Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026

    बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

    August 11, 2026

    शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण एवं नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये के जेवर व नगदी की ठगी करने वाला आरोपी पत्नी सहित दिल्ली से गिरफ्तार

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»रेप केस में दोषी पाया गया पूर्व पीएम देवेगौड़ा का पोता प्रज्वल रेवन्ना, कोर्ट में ही रोने लगा, कल शनिवार को सुनाई जाएगी सजा,पढ़िए पूरी खबर
    Featured

    रेप केस में दोषी पाया गया पूर्व पीएम देवेगौड़ा का पोता प्रज्वल रेवन्ना, कोर्ट में ही रोने लगा, कल शनिवार को सुनाई जाएगी सजा,पढ़िए पूरी खबर

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6750002231754061498691214a47aa69b6a4fa32389ebe753f61328a5958b2779ede473c1ef91bc3131160
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बंगलूरू/स्वराज टुडे: पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को बलात्कार के मामले में कोर्ट ने दोषी करार दिया। सुनवाई के दौरान आरोपी कोर्ट में फूट-फूटकर रो पड़ा। पीड़िता द्वारा सबूत के तौर पर पेश की गई ‘साड़ी’ ने केस का पासा पलट दिया। कोर्ट शनिवार को सजा सुनाएगी।

    सत्ता और सुंदरी प्रज्वल रेवन्ना की कमजोरी

    कोर्ट से बाहर निकलते वक्त पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना का चेहरा ऐसा था मानो सियासत की बादशाहत अब उनके हाथ से पूरी तरह फिसल चुकी हो।

    बेंगलुरु की स्पेशल कोर्ट ने शुक्रवार को पूर्व जेडीएस सांसद और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा का पोते प्रज्वल रेवन्ना को मेड से रेप केस में दोषी ठहराया। कोर्ट शनिवार को सजा सुनाएगी। कोर्ट का फैसला आने के समय रेवन्ना भावुक दिखा और बाहर निकलते वक्त रो पड़ा। रेवन्ना के परिवार के फार्महाउस में काम करने वाली 47 साल की एक महिला ने पिछले साल अप्रैल में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

    उसने रेवन्ना पर 2021 से कई बार रेप करने और किसी को भी घटना के बारे में बताने पर वीडियो लीक करने की धमकी देने का आरोप लगाया था। कोर्ट ने 18 जुलाई को केस की सुनवाई पूरी की थी। रेवन्ना के खिलाफ रेप, ताक-झांक, आपराधिक धमकी और अश्लील तस्वीरें लीक करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत आरोप तय किए थे। उसके खिलाफ रेप के कुल 4 मामले दर्ज हैं। इनमें से यह पहला केस है, जिसमें उसे दोषी ठहराया गया है।

    प्रज्वल रेवन्ना पर अनेक महिलाओं से यौन उत्पीड़न का आरोप

    पिछले साल प्रज्वल रेवन्ना का नाम कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में सामने आने के बाद चर्चा में आया था। उस पर 50 से ज्यादा महिलाओं से यौन उत्पीड़न का आरोप है। उनके खिलाफ रेप, छेड़छाड़, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के आरोपों से जुड़े अब तक 4 एफआईआर दर्ज की गई हैं। पिछले साल, रेवन्ना के सोशल मीडिया पर 2,000 से ज्यादा अश्लील वीडियो क्लिप सामने आए थे।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: चरित्र शंका को लेकर लिव इन पार्टनर ने कर दी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या, आरोपी 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार

    हार गया था चुनाव

    2024 के लोकसभा चुनावों में रेवन्ना ने कर्नाटक की हासन संसदीय सीट पर दूसरी बार चुनाव लड़ा था, लेकिन वह अपनी सांसदी नहीं बचा सका। उसके खिलाफ दर्ज मामलों के बाद जेडीएस ने उसे पार्टी से निलंबित भी कर दिया था।

    कर्नाटक सेक्स स्कैंडल

    • प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ उनके घर में काम करने वाली महिला ने यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी। 26 अप्रैल को बेंगलुरु में पब्लिक प्लेसेस में कई पेन ड्राइव मिलीं।
    • पेन ड्राइव में 3 हजार से 5 हजार वीडियो हैं, जिनमें प्रज्वल को कई महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न करते देखा गया। महिलाओं के चेहरे भी ब्लर नहीं किए गए।
    • मामला बढ़ने पर राज्य सरकार ने एसआईटी बनाई। प्रज्वल के खिलाफ रेप, छेड़छाड़, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के आरोपों समेत तीन एफआईआर दर्ज की गईं।
    • जांच में खुलासा किया कि प्रज्वल ने 50 से ज्यादा महिलाओं का सेक्शुअल हैरेसमेंट किया था। इनमें 22 से 61 साल तक की महिलाएं हैं।
    • 50 में से 12 महिलाओं से जबर्दस्ती संबंध बनाए गए, यानी उनका रेप हुआ। बाकी महिलाओं को अलग-अलग तरह का लालच देकर सेक्शुअल फेवर लिया।
    • प्रज्वल ने किसी को सब-इंस्पेक्टर, किसी को तहसीलदार तो किसी को फूड डिपार्टमेंट में नौकरी दिलवा दी।

    यह भी पढ़ें: हाथी की करंट से मृत्यु मामले में तीन कथित ग्रामीण आरोपी गिरफ्तार, वन विभाग के उच्च अधिकारी पहुंचे घटनास्थल पर

    यह भी पढ़ें:बांग्लादेश की खूबसूरत मॉडल फर्जी भारतीय दस्तावेजों के साथ कोलकाता में गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें:दोनों नन बेकसूर, मारपीट कर झूठा बयान दिलवाया; छग के धर्मांतरण मामले में पीड़िता का सनसनीखेज दावा

    यह भी पढ़ें :  सविता की मौत के बाद उठे सवालों पर शिवाय हॉस्पिटल प्रबंधन का बड़ा जवाब.....हमने आखिरी सांस तक बचाने की कोशिश की, लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल की छबि खराब करना अनुचित, प्रबंधन हर जाँच के लिए तैयार

     

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026

    बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

    August 11, 2026

    शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण एवं नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये के जेवर व नगदी की ठगी करने वाला आरोपी पत्नी सहित दिल्ली से गिरफ्तार

    August 11, 2026

    Korba: स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन 14 अगस्त को

    August 11, 2026

    कोबरा ने डसा तो गुस्साए शख्स ने नागराज को दांतों से काटकर मार डाला, उसके बाद जो हुआ…

    August 11, 2026

    New Delhi: IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप केस में गिरफ्तार, पीड़ित मेडिकल छात्रा ने पुलिस को बताई आपबीती

    August 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,834 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,480 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,172 Views
    Don't Miss

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026

    छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे:  छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू एवं सदस्य सुश्री…

    बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

    August 11, 2026

    शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण एवं नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये के जेवर व नगदी की ठगी करने वाला आरोपी पत्नी सहित दिल्ली से गिरफ्तार

    August 11, 2026

    Korba: स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन 14 अगस्त को

    August 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.