Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: बालको की गौरवशाली विकास यात्रा से रूबरू हुए कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मचारी

    November 17, 2026

    कोरबा में 18 नवम्बर को सजेगी कविता की महफिल, देशभर के कवि सुनाएंगे हास्य-व्यंग्य और गीत

    November 17, 2026

    Korba: गोपाष्टमी पर मनीषा अग्रवाल की अनूठी कलाकारी, 200 किलो हरी सब्जियों से बनाई भगवान श्रीकृष्ण की 200 वर्गफीट की भव्य रंगोली

    November 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 17
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»धार्मिक स्थलों पर जारी है श्रद्धालुओं पर हमला, अब ऑटो ड्राइवर ने महिला श्रद्धालु को मारे थप्पड़; चेहरे पर आ गई सूजन
    Featured

    धार्मिक स्थलों पर जारी है श्रद्धालुओं पर हमला, अब ऑटो ड्राइवर ने महिला श्रद्धालु को मारे थप्पड़; चेहरे पर आ गई सूजन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 16, 2025Updated:July 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6727133711752630682399829735c23f87d782eb2428ae252fbe73a877b56c22eed344bffa0dc18d249e00
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    राजस्थान
    सीकर/स्वराज टुडे: ईश्वर के प्रति आस्था और मन की शांति के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ देश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों की यात्रा पर निकलते हैं। लेकिन इन धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं को सम्मान देने और उनकी सेवा सुश्रुसा करने की बजाय उन्हें एक व्यवसाय का जरिया के रूप में देखा जाता है । धर्म के नाम पर स्थानीय लोग उनकी जेब ढीली करने पर लगे रहते हैं और जहां इसका विरोध होता है वहां विवाद की स्थिति निर्मित हो जाती है । यहां तक कि श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया जाता है । कभी वाहन चालकों, तो कभी मंदिर प्रबंधन के कर्मचारियों, तो कभी मंदिर के बाहर सामान बेचने वाले दुकानदारों द्वारा श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की खबरें अनेकों पर आ चुकी है ।

    ताजा मामला राजस्थान के सीकर जिले से आया है । आपको बता दें कि सीकर जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में हर रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं. ट्रेन और बस से आने वाले श्रद्धालु का पहला पड़ाव रींगस होता है.

    कुछ श्रद्धालु यहां से पैदल तो कुछ गाड़ियां में बैठकर मंदिर तक जाते हैं. ऐसे में आए दिन यहां वाहन चालकों और श्रद्धालुओं के बीच बदसलूकी और मारपीट की घटनाएं बेहद आम हो गई है. ऐसा ही एक ताजा मामले में किराए को लेकर हुए विवाद में ऑटो ड्राइवर ने महिला को एक बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए.

    सोमवार रात खाटू श्याम जी दर्शन के लिए चित्तौड़गढ़ से आई सीमा और शबनम अपनी सहेलियों और बच्चों के साथ आई थीं. मंदिर में दर्शन करने के बाद सभी लोग ऑटो में बैठकर रींगस रेलवे स्टेशन की तरफ लौट रहे थे. स्टेशन आने पर ड्राइवर तीन साल के बच्चा का भी किराया मांगने लगा. इस बात को लेकर ड्राइवर और महिलाओं के बीच विवाद हो गया है. मामूली सी बात से शुरू हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया.

    यह भी पढ़ें :  Raipur: महादेव ऐप का काला कारोबार 92 हजार करोड़ के पार! ED के खुलासे से मचा हड़कंप

    ड्राइवर ने महिला को जड़ दिए कई थप्पड़

    ड्राइवर ने एक महिला को 5 से 7 थप्पड़ जड़ दिए. इससे महिला के चेहरे पर सूजन आ गई. इसके बाद महिलाओं ने भी सेल्फ डिफेंस में ड्राइवर की पकड़कर पिटाई कर दी. उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी 112 पर कॉल पर पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंच पाती कि इससे पहले ही आरोपी ड्राइवर अपना वाहन लेकर फरार हो गया है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की शिकायत दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

    महिलाओं ने की कार्रवाई की मांग

    पीड़ित महिलाओं का कहना है कि आज हमारे साथ हुआ, कल किसी और के साथ भी हो सकता है. हम इस मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं, जिससे आने वाले समय में इस तरह की घटनाएं रोकी जा सके. महिला ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं. खाटू श्याम जी में श्रद्धालुओं से मारपीट या बदसलूकी का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाएं घट चुकी हैं.

