Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लापरवाही और विमानन विभाग के अधिकारियों के कारण क्रैश हुआ था अगस्ता हैलीकॉप्टर, डीजीसीए की जाँच रिपोर्ट को किया गया नजरअंदाज
    Featured

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लापरवाही और विमानन विभाग के अधिकारियों के कारण क्रैश हुआ था अगस्ता हैलीकॉप्टर, डीजीसीए की जाँच रिपोर्ट को किया गया नजरअंदाज

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20250626 204307
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *डीजीसीए द्वारा जारी जांच रिपोर्ट के बाद भी बघेल सरकार ने जिम्मेदारों पर नहीं की कोई कार्रवाई

    *बघेल सरकार की इस नजरअंदाजी ने हैलीकॉप्टर क्रैश की घटना को दिया अंजाम, भूपेश के किसी करीबी के होने की आशंका

    रायपुर/स्वराज टुडे: अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान और केदारनाथ में हुए हैलीकॉप्टर क्रैश की दुर्घटना ने देश की विमानन सेवाओं पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। यह प्रश्न आज उठाना इसलिए भी आवश्यक हो गया है क्योंकि इस घटना ने छत्तीसगढ़ में मई 2022 में हुए शासकीय हैलीकॉप्टर अगस्ता-109 क्रैश की घटना को दोबारा जीवित कर दिया है।

    तत्‍कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में हुई इस हैलीकॉप्टर क्रैश की घटना ने न सिर्फ प्रशासन बल्कि पूरी राज्य सरकार की विश्वसनीयता को सकते में डाल दिया। विगत विधानसभा चुनाव से पहले डीजीसीए द्वारा इस पूरे मामले की बारीकी से जांचकर आरोपियों को सजा देने के लिए तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार को इस संबंध में रिपोर्ट सौंप दी थी। लेकिन शासकीय कार्य में ढीला रवैया रखने वाले बघेल और उनकी चंडाल चौकड़ी ने इस पूरे मामले को दबा दिया और न ही दोषियों को सजा दी गई और ना ही डीजीसीए की रिपोर्ट पर कोई एक्शन लिया गया।

    सूत्रों के अनुसार इस पूरे मामले पर भूपेश बघेल ने जानबूझकर पर्दा डालने का प्रयास किया था क्योंकि इस हैलीकॉप्टर क्रैश से पहले उन्होंने इसी हैलीकॉप्टर के मेंटेनेंस के नाम पर करोड़ों रुपये चट कर लिये। यही इस पूरे मामले में प्रदेश सरकार का विमानन विभाग कठघरे में खड़ा हो गया और सड़क से लेकर विधानसभा तक विपक्ष ने कई बार इस विषय को उठाया लेकिन बघेल सरकार ने कभी इस पर कोई कार्रवाई करना जरूरी नहीं समझा।

    यह भी पढ़ें :  Korba: सेवा, संवेदना और विश्वास की मिसाल बना एमजेएम अस्पताल–रोटरी क्लब ऑफ कोरबा का निःशुल्क डायलिसिस अभियान

    घटना के बाद डीजीसीए ने बनाई थी जांच कमेटी

    जानकारी के अनुसार जब मई 2022 में यह घटना हुई तो उसके बाद डीजीसीए ने तत्परता दिखाते हुए इस पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की। इसका सबसे बड़ा कारण यह था कि इस घटना में हैलीकॉप्टर के अंदर बैठे दोनों ही पायलट की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। उसके बाद घटना की सही जानकारी पाने के लिए डीजीसीए ने यह हथकंडा अपनाया और हैलीकॉप्टर के ब्लैक बॉक्स की मदद से पूरी घटना की छानबीन की।

    आगे भी हो सकती है अगस्ता जैसी घटनाएं

    डीजीसीए के अनुसार लंबे वक़्त के बाद भी एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इंवेस्टीगेशन ब्यूरो की रिपोर्ट पर अमल ना करने से, हवाई दुर्घटनाओं का अंदेशा बना हुआ है। यह रिपोर्ट नौकरशाही के शीर्ष स्तर पर दबाये-छिपाये जाने का मामला संगीन ही नहीं बल्कि आपराधिक दायरे में बताया जा रहा है। यह रिपोर्ट राज्य सरकार के विमानन विभाग की कथनी और करनी पर सवालियां निशान उठा रही है। अगर सरकार का यही रवैया रहा और इस तरह की घटनाओं को सीरियस नहीं लिया गया। वह समय दूर नहीं जब राज्य में अगस्ता जैसी और भी घटनाएं होने की अंदेशा है। 136 पेज वाली इस जांच रिपोर्ट में हेलीकॉप्टर क्रैश होने के कई कारणों के साथ ही एविएशन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवालियां निशान लगाया गया है।

