Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Prayagraj: एक साथ खुदकुशी करने नैनी ब्रिज पहुंचा प्रेमी जोड़ा, युवक के छलाँग लगाते ही मौके से भाग खड़ी हुई प्रेमिका, लेकिन भाग्य ने भी कर दिया गजब का फैसला

    August 26, 2026

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 433 पदों के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2026

    August 26, 2026

    अजब प्रेम की गजब कहानी ने मचाया बवाल, तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पूर्व मंत्री ननकी राम कंवर के मामले में सर्व आदिवासी समाज ने दी प्रतिक्रिया: कोरबा कलेक्टर जिले के मूलनिवासी आदिवासियों के साथ अपने व्यवहार में सुधार लाएं- मोहन सिंह प्रधान
    Featured

    पूर्व मंत्री ननकी राम कंवर के मामले में सर्व आदिवासी समाज ने दी प्रतिक्रिया: कोरबा कलेक्टर जिले के मूलनिवासी आदिवासियों के साथ अपने व्यवहार में सुधार लाएं- मोहन सिंह प्रधान

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20250717 WA0091
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    दलगत राजनीति से हटकर सर्व आदिवासी समाज ने भी वरिष्ठ आदिवासी कद्दावर नेता ननकी राम कंवर जी के मामले में अपनी प्रतिकिया ब्यक्त की है….

    कोरबा/स्वराज टुडे: विगत दिवस छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल श्री रमन डेका महोदय एक दिवसीय प्रवास पर कोरबा पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कोरबा जिले में सरकार और शासन की तरफ से लिए गए नीतिगत निर्णय सहित आदिवासी बहुल जिला होने के नाते विभिन्न योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति को मिल रहा है कि नहीं एवं अन्य शासकीय कार्य निर्बाध रूप से क्रियान्वयन हो रहा है अथवा नहीं इस संबंध में जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए ।

    यह सर्वत्र विदित है कि छत्तीसगढ़ आदिवासी बाहुल्य राज्य एवं कोरबा जिला आदिवासी बाहुल्य जिला के अंतर्गत आता है । सर्व आदिवासी समाज को सोशल मीडिया एवं दैनिक समाचारों के माध्यम से जानकारी मिली कि महामहिम के प्रवास के दौरान विशेष अतिथि कक्ष में जिला प्रशासन जिसमें कोरबा जिला के कलेक्टर अजीत वसंत महोदय सहित और भी अधिकारीगण मौजूद रहे जिसमें कोरबा जिला से आदिवासी समाज के वयोवृद्ध नेता श्री ननकी राम जी कंवर जो कि कई बार मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के सरकारों में विधायक एवं मंत्री रहे साथ ही अपने पूरे नेतृत्व के कार्यकाल में बेवाक छवि स्पष्ट वादिता एवं असाधारण व्यक्तित्व के सदैव धनी रहे । निःसंदेह वो एक राजनैतिक दल के माध्यम से सरोकार रखते थे लेकिन उनकी कार्यशैली दलगत राजनीति से पृथक होकर वह सबों के लिए कार्यों का निष्पादन में अपनी महती भूमिका सदैव निभाई जाती रही है।

    उपरोक्त संदर्भ में गैर राजनीतिक दृष्टिकोण रखते हुए एक सामाजिक दृष्टिकोण एवं सामाजिक कार्यकर्ता होने के नाते और जिले में सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक के नाते उपरोक्त वायरल तस्वीर एवं मीडिया में माननीय ननकी राम जी कंवर के बयान ने साबित कर दिया कि कोरबा जिले के कलेक्टर महोदय ने माननीय राज्यपाल के समक्ष जब वह ज्ञापन देने गए तो कलेक्टर महोदय के व्यवहार से और उपरोक्त समय में घटित उस कालखंड से उन्होंने अपने आपको अपमानित महसूस किया ।

    यह भी पढ़ें :  बैंक ऑफ बड़ौदा में बंपर भर्ती: 2482 ऑफिसर पदों के लिए करें आवेदन, अंतिम तिथि 7 सितंबर 2026