    श्रद्धालुओं को दुकानदारों ने पीटा

    मध्य प्रदेश से कुछ श्रद्धालु दर्शन के लिए शुक्रवार को खाटू श्याम जी आए थे, लेकिन इस बीच जोरदार बारिश होने लगी. बारिश से बचने के लिए श्रद्धालु एक दुकान में घुस गए. दुकानदारों ने उन्हें बाहर निकलने को कहा. इस पर श्रद्धालुओं ने कहा कि अभी थोड़ी देर में चले जाएंगे. इस बात से गुस्साए दुकानदारों ने श्रद्धालुओं की बुरी तरह से लाठी-डंडे से पिटाई कर दी थी.

    यह भी पढ़ें :  Korba: बालको की गौरवशाली विकास यात्रा से रूबरू हुए कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मचारी

    आखिर श्रद्धालुओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी ?

    अक्सर देखा जाता है कि ऐसे मामलों में पुलिस प्रशासन से श्रद्धालुओं को कोई खास सुरक्षा नहीं मिलती क्योंकि पुलिस स्थानीय लोगों का ही पक्ष लेती है । श्रद्धालुओं का क्या है ,आज है और कल चले जाएंगे लेकिन स्थानीय लोगों के साथ पुलिस को संबंध बनाकर रखना ज्यादा फायदेमंद नजर आता है। मंदिर प्रबंधन से भी सुरक्षा और सुविधा की खास अपेक्षा नहीं की जा सकती क्योंकि उन्हीं के कर्मचारी भी श्रद्धालुओं से अक्सर बदसलूकी पर उतर आते हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी ?

    यह भी पढ़ें: आईटीआई पाली में प्रवेश हेतु आनलाइन रजिस्ट्रेशन 23 जुलाई तक

    यह भी पढ़ें: 22 दिन तक मृत बच्चे का इलाज करते रहे डॉक्टर, माता-पिता ने घर और गहने बेचकर चुकाया अस्पताल का बिल, दिल दहला देगी पूरी कहानी

    यह भी पढ़ें: नागिन का बदला: जिस घर में हुई थी नाग की हत्या, नागिन ने वहीं 3 को डसा, एक की मौत

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: बालको की गौरवशाली विकास यात्रा से रूबरू हुए कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मचारी

    November 17, 2026

    कोरबा में 18 नवम्बर को सजेगी कविता की महफिल, देशभर के कवि सुनाएंगे हास्य-व्यंग्य और गीत

    November 17, 2026

    Korba: गोपाष्टमी पर मनीषा अग्रवाल की अनूठी कलाकारी, 200 किलो हरी सब्जियों से बनाई भगवान श्रीकृष्ण की 200 वर्गफीट की भव्य रंगोली

    November 17, 2026

    राशिफल 17 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 17, 2026

    Raipur: एम.जी. रोड चौपाटी के सुव्यवस्थित संचालन, यातायात सुगमता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु पुलिस, नगर निगम, व्यापारी संघ एवं चौपाटी संचालकों की संयुक्त बैठक आयोजित

    November 17, 2026

    IPL के इतिहास में होने जा रहा सबसे बड़ा बदलाव! 3 महीने तक चलेगा टूर्नामेंट, ICC ने तैयार किया मेगा प्लान

    November 17, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,092 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,567 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,429 Views
    Don't Miss

    Korba: बालको की गौरवशाली विकास यात्रा से रूबरू हुए कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मचारी

    November 17, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: कुछ रिश्ते समय और दूरी से कभी कम नहीं होते। वर्षों तक…

    कोरबा में 18 नवम्बर को सजेगी कविता की महफिल, देशभर के कवि सुनाएंगे हास्य-व्यंग्य और गीत

    November 17, 2026

    Korba: गोपाष्टमी पर मनीषा अग्रवाल की अनूठी कलाकारी, 200 किलो हरी सब्जियों से बनाई भगवान श्रीकृष्ण की 200 वर्गफीट की भव्य रंगोली

    November 17, 2026

    राशिफल 17 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.