Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»एक करोड़ 70 लाख की ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 आराेपित गिरफ्तार
    Featured

    एक करोड़ 70 लाख की ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 आराेपित गिरफ्तार

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n670952572175151620335866553d2669158175286fcc74a62f4be728c00805784dbeec8dc70f6574088e3c
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोंडागांव/स्वराज टुडे: जिले की फरसगांव पुलिस ने 11 राज्यों में करोड़ों की ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों जे सुधाकर पट्टनायक खुर्सीपार, जिला दुर्ग, रवि साहू बैकुंठ नगर कैंप दुर्ग, दुर्गेश सोनी गुरुघासीदास नगर दुर्ग, चंदन विश्वकर्मा बैकुंठ नगर दुर्ग तथा प्रभाकर राय बोरगांव, फरसगांव, जिला कोंडागांव को गिरफ्तार कर लिया है।

    11 राज्यों में कुल 17 वारदात

    गिरफ्तार ठगी के आरोपितों पर 11 राज्यों के कुल 17 मामलों में लगभग 1 करोड़ 70 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी का आरोप है। आने वाले समय में इस गिरोह से जुड़े और भी नामों का खुलासा होने की संभावना है। पुलिस मुख्यालय रायपुर ने साइबर अपराध रोकने के निर्देश के तहत काेंड़ागांव एसपी वाय. अक्षय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन में एसडीओपी फरसगांव अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने की. टीम में थाना फरसगांव के निरीक्षक संजय सिन्दे और साइबर सेल के विशेषज्ञाें के द्वारा लंबे समय से चल रही निगरानी के बाद आरोपितों को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और उत्तरप्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार कर पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के पूरे नेटवर्क काे उजागर कर दिया है।

    ऐसे देते थे ठगी की वारदात को अंजाम

    कोंडागांव पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार कराेड़ाें के साइबर धोखाधड़ी के मामले पर विवेचना की शुरुआत थाना फरसगांव में दर्ज अपराध क्रमांक 46/2025 से हुई, जब एक आरोपित भावेश तारम पकड़ा गया। भावेश तारम म्यूल एकाउंट धारक था, पूछ-ताछ में उसने खुलासा किया कि पूरा गिरोह लेयर सिस्टम में काम करता है। लेयर एक में म्यूल एकाउंट खुलवाने वाले लोग, लेयर दो में एकाउंट खरीदकर बेचने वाले बिचौलिए शामिल होते हैं । लेयर तीन और चार में असली स्कैमर होते हैं जो धोखाधड़ी को अंजाम देते हैं। शातिर ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के आरोपित, लोगों को मामूली रकम का लालच देकर उनके नाम पर बैंक एकाउंट, एटीएम कार्ड, पासबुक और मोबाइल सिम हासिल करते थे, इसके बाद इन खातों का इस्तेमाल बड़ी साइबर ठगी में किया जाता था। जिसके तहत थाना फरसगांव में दर्ज चार मामलों अपराध क्रमांक 46/2025, 82/2025, 83/2025, 84/2025 की जांच में सामने आया कि सभी में साइबर धोखाधड़ी के लिए एक जैसी कार्य प्रणाली के तहत फर्जी म्यूल एकाउंट खोलकर अलग-अलग राज्यों में ऑनलाइन फ्रॉड किए गए। म्यूल एकाउंट वे बैंक खाते होते हैं, जो किसी आम व्यक्ति के नाम पर खोले जाते हैं। स्कैमर इन्हें धोखाधड़ी में इस्तेमाल करते हैं। खाताधारक को कुछ पैसा देकर उनका डेटा और डॉक्युमेंट ले लिया जाता है, लेकिन बाद में वह व्यक्ति भी कानूनी कार्रवाई की जद में आ जाता है।

    यह भी पढ़ें :  स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में 51 चेंज मेकर्स सम्मानित, खेमलाल खटर्जी को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    काेंड़ागांव एसपी वाय. अक्षय कुमार ने आज एक पत्रकार वार्ता में कहा कि आने वाले समय में इस गिरोह से जुड़े और भी नामों का खुलासा होने की संभावना है। उन्होंने इस कार्रवाई को बड़ी सफलता बताते हुए नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी लालच या धोखे में आकर अपना बैंक एकाउंट, पासबुक, एटीएम या सिम किसी को न दें। ऐसा करना साइबर अपराध में भागीदारी माना जाता है, और कड़ी सज़ा हो सकती है।

    यह भी पढ़ें:ये है दुनिया का सबसे खतरनाक जंगल! यहां कभी नहीं रुकती बारिश, हर पेड़ के पीछे छुपा है खतरनाक जानवर, जानकर सिहर जाएंगे आप ! 

    यह भी पढ़ें: मैनपाट में हादसा: ब्रेक लगाते ही फिसलने लगी कार, बेकाबू होकर 30 फीट गहरी खाई में गिरी, 4 घायल, दुर्घटना से बचने बारिश में वाहन चलाते समय रहें अलर्ट

    यह भी पढ़ें: ये है छत्तीसगढ़ का सबसे सस्ता मेडिकल काॅलेज, 6000 रुपए से भी कम में पूरी हो जाएगी एमबीबीएस की पढ़ाई

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026

    अग्रसेन जयंती पर राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक मोदी, 11 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित होगा मुख्य समारोह

    October 10, 2026

    Raipur: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026

    Raipur: 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    उमागोपाल के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने मुख्य गेट पर किया विरोध, लंबित मांगों को लेकर…

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026

    अग्रसेन जयंती पर राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक मोदी, 11 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित होगा मुख्य समारोह

    October 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.