Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026

    बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

    August 11, 2026

    शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण एवं नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये के जेवर व नगदी की ठगी करने वाला आरोपी पत्नी सहित दिल्ली से गिरफ्तार

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बांग्लादेश की खूबसूरत मॉडल फर्जी भारतीय दस्तावेजों के साथ कोलकाता में गिरफ्तार
    Featured

    बांग्लादेश की खूबसूरत मॉडल फर्जी भारतीय दस्तावेजों के साथ कोलकाता में गिरफ्तार

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n67491372317540139941099a81c87fd247de92a283d7a01be79e753dcf01b461e09b0758c1a127783f8193
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोलकाता/स्वराज टुडे: कोलकाता पुलिस की एंटी-राउडी सेक्शन ने बुधवार को एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने एक बांग्लादेशी मॉडल को गिरफ्तार किया है. उसके पास भारतीय आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र और राशन कार्ड जैसे कई फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं. गिरफ्तार आरोपी की पहचान बांग्लादेश के बारीसाल जिले की रहने वाली शांता पाल (28) के रूप में हुई है.

    पुलिस ने जब्त किए अति महत्वपूर्ण दस्तावेज

    पुलिस के मुताबिक, शांता पाल को जादवपुर इलाके में गोल्फग्रीन थाना अंतर्गत उसके किराए के घर से पकड़ा गया. तलाशी के दौरान उसके कमरे से कई हैरान कर देने वाले दस्तावेज बरामद हुए. इनमें अलग-अलग पतों पर पंजीकृत दो आधार कार्ड, भारतीय मतदाता पहचान पत्र और राशन कार्ड शामिल हैं. इसके अलावा उसके पास से कई बांग्लादेशी दस्तावेज भी मिले हैं.

    उसके पास से बांग्लादेशी पासपोर्ट, ढाका की माध्यमिक शिक्षा परीक्षा का एडमिट कार्ड और रीजेंट एयरवेज का आईडी कार्ड मिला है. पुलिस ने सभी दस्तावेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शांता पाल ने पिछले साल कोलकाता में एक घर किराए पर लिया था. इस दौरान उसके साथ एक युवक भी रह रहा था. उस युवक की भी पहचान की जा रही है.

    गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने की कार्यवाही

    पुलिस ने शांता पाल को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 8 अगस्त तक हिरासत में भेज दिया गया है. कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) रूपेश कुमार ने मीडिया को बताया, “एक गुप्त सूचना मिलने के बाद आरोपी बांग्लादेशी मॉडल के खिलाफ केस दर्ज किया गया. इसके बाद जांच के दौरान उसको गिरफ्तार किया गया है. पुलिस हिरासत में उससे पूछताछ की जा रही है.

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 8 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    पुलिस पूछताछ में बांग्ला मॉडल ने क्या कहा?

    पुलिस का कहना है कि उसके पास मौजूद पासपोर्ट और वीजा दोनों की वैधता समाप्त हो चुकी थी. वो साल 2023 के वीजा पर भारत आई थी, लेकिन वीजा और पासपोर्ट दोनों इस साल खत्म हो चुके हैं. इसके बावजूद शांता भारत में ठहरने का दावा करती रही. यहां तक कि उससे फर्जी भारतीय दस्तावेजों के बारे में पूछताछ की गई, तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला.

    बांग्लादेश में एक्ट्रेस और मॉडल रह चुकी है आरोपी

    दस्तावेजों की जांच में सामने आया कि उसके पास मौजूद आधार कार्डों में से एक का पता कोलकाता और दूसरा बर्धमान का है. शांता पाल का बैकग्राउंड भी चौंकाने वाला है. वो बांग्लादेश में एक अभिनेत्री और मॉडल रही है. कई टीवी चैनलों और शोज में एंकरिंग की है. इतना ही नहीं उसने बांग्लादेश की कई सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भाग लिया और कुछ में खिताब भी जीते हैं.

    मॉडल के साथ रहने वाला पुरुष गायब, तलाश जारी

    सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें और पोस्ट इसी बात की गवाही देते हैं. फिलहाल कोलकाता पुलिस शांता पाल के नेटवर्क और भारत में उसकी मौजूदगी की असल वजह तलाशने में जुटी है. पता लगाया जा रहा है कि उसे भारतीय दस्तावेज किसके जरिए हासिल हुए हैं. इसके साथ ही उसके साथ रहने वाले पुरुष की भी तलाश की जा रही है.

    अवैध घुसपैठियों पर कैसे लगेगा लगाम ?

    भारत में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानियों और बांग्लादेशियों के बारे में आएदिन खबरे प्रकाशित होती रहती है । अब जरा सोचिए कि अगर सबके दस्तावेजों की गंभीरता से जांच शुरू की जाए तो कितने अवैध घुसपैठियों का खुलासा होगा । वो देश के गद्दार कौन हैं जो इन्हें भारतीय होने का फर्जी दस्तावेज उपलब्ध कराता है । अनेक देशों में ऐसे गद्दारों के लिए फांसी की सजा का प्रावधान है। भारत के संविधान में भी विशेष परिस्थिति में आजीवन कारावास अथवा फांसी का प्रावधान है, लेकिन न्यायिक प्रक्रिया इतनी जटिल है कि अपराधियों को सख्त सजा नहीं मिल पाती । यही वजह है कि चंद पैसों के लिए अपने देश के साथ गद्दारी करने वाले लोगों में कोई कमी नहीं आ रही है, जिसका फायदा अवैध घुसपैठिये उठा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें :  पू्र्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी, जेन-Z के लिए कह डाली ये बात

    यह भी पढ़ें: सरगुजा में एक हाथी ने बरपाया कहर, 24 घंटे में तीन लोगों को कुचलकर मार डाला, गांव में भारी दहशत

    यह भी पढ़ें: दोनों नन बेकसूर, मारपीट कर झूठा बयान दिलवाया; छग के धर्मांतरण मामले में पीड़िता का सनसनीखेज दावा

    यह भी पढ़ें: अंतिम संस्कार के लिये ले जाया जा रहा था नेता जी का शव, बीच रास्ते में हो गए जिंदा, पढ़िए पूरी खबर

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026

    बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

    August 11, 2026

    शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण एवं नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये के जेवर व नगदी की ठगी करने वाला आरोपी पत्नी सहित दिल्ली से गिरफ्तार

    August 11, 2026

    Korba: स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन 14 अगस्त को

    August 11, 2026

    कोबरा ने डसा तो गुस्साए शख्स ने नागराज को दांतों से काटकर मार डाला, उसके बाद जो हुआ…

    August 11, 2026

    New Delhi: IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप केस में गिरफ्तार, पीड़ित मेडिकल छात्रा ने पुलिस को बताई आपबीती

    August 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,834 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,480 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,172 Views
    Don't Miss

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026

    छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे:  छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू एवं सदस्य सुश्री…

    बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

    August 11, 2026

    शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण एवं नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये के जेवर व नगदी की ठगी करने वाला आरोपी पत्नी सहित दिल्ली से गिरफ्तार

    August 11, 2026

    Korba: स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन 14 अगस्त को

    August 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.