Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोरबा में आध्यात्मिक उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

    September 5, 2026

    एनकेएच में दो दिनों में 10 एंजियोग्राफी और 6 एंजियोप्लास्टी, कोरबा में हृदय रोगियों को मिल रही उपचार की आधुनिक सुविधा

    September 4, 2026

    टीचर्स डे के अवसर पर MJM हॉस्पिटल ने पेश किया विशेष हेल्थ चेकअप पैकेज 5 से 10 सितंबर तक, फूल बॉडी चेकअप महज 1400 में

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»ईद मनाने और कुर्बानी दिखाने के बहाने बेटे को ले गया फिर पेट में चाकू घोंपकर हत्या, माँ ने सीएम योगी से की आरोपी के एनकाउन्टर की मांग
    Featured

    ईद मनाने और कुर्बानी दिखाने के बहाने बेटे को ले गया फिर पेट में चाकू घोंपकर हत्या, माँ ने सीएम योगी से की आरोपी के एनकाउन्टर की मांग

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n714154403178011472379164198546090df496b9ef98547b73b2240e80cc3aeacb9b9413b5ea3fa7aa4e08
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    गाजियाबाद/स्वराज टुडे:  गाजियाबाद के खोड़ा में बेटे की हत्या के बाद पीड़िता मां ने आरोपी के एनकाउंटर की मांग की है. मृतक सूर्या की मां सरोज ने मीडिया से बातचीत में कहा, “जैसे मेरे बेटे को चाकू घोंपा गया, वैसे ही मैं उस लड़के को चाकू घोपूंगी, उसकी आंतें बाहर निकाल लूंगी. असद ने फोन करके बुलाया था, हमें नहीं पता था कि बकरीद के दिन वो चाकू भोंक देगा. उसका एनकाउंटर होना चाहिए.”

    दरअसल, मकंदपुर खोड़ा इलाके में बकरीद के दिन दोपहर करीब साढ़े 3 बजे सूर्या नाम के लड़के पर असद और उसके साथियों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल सूर्या को आनन-फानन में नोएडा के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की दोपहर 12 बजे उसकी मौत हो गई. जिसके बाद फोर्टिस अस्पताल के बाहर मातम पसर गया. सूर्या के परिवार वाले और हिंदू संगठन से जुड़े लोग विरोध करके कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे.

    ईद मनाने और कुर्बानी दिखाने के बहाने बुलाया – दोस्त आयुष की आपबीती

    घटना के वक्त सूर्या के साथ मौजूद उसके दोस्त आयुष ने बताया कि हमें असद ने ईद मनाने के लिए बुलाया और कहा कि आओ तुम्हें कुर्बानी दिखाते हैं. हमारी असद से पहले कोई रंजिश या बातचीत नहीं थी. हमने उससे कहा कि हम मीट नहीं खाते हैं. फिर भी वो हमें अपने साथ ले गया, तभी मौका देखकर उसने चाकू निकाला और सूर्या के पेट में मार दिया. उस वक्त असद के साथ 5-6 लोग और भी मौजूद थे. आयुष ने आगे बताया कि मैं अपना बचाव करते हुए भागा और थोड़ी देर बाद वापस आया. वहां भीड़ थी, फिर मैंने एक लड़के की मदद से सूर्या को फोर्टिस हॉस्पिटल की इमरजेंसी में एडमिट कराया और सबको फोन किया. उसने मांग की है कि जिस दर्द से मेरा दोस्त मरा है, वैसा ही हश्र आरोपी का भी हो.

    यह भी पढ़ें :  एनकेएच में दो दिनों में 10 एंजियोग्राफी और 6 एंजियोप्लास्टी, कोरबा में हृदय रोगियों को मिल रही उपचार की आधुनिक सुविधा

    हिंदू संगठनों ने दी पलायन की धमकी

    वहीं, अब इस मामले में हिंदू संगठनों में आक्रोश नजर आ रहा है. हिंदू रक्षा दल के सदस्य खोड़ा से हिंदुओं के पलायन की चेतावनी भी दे रहे हैं. फोर्टिस अस्पताल पहुंचे VHP खोड़ा अध्यक्ष संजय मिश्रा का कहना है कि खोड़ा में मुसलमानों का अत्याचार बढ़ता ही जा रहा है. उन्होंने सीएम योगी से आरोपी के एनकाउंटर की मांग की है. वहीं, हिंदू रक्षा दल के खोड़ा अध्यक्ष सोनू शर्मा ने भी पलायन की धमकी दी है.

