Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: आकर्षक झूलों और तरह-तरह के दुकानों से सज उठा छत्तीसगढ़ी डिज्नीलैंड मेला, हर दिन उमड़ रही लोगों की भारी भीड़

    May 1, 2026

    पार्किंग स्थल पर अतिक्रमण, आमजनों एवं वाहन चालकों को हो रही भारी परेशानी, निगम आयुक्त से कार्रवाई की मांग

    May 1, 2026

    Korba: वेदांता बालको के योगदान से छत्तीसगढ़ में ग्रामीण आय के स्रोतों में हो रही बढ़ोत्तरी

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 1
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कोरबा में पूर्व सांसद डॉ. बंशीलाल महतो की 85वीं जयंती पर जिलेभर में सेवा कार्यक्रम….वृक्षारोपण, फल वितरण, स्टेशनरी व भोजन सेवा कर दी गई जनसेवा के प्रतीक को श्रद्धांजलि
    Featured

    कोरबा में पूर्व सांसद डॉ. बंशीलाल महतो की 85वीं जयंती पर जिलेभर में सेवा कार्यक्रम….वृक्षारोपण, फल वितरण, स्टेशनरी व भोजन सेवा कर दी गई जनसेवा के प्रतीक को श्रद्धांजलि

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20250630 173341 1937
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे:  पूर्व सांसद, वरिष्ठ समाजसेवी और छत्तीसगढ़ की माटी के गौरव डॉ. बंशीलाल महतो की 85वीं जयंती के अवसर पर आज कोरबा जिले में विभिन्न सामाजिक व सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण, फल वितरण, स्टेशनरी वितरण, भोजन सेवा तथा वृद्धजनों को उपहार भेंट कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

    IMG 20250630 WA0073 IMG 20250630 WA0074

    डॉ. महतो का जीवन सादगी, सेवा और संघर्ष का पर्याय रहा। वे एक कुशल चिकित्सक, छत्तीसगढ़ी संस्कृति के सच्चे संरक्षक और आमजन के हितैषी नेता के रूप में पहचाने जाते थे। उनके प्रयासों से कोरबा को हसदेव एक्सप्रेस, ईएसआईसी अस्पताल और कई विकास योजनाओं की सौगात मिली थी। उनकी स्मृति में जिलेभर में आज सेवा दिवस मनाया गया।

    IMG 20250630 WA0075

    फरसवानी मंडल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरित किए गए एवं वृक्षारोपण किया गया। जिला पंचायत सदस्य सुष्मिता कमलेश अनंत द्वारा उरगा शासकीय विद्यालय में विद्यार्थियों को स्टेशनरी का वितरण तथा पताड़ी ग्राम में वृक्षारोपण किया गया। दीपका नगर पालिका परिषद के नेतृत्व में भी पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

    IMG 20250630 WA0077

    पोडी उपरोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संतोष जायसवाल के नेतृत्व में मरीजों को फल वितरित किए गए। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वैशाली रत्नपारखी के मार्गदर्शन में विभिन्न क्षेत्रों में वृक्षारोपण एवं दर्री छात्रावास में बच्चों को स्टेशनरी वितरण किया गया।

    बालको क्षेत्र में पार्षद तरुण राठौर के नेतृत्व में स्थानीय स्कूलों में स्टेशनरी वितरण एवं बालको पदाधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। सर्वमंगला मंडल में पार्षद भानुमति माधव जायसवाल व रामाधार पटेल द्वारा वृद्धा आश्रम में भोजन वितरण किया गया।

    यह भी पढ़ें :  Bhopal: खुद को वकील बताकर महिला ने जीत लिया भरोसा, फिर 64 लोगों को लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पुलिस ने दर्ज किया मामला

    IMG 20250630 WA0072

    भाजपा जिला महामंत्री संतोष देवांगन द्वारा वृद्धजनों को छाता भेंट किए गए। वहीं महापौर संजू देवी राजपूत एवं भाजपा नेता पंकज प्रजापति के नेतृत्व में जिला अस्पताल एवं विभिन्न आश्रमों में भोजन वितरण कर डॉ. महतो को सच्ची श्रद्धांजलि दी गई।

    कार्यक्रमों के दौरान वक्ताओं ने कहा कि डॉ. महतो का जीवन जनता की सेवा को समर्पित था। उनकी जयंती के अवसर पर सेवा कार्य कर हम सबने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया है। जिलेभर में हुए इन कार्यक्रमों ने डॉ. महतो की स्मृति को जीवंत किया और सेवा, संस्कार व सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश समाज को दिया।

    यह भी पढ़ें: ये है छत्तीसगढ़ का सबसे सस्ता मेडिकल काॅलेज, 6000 रुपए से भी कम में पूरी हो जाएगी एमबीबीएस की पढ़ाई

    यह भी पढ़ें: ससुरालवालों से तंग आकर नवविवाहिता ने कर ली खुदकुशी, पिता को भेजा बहुत ही मार्मिक संदेश

    यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के इस जिले में 80 से अधिक पदों पर निकली भर्ती….व्याख्याता, शिक्षक, लेखापाल समेत कई पदों पर करें आवेदन

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: आकर्षक झूलों और तरह-तरह के दुकानों से सज उठा छत्तीसगढ़ी डिज्नीलैंड मेला, हर दिन उमड़ रही लोगों की भारी भीड़

    May 1, 2026

    पार्किंग स्थल पर अतिक्रमण, आमजनों एवं वाहन चालकों को हो रही भारी परेशानी, निगम आयुक्त से कार्रवाई की मांग

    May 1, 2026

    Korba: वेदांता बालको के योगदान से छत्तीसगढ़ में ग्रामीण आय के स्रोतों में हो रही बढ़ोत्तरी

    April 30, 2026

    सबसे बड़ा विश्वासघात! गोद ली हुई बेटी ने 12 लाख देकर करवा दी मां की हत्या, डीप फ्रीजर में छिपाई लाश

    April 30, 2026

    Raipur: मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोईन) के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध एक और प्रभावी कार्यवाही

    April 30, 2026

    156वीं जन्म जयंती पर विशेष …..! फिर याद आए भारतीय सिनेमा की नींव रखने वाले दिग्गज दादा साहेब फाल्के

    April 30, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026923 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026849 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026810 Views
    Don't Miss

    Korba: आकर्षक झूलों और तरह-तरह के दुकानों से सज उठा छत्तीसगढ़ी डिज्नीलैंड मेला, हर दिन उमड़ रही लोगों की भारी भीड़

    May 1, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: इन दिनों कोरबा के बुधवारी मैदान में छत्तीसगढ़ी डिज्नीलैंड मेले में लोगों…

    पार्किंग स्थल पर अतिक्रमण, आमजनों एवं वाहन चालकों को हो रही भारी परेशानी, निगम आयुक्त से कार्रवाई की मांग

    May 1, 2026

    Korba: वेदांता बालको के योगदान से छत्तीसगढ़ में ग्रामीण आय के स्रोतों में हो रही बढ़ोत्तरी

    April 30, 2026

    सबसे बड़ा विश्वासघात! गोद ली हुई बेटी ने 12 लाख देकर करवा दी मां की हत्या, डीप फ्रीजर में छिपाई लाश

    April 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.