Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 13 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 13, 2026

    नोएडा की इस कोठी में चलता था न्यूड शो फिर पोर्न साइट पर करते थे अपलोड, 16 करोड़ का विदेशी फंड भी मिला

    August 13, 2026

    Korba: भाजपा नेताओं की तिरंगा यात्रा में नजर आया उल्टा तिरंगा, लापरवाही या मानवीय चूक !

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»रेत माफिया ने युवक को खंभे से बांधकर पीटा, माइनिंग अधिकारियों के लिए मुखबिरी का था शक
    Featured

    रेत माफिया ने युवक को खंभे से बांधकर पीटा, माइनिंग अधिकारियों के लिए मुखबिरी का था शक

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n66860540417500410354869d527596657b0593bfe2089b1802b39796be035cc8a225da513f604869e7d763
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    बलौदा बाजार/स्वराज टुडे:त्तीसगढ़ में रेत माफिया के नए नए कारनामें लगातार उजागर हो रहे हैं. ताज़ा मामला छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार का है.जहां पर रेत माफिया ने एक युवक को खंभे से बांधकर सिर्फ इसलिए पीटा, क्योंकि उस पर माइनिंग अधिकारियों के लिए मुखबिरी करने का शक था.इस वारदात का वीडियो भी सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग सरकार से सवाल भी कर रहे हैं.

    हालांकि पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश का मामला बता रही है.लेकिन पीड़ित युवक का कहना है कि जिन लोगों ने उस पर हमला किया वे सभी अवैध उत्खनन करते हैं और उन्हें शक था कि पीड़ित ने माइनिंग अधिकारियों से उनकी मुखबिरी कर ट्रालियां जब्त करवाई थी.

    जानिए क्या है पूरा मामला

    मामला छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के गिधौरी थाना क्षेत्र में कुम्हारी गांव का है.जानकारी के मुताबिक कुम्हारी गांव का परमेश्वर साहू सुबह-सुबह अपनी बाइक से खपरिडीह गांव गया था, यहां वो आनंद अग्रवाल के गिट्टी क्रेशर पर गिट्टी खरीदने पहुंचा था.जब वहां से वापस लौट रहा था तो करीब 11:00 बजे खपरिडीह के गुड़ीचौक पर यशवंत पटेल और केवल केवट नाम के दो ट्रैक्टर ड्राइवर ने उसे रोक लिया.

    दोनों युवकों ने परमेश्वर पर आरोप लगाया कि वह जिले के माइनिंग अधिकारियों को गांव के ट्रैक्टर ट्राली ड्राइवर की सूचना देता है.जिसके चलते पिछले दिनों मीनिंग उनके ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया था.

    इसके बाद दोनों आरोपियों ने परमेश्वर को चौक पर बने खम्बे पर बांध दिया और बेल्ट और डंडे से उसे पीटने लगे.कुछ देर में गांव की कुछ और ट्रैक्टर ड्राइवर भी वहां पहुंच गए और उन्होंने भी परमेश्वर को पीटना शुरू कर दिया.

    यह भी पढ़ें :  मानिकपुर खदान विस्तार परियोजना : ग्रामीणों की जायज मांगें पूरी किए बिना जनसुनवाई स्वीकार नहीं – जयसिंह अग्रवाल

    पीड़ित ने भाई को सूचना दी

    इस दौरान मार खाते हुए परमेश्वर ने किसी तरह अपने भाई अनिल साहू को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी.अनिल साहू गांव के ही पंचम दास को साथ लेकर मौके पर पहुंचे लेकिन आरोपी नहीं रुके और लगातार उसके भाई परमेश्वर को पीटते रहे.अनिल साहू ने बड़ी मुश्किल से अपने भाई को आरोपियों से छुड़ाया.

    आरोपियों की पिटाई से पीड़ित केसर पीठ हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई है.उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.वही पीड़ित की शिकायत पर गिधौरी थाने में FIR दर्ज कराई गई.

    पुलिस पर आरोपियों को बचाने का लग रहा आरोप

    हालांकि पुलिस इस पूरे घटना की वजह कुछ और ही बता रही है पुलिस के मुताबिक युवक पर हमले के पीछे रेत माफिया नहीं बल्कि युवक का प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश है, जिसके चलते आरोपियों ने उसे पर हमला किया.हालांकि पुलिस अभी तक आरोपियों को पकड़ नहीं पाई.

    यह भी पढ़ें: राजनांदगांव में अवैध रेत उत्खनन और गोलीकांड मामले में चौथी गिरफ्तारी, सोमनी टीआई निलंबित, खनिज अधिकारी भी नपे

    यह भी पढ़ें: हाथरस में डीएम के ड्राइवर की बेटी की गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला

    यह भी पढ़ें: लव जिहाद को लेकर बड़ा खुलासा, कांग्रेस पार्षद ने फंडिंग कर मुस्लिम लड़कों को दिया था निर्देश… हिंदू लड़कियों से शादी कर देह व्यापार कराओ

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 13 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 13, 2026

    नोएडा की इस कोठी में चलता था न्यूड शो फिर पोर्न साइट पर करते थे अपलोड, 16 करोड़ का विदेशी फंड भी मिला

    August 13, 2026

    Korba: भाजपा नेताओं की तिरंगा यात्रा में नजर आया उल्टा तिरंगा, लापरवाही या मानवीय चूक !

    August 13, 2026

    कोरबा में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राएं एवं युवा वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति का देंगे संदेश

    August 12, 2026

    Korba: भाजपा महिला मोर्चा ने रचा राष्ट्रभक्ति का नया अध्याय, 30 हजार से अधिक राखियों से वीर सैनिकों को दिया सम्मान

    August 12, 2026

    विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में गिरती रैंकिंग और बढ़ते कड़े प्रतिबंध: क्या भारत के चौथे स्तंभ पर छंटेंगे खतरे के बादल ?

    August 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,835 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,481 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,266 Views
    Don't Miss

    राशिफल 13 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 13, 2026

    आज का राशिफल : आज 13 अगस्त को एक नया चंद्र चक्र यानी शुक्ल पक्ष…

    नोएडा की इस कोठी में चलता था न्यूड शो फिर पोर्न साइट पर करते थे अपलोड, 16 करोड़ का विदेशी फंड भी मिला

    August 13, 2026

    Korba: भाजपा नेताओं की तिरंगा यात्रा में नजर आया उल्टा तिरंगा, लापरवाही या मानवीय चूक !

    August 13, 2026

    कोरबा में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राएं एवं युवा वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति का देंगे संदेश

    August 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.