    मृतक सूर्या के भाई की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला 

    गाजियाबाद पुलिस ने बीते रोज ही शिकायतकर्ता विनीत राजपूत की तहरीर पर खोड़ा थाने में आरोपी अशद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था. FIR के मुताबिक वारदात 28 मई को दोपहर करीब 03:30 बजे खोड़ा थाना इलाके की शर्मा डेरी वाली गली में हुई. विनीत राजपूत के मुताबिक, उसका भाई सूर्या अपने दोस्त आयुष नवनीत विहार खोड़ा से जा रहे थे, तभी गली में अशद (निवासी लोकप्रिय विहार) मिला. वहां बहस और गाली-गलौज के बाद अशद ने जान से मारने की नीयत से सूर्या के पेट में चाकू घोंप दिया.

    गाजियाबाद पुलिस ने पहले इरादतन हत्या का प्रयास के तहत केस दर्ज किया था, जिसे अब सूर्या की मौत के बाद हत्या की धारा में बदला जा रहा है. पुलिस का कहना है कि आरोपी लड़के की तलाश लगातार जारी है, दबिश दी जा रही है.

    यह भी पढ़ें: 1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, तेंदुलकर समेत कई दिग्गजों को पछाड़ा

    यह भी पढ़ें :  Sakti: कानून की जानकारी से सशक्त होंगी बेटियां, पोता में लगा विधिक जागरूकता शिविर

    यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को इस टीम ने दिया 30 करोड़ और प्राइवेट आइलैंड का ऑफर ? सामने आया हैरान करने वाला सच

    यह भी पढ़ें: सपा नेता पार्टी की ही मह‍िला नेत्री के साथ आपत्‍त‍िजनक हालत में पकड़ाए, पर‍िजनों ने जमकर पीटा, मह‍िला नेत्री अस्‍पताल में भर्ती

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा में आध्यात्मिक उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

    September 5, 2026

    एनकेएच में दो दिनों में 10 एंजियोग्राफी और 6 एंजियोप्लास्टी, कोरबा में हृदय रोगियों को मिल रही उपचार की आधुनिक सुविधा

    September 4, 2026

    टीचर्स डे के अवसर पर MJM हॉस्पिटल ने पेश किया विशेष हेल्थ चेकअप पैकेज 5 से 10 सितंबर तक, फूल बॉडी चेकअप महज 1400 में

    September 4, 2026

    आईटीआई कोरबा एवं पोड़ी उपरोड़ा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 05 सितंबर तक आमंत्रित

    September 4, 2026

    Korba: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कोरबा वासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएँ

    September 4, 2026

    Korba: सर्व यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य शोभायात्रा एवं रैली का आयोजन, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, बड़ी संख्या में सर्व यादव समाज के लोगों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा

    September 4, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,911 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,506 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,370 Views
    Don't Miss

    कोरबा में आध्यात्मिक उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

    September 5, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, विश्व सद्भावना भवन, टी.पी. नगर, कोरबा में श्रीकृष्ण…

    एनकेएच में दो दिनों में 10 एंजियोग्राफी और 6 एंजियोप्लास्टी, कोरबा में हृदय रोगियों को मिल रही उपचार की आधुनिक सुविधा

    September 4, 2026

    टीचर्स डे के अवसर पर MJM हॉस्पिटल ने पेश किया विशेष हेल्थ चेकअप पैकेज 5 से 10 सितंबर तक, फूल बॉडी चेकअप महज 1400 में

    September 4, 2026

    आईटीआई कोरबा एवं पोड़ी उपरोड़ा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 05 सितंबर तक आमंत्रित

    September 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.