Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Moradabad: बुर्कानशी महिला से छेड़खानी करने वाला मौलाना नौशाद पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    May 1, 2026

    सपने में परेशान कर रही थी आत्मा तो कुएँ के पास अगरबत्ती जलाने लगे, जब जेसीबी से की गई खुदाई तो 34 साल बाद निकला बड़ा रहस्य

    May 1, 2026

    Korba: आकर्षक झूलों और तरह-तरह के दुकानों से सज उठा छत्तीसगढ़ी डिज्नीलैंड मेला, हर दिन उमड़ रही लोगों की भारी भीड़

    May 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 1
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 1 अगस्त 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 1 अगस्त 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज 1 अगस्त का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, कर्क और वृश्चिक राशि के जातको के लिए लाभदायक रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज दिन रात शुक्र की राशि तुला में स्वाति नक्षत्र से होने जा रहा है। इस गोचर में आज चंद्रमा से नवम भाव में गुरु की स्थिति होने से चंद्रमा और गुरु के बीच नवम पंचम योग बनेगा। साथ ही आज बुधादित्य सहित शुभ योग भी बना है। जिससे अगस्त महीने का पहला दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइए जान लेते हैं आज का राशिफल।

    मेष राशि

    मेष राशि के लोगों के लिए आज अगस्त महीने का पहला दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपने व्यवहार और कार्यकुशलता से अपनी बेहतर स्थिति बना पाएंगे। सहयोगियों के साथ आपका तालमेल आज बना रहेगा। कुछ नए संपर्कों से आज आपको लाभ मिलेगा। नौकरी में बदलाव के लिए जो जातक प्रयास कर रहे हैं उनको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है, आपकी कमाई में वृद्धि होगी। जो लोग अकाउंट और प्रबंधन के काम से जुड़े हुए हैं उनके लिए आज का दिन विशेष रूप से अनुकूल रहेगा।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि के जातकों के लिए आज 1 अगस्त का दिन शुभ लाभदायक रहने वाला है। राशि से दूसरे भाव में आज गुरु और शुक्र की युति रहने से आपकी कमाई बढ़ने के साथ बचत में भी वृद्धि होगी। नौकरी करने वाले जातकों को आज अपने कार्यक्षेत्र में अनुभवों का अच्छा फायदा मिलेगा। आपके धन में वृद्धि होगी और आपका रुका हुआ पैसा भी आपको मिल सकता है। आप दोस्तों के साथ किसी मनोरंजन कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। रिश्तेदारों के साथ भी आपका तालमेल आज अच्छा रहने वाला है। बीते दिनो से आपके पारिवारिक जीवन में कोई समस्या चल रही थी तो आज उसका निदान हो सकता है। अपने लिए आप कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन मानसिक उलझन भरा रहेगा। आज भाई बहनों और निकट संबंधियों की वजह से आपको उलझन का सामना करना पड़ सकता है। आप किसी विषय को लेकर अनिर्णय की स्थिति में रहेंगे। आपको गुप्त शत्रुओं और विरोधियों से भी सतर्क रहने की जरूरत है। सितारे कहते हैं कि आज आपको, कार्यस्थल पर अपने काम में धैर्य बनाए रखने की जरूरत होगी। अगर आप जल्दबाजी में कोई काम करेंगे तो नुकसान हो सकता है। किसी पुराने मित्र और परिचित से आज मुलाकात हो सकती है। आपको आज लव लाइफ के मामले में प्रेमी से सहयोग मिलेगा।

    यह भी पढ़ें :  Meerut: स्मार्ट मीटर विवाद: मीटर उखाड़ने वाली 16 महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज, भाजपा पार्षद बोले- 'डरेंगे नहीं, अब आंदोलन होगा'

    कर्क राशि

    कर्क राशि के जातको के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज कोई ऐसी सफलता मिल सकती है जिससे आप उत्साहित रहेंगे। साझेदारी में कोई भी काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको आज नौकरी में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। लेकिन किसी भी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से आपको आज बचना होगा। आपके सितारे कह रहे हैं कि आज चंद्रमा के राशि से सुख भाव में होने की वजह से आपको सुख साधनों की भी प्राप्ति होगी। पूर्व में किए गया निवेश आज आपके लिए लाभदायक हो सकता है। सेहत के मामले में आपको सजग रहने की जरूरत है।