    नहीं हुआ था नियमानुसार मेंटेनेंस

    किसी भी हैलीकॉप्टर की यदि उसकी क्षमता से अधिक उड़ान भरी जाती है तो निश्चित ही उसका रखरखाव भी उच्च स्तर का होना चाहिए। लेकिन तत्कालीन छत्तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री और अधिकारियों ने इस विषय को गंभीरता से नहीं लिया और हैलीकॉप्टर को मापदंडों के अनुसार मेंटेनेंस नहीं किया गया, जिसके कारण हैलीकॉप्टर क्रैश जैसी घटना हुई।

    यह भी पढ़ें :  Sakti: चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे 02 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चोरी की 07 मोटरसाइकिलें बरामद

    भूपेश सरकार ने छुपाए थे कई महत्वपूर्ण तथ्य

    रिपोर्ट में कहा है कि दिसंबर 2021 में संगठन के फिक्स्ड विंग विमान से जुड़ी घटना के बारे में चालक दल और रखरखाव कर्मियों ने तथ्यों को छिपाया गया था। संगठन में उड़ान सुरक्षा के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं है। संगठन में सुरक्षा संबंधी आंतरिक ऑडिट बिना उचित महत्व दिए किए जा रहे हैं। पिछले 05 वर्षों के दौरान इनमें से किसी भी ऑडिट में कोई निष्कर्ष नहीं निकाला गया है। डीजीसीए सीएआर सेक्शन 5, सीरीज एफ, भाग 1 के अनुसार सीएआर में दी गई आवश्यकताएं अनुसूचित हवाई परिवहन सेवाओं, कार्गो सेवाओं, गैर-अनुसूचित हवाई परिवहन सेवाओं में लगे सभी ऑपरेटरों पर लागू होती हैं।

    जांच समिति को नहीं मिला था हैलीकॉप्टर का मेंटेनेंस रिकॉर्ड

    रिपोर्ट में इस बात का भी उल्लेख है कि विभाग के पास अपने एओपी के तहत केवल 02 विमान हैं, जिनमें से हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और फिक्स्ड विंग बी 200 विमान दिसंबर 2021 में हुई घटना के बाद से लंबे समय तक ग्राउंडेड रहा, जो सुरक्षित विमान संचालन के लिए जिम्मेदार कर्मियों द्वारा कार्यों की खराब पूर्ति को दर्शाता है। यह भी दर्शाता है कि प्रबंधन द्वारा गतिविधियों की देखरेख पूरी लगन से नहीं की जाती है। हेलीकॉप्टर क्रैश होने की मूल वजह ‘टेलरोटर’ को बताया जा रहा है, समय सीमा समाप्त होने के बावजूद भी इसे बदला नहीं गया था। जबकि हेलीकॉप्टर का मेंटेनेंस रिकॉर्ड एविएशन विभाग से ही नदारद पाया गया।

    इटेलियन कंपनी ने किया था हैलीकॉप्टर का निर्माण

    अगस्ता वेस्टलैंड हैलीकॉप्टर इटेलयन कंपनी का बनाया हुआ था। ये हैलीकॉप्टर 109 पॉवर एलिट मॉडल का था। खास बात है कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में सरकारी हैलीकॉप्टर मैना के क्रेश होने के बाद अगस्ता वेस्टलैंड को 14 जुलाई 2007 को खरीदा गया था। 15 साल में प्रदेश सरकार का यह दूसरा हैलीकॉप्टर था जो क्रैश हुआ। इससे पहले राज्य सरकार का यूरोकॉप्टर मैना बालाघाट जिले के सरटेकरी व डोढहा पथरा जंगल में क्रैश हुआ था, जिसमें पायलट सहित चार लोगों की मौत हो गई थी।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: नाली के अंदर 25 वर्षीय युवक की लाश मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    *विजया पाठक की रिपोर्ट*

    यह भी पढ़ें: रिश्तों का खून: नाबालिग लड़की ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी माँ को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने प्रेमी जोड़ा समेत 3 लोगों को किया गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: नारायणपुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो महिला नक्सलियों के शव बरामद

    यह भी पढ़ें: पत्नी दहेज के झूठे मामले में फंसाने की बार-बार देती थी धमकी, घबराए पति ने जन सुनवाई में माँगी ‘इच्छामृत्यु’

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    आज का राशिफल : रविवार 11 अक्टूबर 2026 को आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि रात 9:31…

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.