Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन 14 अगस्त को

    August 11, 2026

    कोबरा ने डसा तो गुस्साए शख्स ने नागराज को दांतों से काटकर मार डाला, उसके बाद जो हुआ…

    August 11, 2026

    New Delhi: IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप केस में गिरफ्तार, पीड़ित मेडिकल छात्रा ने पुलिस को बताई आपबीती

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 23 अगस्त 2025: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 23 अगस्त 2025: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : 23 अगस्त दिन शनिवार आज ग्रह गोचर का आकलन करने से मालूम होता है कि आज ग्रहों के राज सूर्य और चंद्रमा की युति केतु के साथ सिंह राशि में रहने वाली है। ऐसे में आज इन तीनों ग्रहों का त्रिग्रह योग बनेगा। जबकि कर्क राशि में आज बुध और शुक्र के बीच युति संबंध होने से द्विग्रह योग बनेगा। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं आज का राशिफल।

    मेष राशि

    मेष राशि से आज पंचम भाव में चंद्रमा का गोचर होना शुभ फलदायी होगा। आपका प्रभाव बढ़ेगा साथ ही आपकी महत्वाकांक्षा में भी आज वृद्धि होगी। आपको आज घर के बड़ों से सहयोग प्राप्त होगा। पैतृक संपत्ति संबंधी कोई मामला चल रहा है तो आज बातचीत से स्थिति को सामान्य बनाने में सफलता मिलेगी। घर परिवार में आज प्रेम और आपसी सहयोग बना रहेगा। आपको आज मनपसंद भोजन मिलने का भी आनंद रहेगा। किसी वजह से यात्रा का भी आज संयोग बन रहा है। लव लाइफ के मामले में आज आज आप साहसिक फैसला ले सकते हैं।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा राशि स्वामी शुक्र और बुध की युति से आपको फायदा मिलेगा। लेकिन राशि से चौथे भाव में चंद्रमा के केतु से पीड़ित होने से भावनात्मक रूप से आप कमजोर महसूस करेंगे, खर्च में भी आज वृद्धि होगी। सामाजिक मामले में आज संभव हो तो दूरी बनाए रखें और अपने काम से काम रहें। कोई आपकी बातो से आपको अहंकारी समझकर आपके प्रति गलत धारणा बना सकता है। लव लाइफ में आज आपको वाणी पर संयम रखना चाहिए।​

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि के सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक और शुभ रहेगा। आपको आज परिवार के लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी। कोई चाहत जो आपकी काफी समय से अधूरी थी आज वह पूरी हो सकती है। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें। पूर्व में चोट लगी है तो परेशानी बढ़ सकती है।​

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 4 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    कर्क राशि

    कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा आज सूर्य और केतु के साथ सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं जबकि कर्क राशि में शुक्र और बुध की युति बनी हुई है। ऐसे में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको आज दिन को संयमित होकर बिताना चाहिए और बड़े आर्थिक फैसले से सोच समझकर फैसला लेना चाहिए। सेहत मामले में दिन नरम गरम रहेगा। आपको आज खानपान के मामले में संयम रखना होगा। आर्थिक मामलों में आज आपको किसी पर भी अधिक भरोसा करने से बचना चाहिए और अपने खर्च पर भी कंट्रोल करना चाहिए। वैसे आज आपके सितारे बताते हें कि आपको किसी महिला सहकर्मी और संबंधी से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ मे भी आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा।

    सिंह राशि

    सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ और लाभदायक होगा। आपकी नेतृत्व क्षमता आज आपको आगे लेकर जाएगी। कार्यक्षेत्र में आज आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। नौकरी में आज आप बेहतर टीम वर्क के साथ काम कर पाएंगे। बिजनेस में आज आपकी कमाई मे वृद्धि होगी। आपको कुछ नया और रचनात्मक करने का भी मौका मिलेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपको मिलने का मौका मिल सकता है। आप आज दोस्तों के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे।​

    कन्या राशि

    कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज खर्चीला रहेगा। सफलता आसानी से मिल पाना आज कठिन है इसलिए आपको आज अपने काम पर पूरा फोकस रखना होगा। कोई महत्वपूर्ण काम आपको आज दूसरों के भरोसे नहीं छोड़ना चाहिए। नौकरी पेशा में आज का दिन आपका सामान्य रूप से चलेगा। आपको सहकर्मियों से आज सहयोग मिलेगा। प्रबंधन और शिक्षा के कार्य से जुड़े जातक आज बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। आपको आज साहसिक निर्णय का भी लाभ मिलेगा। छोटी अवधि के निवेश से आपको आज बचना चाहिए।

    यह भी पढ़ें :  Korba: IAS अधिकारी और कॉलेज प्रबंधन के विवाद ने पकड़ा तूल, अब दुर्व्यवहार के आरोपों पर मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच की मांग