    सिंह राशि

    आज का दिन सिंह राशि के लोगों के लिए बहुत ही शुभ लाभदायक होगा। आप कार्यस्थल पर अपनी मेहनत और लगन से आज अधिकारियों की नजर में जगह बना सकते हें। जो लोग राजनीति या तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं उनके लिए आज का दिन विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। सितारे यह भी कह रहे हैं कि, आज आप अपनी कला और कार्यकुशलता से कहीं से अप्रत्याशित लाभ प्राप्त कर पाएंगे। किसी को दिया हुआ धन आपको आज वापस मिल सकता है। आप आज सुख साधनों और विलासिता पर धन खर्च कर पाएंगे। बच्चों की शिक्षा से संबंधित कोई काम आज पूरा हो सकता है। सामाजिक कार्य मे आज आपकी सक्रियता बढेगी।

    कन्या राशि

    कन्या राशि के लोगों के लिए आज शुक्रवार का दिन सकारात्मक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपने प्रदर्शन से अधिकारियों और सहकर्मियों को हैरान कर सकते हैं। यदि आप आयात-निर्यात का व्यवसाय करते हैं तो आपको आज कोई बड़ी डील मिल सकती है। आप अपने परिवार के साथ आज मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद ले सकते हैं। परिवार मे आपसी प्रेम और सद्भाव आज बना रहेगा। आपको आज माता और छोटे भाई बहनों से सहयोग प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्यों में आज आपकी रुचि बनी रहेगी।

    यह भी पढ़ें :  सपने में परेशान कर रही थी आत्मा तो कुएँ के पास अगरबत्ती जलाने लगे, जब जेसीबी से की गई खुदाई तो 34 साल बाद निकला बड़ा रहस्य

    तुला राशि

    तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सफलतादायक होगा आप सुबह से ही आज सक्रिय नजर आएंगे। कामकाज मे आज आपके तेजी बनी रहेगी। आपको अपने रुके हुए काम आज निपटाने होंगे। सितारे कहते हैं कि आज जमीन, वाहन, मकान आदि खरीदने की इच्छा आपकी पूरी हो सकती है। सांसारिक सुख साधनों में आज वृद्धि होगी और आप अपने परिवार के साथ समय व्यतीत कर पाएंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देना होगा उन्हें कुछ परेशानी हो सकती है। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको आज सहयोग मिलेगा।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के जातक आज जोश और उत्साह से भरपूर नजर आएंगे। आप अपना काम आज समय पर पूरा कर पाने के लिए तत्पर नजर आएंगे। साथ ही आपको आज पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलने वाली है। आपको अपने परिवार के सदस्यों से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार करने वाले लोगों को आज अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने बिजनेस को विस्तार देने के बारे में भी प्लान कर सकते हैं। बैंक से संबंधित काम में आपको आज सफलता मिलेगी। जीवनसाथी की ओर से आपको आज पूरा सपोर्ट मिलेगा, जिससे आपका कोई अटका हुआ घरेलू काम पूरा हो जाएगा।
    आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

    धनु राशि

    धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन मान-सम्मान में वृद्धि करने वाला रहेगा। आपको अपनी व्यवहार कुशलता और चतुराई से आज लाभ मिलने वाला है। आपके विरोधी भी आज आपसे प्रभावित होकर आपकी तारीफ कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में आज आपको भाग्य लाभ दिलाएगा। आपकी कमाई बढेगी। संचित धन का कोष भी बढेगा। शिक्षा और प्रबंधन के क्षेत्र से जुड़े जातकों को आज विशेष रूप से सफलता मिलती दिख रही है। सामाजिक कार्यों में आपकी सहभागिता बढेगी। जो लोग प्रॉपर्टी से संबंधित काम करते हैं उनको आज बड़ी डील मिलने की संभावना दिखती है। आपको आज परिवार के सदस्यों से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका भी मिलेगा।

    यह भी पढ़ें :  'नेताओं के बेड से शुरू होता है 90% महिलाओं का राजनीतिक करियर', पप्पू यादव के बयान पर मचा बवाल, राज्य महिला आयोग ने भेजा नोटिस

