Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेण्ट्ल वर्कशाप के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सीआरसी क्लब कोरबा में किया गया योगाभ्यास

    June 21, 2026

    .एम. श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, सलोरा (कोरबा) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

    June 21, 2026

    भरत तिवारी का एनकाउंटर संदिग्ध, न्यायिक जांच कर सच्चाई उजागर की जाए – अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह

    June 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 21
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कोरबा में हिट एंड रन का कहर: नशे में धुत कार चालक ने रौंदी 3 बाइक व साइकिल, एक बच्ची समेत 5 घायल, भीड़ ने आरोपी कार चालक को जमकर कूटा
    Featured

    कोरबा में हिट एंड रन का कहर: नशे में धुत कार चालक ने रौंदी 3 बाइक व साइकिल, एक बच्ची समेत 5 घायल, भीड़ ने आरोपी कार चालक को जमकर कूटा

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20250704 WA0006
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: गुरुवार देर रात शहर के व्यस्त वीआईपी रोड पर एक नशे में धुत युवक ने तेज रफ्तार स्विफ्ट कार से तांडव मचाते हुए तीन मोटरसाइकिल और एक साइकिल सवार को रौंद दिया। हादसे में 4 से 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद से लापता एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची भी काफी देर तक नहीं मिल रही थी, लेकिन बाद में घटनास्थल के पास एक नाली में घायल अवस्था में मिली, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

    आरोपी कार चालक CSEB कर्मचारी

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार CG 12 BE 2806 को चला रहा युवक राहुल यादव, निवासी ढोढ़ीपारा, सीएसईबी कर्मचारी है। हादसे के समय वह पूरी तरह नशे में था और उसका एक हाथ पहले से ही फ्रैक्चर था, जिस पर प्लास्टर चढ़ा हुआ है।

    IMG 20250703 233545 860x481 1

    ऐसे हुआ हादसा

    गुरुवार की देर रात लगभग 10 बजे राहुल यादव तेज रफ्तार में आईटीआई चौक से बुधवारी बाजार की ओर कार दौड़ा रहा था। पथर्रीपारा में पहले उसने बाइक सवारों को टक्कर मारी, फिर सरस्वती शिशु मंदिर और सीएसईबी डिपो के पास दो और वाहन सवारों को रौंद दिया। एक मोटरसाइकिल को तो वह करीब 150 मीटर तक घसीटता ले गया।

    कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने एक ठेले के पास लगे खंभे को उखाड़ दिया और एयर बैग खुलने के बाद ही गाड़ी रुकी। हादसे की गूंज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

    1005227402 1024x667 1

    बच्ची की तलाश के बाद राहत

    हादसे में शामिल एक बाइक पर सवार करीब 6 साल की बच्ची कार में फंस गई थी, जो कुछ देर तक लापता रही। गहन तलाशी के बाद वह पास के नाली में घायल अवस्था में मिली, जिसे तुरंत अस्पताल भेजा गया। फिलहाल उसकी जान खतरे से बाहर बताई जा रही है।

    यह भी पढ़ें :  ASI के पुत्र को बोलेरो से कुचलने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हत्या प्रकरण के साथ बलगी डकैती प्रकरण में भी आरोपी की संलिप्तता उजागर

    भीड़ ने आरोपी को पीटा, पुलिस वाहन भी नहीं बचा

    घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी कार चालक राहुल यादव को कार से खींच कर पीटना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बचाकर वाहन में बिठाया, लेकिन भीड़ इतनी उग्र थी कि पुलिस वाहन को भी घेर लिया गया और आरोपी को निकालकर फिर पीटा गया। बड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित सिविल लाइन थाना लाया गया।

    1005227403 1024x948 1

    घायलों की हालत गंभीर

    प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल लोगों में निहारिका निवासी रजाई-गद्दा विक्रेता, एक यामाहा बाइक चालक (जिसके दोनों पैर कुचले गए) शामिल हैं। बाकी घायलों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने मामले में लापरवाही, नशे में गाड़ी चलाने और जानलेवा हमले की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें: बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षी कश्यप की शानदार जीत, थाईलैंड ओपन के पहले दौर में विश्व की नंबर 37 काओरु को दी शिकस्त

    यह भी पढ़ें: युवक-युवती में पहले हुई दोस्ती, फिर होटल में दोनों ने बनाए संबंध, उसके बाद युवती ने लव जिहाद का आरोप लगा दर्ज करा दी एफआईआर

    यह भी पढ़ें: एक करोड़ 70 लाख की ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 आराेपित गिरफ्तार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेण्ट्ल वर्कशाप के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सीआरसी क्लब कोरबा में किया गया योगाभ्यास

    June 21, 2026

    .एम. श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, सलोरा (कोरबा) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

    June 21, 2026

    भरत तिवारी का एनकाउंटर संदिग्ध, न्यायिक जांच कर सच्चाई उजागर की जाए – अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह

    June 21, 2026

    वाराणसी की गंज शहीदा मस्जिद को लेकर जारी हुआ नोटिस तो बिलबिला उठे पाकिस्तान के राष्ट्रपति, भारत सरकार से की अपील

    June 21, 2026

    योगमय हुआ कोरबाः जिला प्रशासन एवं ब्रह्माकुमारीज के साथ हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास

    June 21, 2026

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महिला पत्रकार समूह ने किया योग कार्यक्रम का आयोजन

    June 21, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,656 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,077 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026922 Views
    Don't Miss

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेण्ट्ल वर्कशाप के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सीआरसी क्लब कोरबा में किया गया योगाभ्यास

    June 21, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: सेण्ट्ल वर्कशाप कोरबा द्वारा दिनांक 21.06.26 कों अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर…

    .एम. श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, सलोरा (कोरबा) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

    June 21, 2026

    भरत तिवारी का एनकाउंटर संदिग्ध, न्यायिक जांच कर सच्चाई उजागर की जाए – अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह

    June 21, 2026

    वाराणसी की गंज शहीदा मस्जिद को लेकर जारी हुआ नोटिस तो बिलबिला उठे पाकिस्तान के राष्ट्रपति, भारत सरकार से की अपील

    June 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.