    तुला राशि

    तुला राशि के जातक आज अपनी समझदारी और सूझबूझ से लाभ पाएंगे। आप अपने अंदर फिर से नई ऊर्जा का संचार महसूस करेगे। आपकी किसी पुरानी समस्या का निदान निकलेगा। घर परिवार में आज आपके प्रेम और तालमेल बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। किसी दोस्त से भी आज आप सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। कहीं से आपको आज अपना फंसा हुआ धन मिल सकता है। आपको आज कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। धर्म कर्म के काम में आज आपकी रुचि बनी रहेगी।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन शुभ और लाभदायक रहेगा। किसी नई संपत्ति की प्राप्ति से आपका मन प्रसन्न रहेगा और यदि परिवार में किसी मामले को लेकर कोई उलझन है तो उसे सुलझाने में आप आज सफल रहेंगे। आपके सितारे कहते हैं कि आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं जिसमें आपको आज सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ आज आपका मनोरंजक समय बिता पाएंगेो। लव लाइफ में भी आज जोश और आनंद बना रहेगा। विदेशी क्षेत्र से आज लाभ मिलने का योग है। आर्थिक मामलों में आपके सितारे बताते हैं कि आज आपका आय और व्यय भी संतुलित रहेगा।

    धनु राशि

    धनु राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन शुभ और अनुकूल रहेगा। आप आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे। आपका कोई काम जो काफी समय से अटका हुआ था आज वह पूरा हो सकता है। लव लाइफ में आज आपके प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आज आपका मान सम्मान बना रहेगा। आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज आलस्य का त्याग करके अपने कर्म पर ध्यान देना चाहिए इससे आप अवसर का लाभ ले पाएंगे। आपके सितारे बताते हैं कि अगर आपके जीवनसाथी की सेहत बीते कुछ दिनों से सही नहीं चल रही है तो आज उनकी सेहत में सुधार हो सकता है। आप आज शाम के समय दोस्तों के साथ पार्टी और मनोरंजन में भी बिता सकते हैं।

    यह भी पढ़ें :  Katghora: कटघोरा में पहली बार मनोरोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञों की नि:शुल्क ओपीडी 11 अगस्त को

    मकर राशि

    मकर राशि के लोगों के लिए आज का शनिवार का दिन उत्साह और लाभ से आनंदित करने वाला रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ नया मौका मिल सकता है। सितारे कहते हैं कि आज आपको कोई मनचाही वस्तु मिल सकती है। आर्थिक मामलों में आज के दिन आपको भाग्य का साथ मिलेगा और आपकी कमाई में भी वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। आप आज जीवनसाथी के साथ सुखद और रोमांटिक समय बिता पाएंगे। पारिवारिक जीवन में आपका प्रभाव और सम्मान आज बढेगा। शिक्षा के क्षेत्र आज मकर राशि के जातक बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ नया मौका मिलेगा। आप किसी दीर्घकालिक योजना में भी आज धन को लगा सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े काम में आज आपको सफलता मिलेगी। परिवार के साथ आज वक्त बिताने का मौका मिलेगा। यात्रा का भी आज संयोग बन सकता है। आपके सितारे बताते हैं कि आप आज संयम और समझदारी से किसी उलझे हुए काम को सुलझाने में सफलता पाएंगे। किसी सामाजिक और धार्मिक काम में आपको भाग लेने का मौका मिलेगा। आप आज ससुराल पक्ष से लाभ और सहयोग प्राप्त कर सकते हैं।

    मीन राशि

    मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। आपको आज अपनी सेहत और खर्च दोनों को ही संतुलित रखने की जरूरत है। जो लोग आयात निर्यात के काम से जुड़े हुए हैं उनको आज कोई लाभदायक डील मिल सकती है। व्यापारिक मामलों में आज दिन का दूसरा भाग अधिक अनुकूल रहेगा। खानपान और किराना कारोबार से जुड़े जातक आज अच्छी कमाई कर सकते हैं। आज किसी रिश्तेदार या मित्र से मिलने का मौका मिल सकता है। लव लाइफ के मामले में आज दिन अनुकूल रहेगा। प्रेमी के साथ आपको वक्त बिताने का मौका मिलेगा। विवाह योग्य जातकों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है।​

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन 14 अगस्त को

    August 11, 2026

    कोबरा ने डसा तो गुस्साए शख्स ने नागराज को दांतों से काटकर मार डाला, उसके बाद जो हुआ…

    August 11, 2026

    New Delhi: IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप केस में गिरफ्तार, पीड़ित मेडिकल छात्रा ने पुलिस को बताई आपबीती

    August 11, 2026

    लोगों को एक दूसरे से लड़ाना ही कल्चरल मार्क्सवाद का बुनियादी सिद्धांत: कैलाश चंद्र; अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान, चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 11, 2026

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 2026

    राशिफल 11 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,834 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,479 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,172 Views
    Don't Miss

    Korba: स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन 14 अगस्त को

    August 11, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण…

    कोबरा ने डसा तो गुस्साए शख्स ने नागराज को दांतों से काटकर मार डाला, उसके बाद जो हुआ…

    August 11, 2026

    New Delhi: IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप केस में गिरफ्तार, पीड़ित मेडिकल छात्रा ने पुलिस को बताई आपबीती

    August 11, 2026

    लोगों को एक दूसरे से लड़ाना ही कल्चरल मार्क्सवाद का बुनियादी सिद्धांत: कैलाश चंद्र; अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान, चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.