    सर्व आदिवासी समाज कोरबा के संरक्षक मोहन सिंह प्रधान ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में अभी फिलहाल उनसे किसी भी राजनीतिक दल में उनसे वरिष्ठ एवं उम्र दराज अनुभवी नेता फिलहाल मौजूद नहीं है।  माननीय कलेक्टर महोदय के संबंध में खुद ननकी राम कंवर जी ने बयान दिया है। यह साबित करता है कि आदिवासी बहुल जिला में हमारे कलेक्टर महोदय का आदिवासियों के प्रति एवं सरकार के योजनाओं की क्रियान्वयन के प्रति कितना जिम्मेदाराना रवैया होगा । जब इतने वरिष्ठ आदिवासी नेता का जो आज भी प्रोटोकॉल के अंदर आते हैं उनके साथ ऐसे व्यवहार से आदिवासी समाज हैरान है और पूरा आदिवासी समाज उम्मीद करता है कि कलेक्टर महोदय समाज के शून्य से शिखर तक के व्यक्तियों का सम्मान हेतु अपने व्यवहार में बदलाव लाएं।

    इस आदिवासी बाहुल्य जिले को देश के पैमाने पर रोशन करने में श्री ननकी राम कंवर ने अपने जल जंगल जमीन सभी कुछ दान कर दिया है और उम्मीद तो रहेगी ही शासन की जितनी योजनाएं आदिवासियों के लिए हैं वह सब शत प्रतिशत क्रियान्वन जिले में हो । आज देश की आजादी के बाद भी हम अमृत काल महोत्सव मना रहे हैं लेकिन आज भी सुदूर वनांचल में रहने वाले आदिवासी भाई बहन एवं बहन बेटियों को अपने घर और स्कूल जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। जबकि करोड़ों रुपया खर्च करके विकास की गंगा कोरबा जिले में बह रही है।

    आपने सवाल किया कि उपरोक्त वायरल फोटो एवं मैसेज वायरल किए जाने के कारण पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को कोरबा कलेक्टर के द्वारा उपरोक्त वायरल मैसेज को डिलीट करने हेतु पत्र लिखा गया है इसके संदर्भ में पूरी जानकारी मुझे उपलब्ध नहीं है लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि अगर सोशल मीडिया पर और मीडिया में आकर आदरणीय पूर्व मंत्री ननकी राम कंवर जी ने ही अपना बयान जारी कर दिया कि जब मैं ज्ञापन देने गया तो कलेक्टर महोदय के द्वारा जो मुझसे व्यवहार किया गया उससे मैं स्वयं अपमानित महसूस कर रहा हूं और उन्होंने बहुत सारी बातों का भी जिक्र किया है ।

    यह भी पढ़ें :  Korba: एनकेएच में 24 से 27 अगस्त तक निःशुल्क यूरोलॉजी ओपीडी, किडनी स्टोन से लेकर प्रोस्टेट व यूरोलॉजिकल कैंसर तक मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श

    अगर उस संदर्भ में सोचेंगे तो माननीय कलेक्टर महोदय के द्वारा दिया गया पत्र स्वमेव निरस्त हो गया लग रहा है, कोरबा जिले की तासीर कभी भी धार्मिक सामाजिक जातिगत भेदभाव या उन्माद फैलाने वाली नहीं रही है । यहां की तासीर सदैव अनेकता में एकता को मजबूत करने वाली पीढ़ी दर पीढ़ी चलने वाली एक ताकतवर सामाजिक व्यवस्था की रही है । भले ही राजनीतिक दृष्टिकोण से अलग-अलग विचारधारा के लोग अपना काम करते हैं लेकिन सभी ने यहां की तासीर को बिगड़ने नहीं दिया। यह कोरबा को और भी अव्वल दर्जे का बनाता है।

    श्री प्रधान ने कहा कि मुझको लगता है कि पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह जी अग्रवाल का जो बयान पेपर और सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई उसमें उन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर अपनी संस्कार और शिष्टाचार की बात कही है । इसमें आपत्तिजनक वाली कोई बात नहीं है। यहां पर बुजुर्गों के सम्मान को सदैव प्राथमिकता दिया गया है चाहे वह जिस रूप में हो और इस तारतम्य में एक मानवीय दृष्टिकोण इंसानी दृष्टिकोण गैर राजनीतिक दृष्टिकोण रखते हुए उपरोक्त बातें जो सामने आई तस्वीर के माध्यम से उस पर अपनी टिप्पणी की है ।