    मकर राशि

    आपके पारिवारिक जीवन के लिए आज शुक्रवार का दिन खुशनुमा रहने वाला है। आपको आज किए गए काम का भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। दिन आपका आज मनोरंजन और मनोविनोद में बीतेगा। कामकाज में आज रुचि कुछ कम रहेगी। आपने पूर्व में कोई निवेश किया है तो वहां से आपको आज अच्छा लाभ मिल पाएगे। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। अगर आप कोई काम शुरू करना चाह रहे हैं तो इसके लिए दिन अच्छा रहेगा। पड़ोसियों से भी आज आप सहयोग प्राप्त कर पाएंगे।

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि के लोगों के लिए आज शुक्रवार का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। आप आज किसी विवाद और कानूनी मामलों में जीत हासिल कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आपके खुशियां बनी रहेगी। आपके अंदर आज कुछ नया करने और सीखने की चाहत बलवती होगी। धर्म कर्म और अध्यात्म की ओर भी आपका रुझान आज बढेगा। कोई चाहत पूरी होने से आपका मन आज प्रसन्न होगा। वैवाहिक जीवन के मामले मे आज का दिन सामान्य रहेगा। आप किसी दोस्त की मदद से अपना कोई जरूरी काम पूरा कर पाएंगे। वाहन पर आज धन खर्च हो सकता है। शाम का समय आज मनोरंजन में बीतेगा।​

    मीन राशि

    मीन राशि के लोगों को आज के दिन ईश्वरीय कृपा का आभास हो सकता है। इनका कोई अटका हुआ काम आज आश्चर्यजनक रूप से पूरा हो सकता है। कारोबार व्यापार में आज आपको लाभ प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आप अपना काम समय पर पूरा करके आज घर जल्दी निकलने की कोशिश कर सकते हैं। किसी मित्र या मेहमान का घर पर आज आगमन हो सकता है। बच्चों की शिक्षा और करियर के मामले में आपको आज ध्यान देना होगा। सितारे कहते हैं कि आपको आज लेनदेन के मामले में सतर्क रहना चाहिए और पैसों के मामले में किसी पर भी अधिक भरोसा करने से बचना चाहिए। दिन के दूसरे भाग में आज कुछ अचानक खर्च सामने आ सकते हैं।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Moradabad: बुर्कानशी महिला से छेड़खानी करने वाला मौलाना नौशाद पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    May 1, 2026

    सपने में परेशान कर रही थी आत्मा तो कुएँ के पास अगरबत्ती जलाने लगे, जब जेसीबी से की गई खुदाई तो 34 साल बाद निकला बड़ा रहस्य

    May 1, 2026

    Korba: आकर्षक झूलों और तरह-तरह के दुकानों से सज उठा छत्तीसगढ़ी डिज्नीलैंड मेला, हर दिन उमड़ रही लोगों की भारी भीड़

    May 1, 2026

    पार्किंग स्थल पर अतिक्रमण, आमजनों एवं वाहन चालकों को हो रही भारी परेशानी, निगम आयुक्त से कार्रवाई की मांग

    May 1, 2026

    Korba: वेदांता बालको के योगदान से छत्तीसगढ़ में ग्रामीण आय के स्रोतों में हो रही बढ़ोत्तरी

    April 30, 2026

    सबसे बड़ा विश्वासघात! गोद ली हुई बेटी ने 12 लाख देकर करवा दी मां की हत्या, डीप फ्रीजर में छिपाई लाश

    April 30, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026924 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026849 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026811 Views
    Don't Miss

    Moradabad: बुर्कानशी महिला से छेड़खानी करने वाला मौलाना नौशाद पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    May 1, 2026

    उत्तरप्रदेश मुरादाबाद/स्वराज टुडे: मौलाना ने गली में जा रही बुर्काधारी महिला को पीछे से दबोच…

    सपने में परेशान कर रही थी आत्मा तो कुएँ के पास अगरबत्ती जलाने लगे, जब जेसीबी से की गई खुदाई तो 34 साल बाद निकला बड़ा रहस्य

    May 1, 2026

    Korba: आकर्षक झूलों और तरह-तरह के दुकानों से सज उठा छत्तीसगढ़ी डिज्नीलैंड मेला, हर दिन उमड़ रही लोगों की भारी भीड़

    May 1, 2026

    पार्किंग स्थल पर अतिक्रमण, आमजनों एवं वाहन चालकों को हो रही भारी परेशानी, निगम आयुक्त से कार्रवाई की मांग

    May 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.