव युग का हुआ अंत

    June 5, 2026

    Bheelwara: नौकरी का झांसा देकर दोस्ती, फिर यौन शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन; आरोपी शाहिद मंसूरी गिरफ्तार

    June 5, 2026

    Korba: आईटीआई करतला एवं पोंड़ीउपरोड़ा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक आमंत्रित

    June 5, 2026

    Korba: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोरबा में प्राइम मिनिस्टर नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन 08 जून को

    June 5, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,598 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,053 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026900 Views
    Don't Miss

    शीतल जल, नींबू जलजीरा और शरबत से राहगीरों को मिल रही राहत, मानव सेवा जल केंद्र में प्रतिदिन सैकड़ों लोग हो रहे लाभान्वित

    June 5, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: मानव सेवा और जनकल्याण की भावना से प्रेरित द्वारिका नगरी सामाजिक विकास…

    1992 में प्रेमिका की हत्या कर घर के कुएँ में कर दिया था दफन, अब 34 साल बाद ‘भूत’ ने किया राजफाश

    June 5, 2026

    श्रेयस अय्यर बने टीम इंडिया के नए T20 कप्तान, सूर्यकुमार यादव युग का हुआ अंत

    June 5, 2026

    Bheelwara: नौकरी का झांसा देकर दोस्ती, फिर यौन शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन; आरोपी शाहिद मंसूरी गिरफ्तार

    June 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.