    दोनों दलों के पूर्व मंत्री कोरबा जिले से ही प्रदेश में अलग-अलग नेतृत्व कर जिले की पहचान को बनाने में कामयाब रहे इसलिए बड़े ही दुख का विषय है कि माननीय जिला कलेक्टर कोरबा के द्वारा आदिवासी समाज से आने वाले वरिष्ठ नेता श्री ननकी राम जी कंवर के साथ किए गए व्यवहार को सर्व आदिवासी समाज जिला कोरबा कड़ी निंदा करता है, और उम्मीद करता है कि भविष्य में आदिवासी समाज के कोई भी नेतृत्वकारी सामाजिक बन्धु अपनी समस्याओं को लेकर मिले तो उनसे ससम्मान अपने व्यवहार में परिवर्तन करते हुए सहज रूप से उपलब्ध हो।

    यह भी पढ़ें :  राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर ABPSS की केंद्र सरकार से पुनः पहल

    इस तरह का प्रकरण कोरबा जिले की इतिहास में आदिवासियों के साथ या उनके नेतृत्वकारी साथियों के साथ या नेताओं के साथ जिला प्रशासन के द्वारा कभी भी नहीं हुआ है जबकि कोरबा जिला आदिवासी जिला है।

    श्री प्रधान ने कोरबा कलेक्टर की ओर इंगित करते हुए कहा कि आपने प्रश्न किया है कि आदिवासी समाज उपरोक्त प्रकरण में क्या कहना चाहता है। लिहाजा संरक्षक होने के नाते हमारा कहना है कि कलेक्टर महोदय कोरबा जिले के प्रथम नागरिक हैं और प्रशासनिक सारी ताकत संविधान सम्मत उनके पास मौजूद है। हम चाहेंगे कि जो व्यवहार श्री ननकी राम कंवर जी के साथ हुआ, इसकी पुनरावृत्ति दोबारा ना हो अन्यथा संपूर्ण आदिवासी समाज दलगत राजनीति से अलग होकर भविष्य में अपने स्वाभिमान बचाने की लड़ाई भी अपने स्तर पर लड़ने हेतु मजबूर होगा।

    यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते शिक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने की कार्रवाई

    यह भी पढ़ें: राजमहल में हमले के मुख्य आरोपियों को कोर्ट से नहीं मिल रही है राहत, जमानत के लिए मार रहे है हाथ पैर फिर भी सबकी ज़मानत हुई ख़ारिज

    यह भी पढ़ें: 9 साल की बच्ची और एक घंटे में 2 बार हार्ट अटैक, अस्पताल पहुंचने से पहले हो गयी मौत

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Prayagraj: एक साथ खुदकुशी करने नैनी ब्रिज पहुंचा प्रेमी जोड़ा, युवक के छलाँग लगाते ही मौके से भाग खड़ी हुई प्रेमिका, लेकिन भाग्य ने भी कर दिया गजब का फैसला

    August 26, 2026

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 433 पदों के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2026

    August 26, 2026

    अजब प्रेम की गजब कहानी ने मचाया बवाल, तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

    August 26, 2026

    योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला : अब देखभाल ना करने पर माता-पिता अपनी संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल

    August 26, 2026

    Success story: ससुर ने दिया आइडिया, छोटे से कमरे से की शुरुआत, फिर खड़ा कर दिया ₹5000 करोड़ का कारोबार, जल्द ला सकते हैं IPO

    August 25, 2026

    Korba: मोटर साइकिल और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर, दो की मौत, एक घायल

    August 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,882 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,499 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,361 Views
    Don't Miss

    Prayagraj: एक साथ खुदकुशी करने नैनी ब्रिज पहुंचा प्रेमी जोड़ा, युवक के छलाँग लगाते ही मौके से भाग खड़ी हुई प्रेमिका, लेकिन भाग्य ने भी कर दिया गजब का फैसला

    August 26, 2026

    उत्तरप्रदेश प्रयागराज/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने…

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 433 पदों के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2026

    August 26, 2026

    अजब प्रेम की गजब कहानी ने मचाया बवाल, तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

    August 26, 2026

    योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला : अब देखभाल ना करने पर माता-पिता अपनी संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल

    August 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.