Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»हाथरस में डीएम के ड्राइवर की बेटी की गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला
    Featured

    हाथरस में डीएम के ड्राइवर की बेटी की गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6685307961750035419349c2f4c431ffc1bb6cfadef99dcf41ce2bec3435b54a942645bb9a65b1681b5867
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    हाथरस/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां 14 जून की शाम करीब साढ़े सात बजे डीएम के ड्राइवर राकेश शर्मा की बेटी की हत्या कर दी गई। बता दें कि अज्ञात हमलावरों ने युवती पर गोली चलाकर उसे मौत के घात उतार दिया।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मां के साथ बाजार जा रही स्कूटी सवार डीएम के चालक की बेटी कल्पिता शर्मा उर्फ टिंकल (उम्र 24 साल) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली बाजू को चीरते हुए फेफड़ों में जा घुसी। बुलेट सवार युवकों ने इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया है।

    सरकारी अस्पताल में नर्स थी मृतक

    कल्पिता मथुरा के सरकारी अस्पताल में नर्स थी। हादसे को लेकर मृतका के पिता का आरोप है कि उनके बेटे विशाल की पत्नी ज्योति ने अपने दोस्त से यह हत्या कराई है। इस वारदात में उनके घर से चोरी हुई रिवाल्वर का इस्तेमाल किया गया है। डीएम के चालक राकेश शर्मा का परिवार तहसील परिसर में ही रहता है। 14 जून शाम करीब साढ़े सात बजे कल्पिता अपनी मां उर्मिला के साथ स्कूटी से बाजार खरीदारी करने जा रही थी।

    घटना पर एसपी का बयान

    घटना को लेकर एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि अभी तक जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक कल्पिता स्कूटी चला रही थी और मां पीछे बैठी थी। जब यह दोनों सदर तहसील के गेट पर पहुंचे। तभी पीछे से आई बुलेट ने इन्हें ओवरटेक किया और पीछे बैठे युवक ने कल्पिता पर गोली चला दी।

    यह भी पढ़ें :  Korba: घर से इलेक्ट्रॉनिक व प्लंबिंग सामान चोरी करने वाले एवं चोरी के सामान को खरीदने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार

    दिन दहाड़े हुई वारदात से मची अफरा तफरी

    गोली लगते ही कल्पिता स्कूटी से गिर गई। मां उर्मिला ने शोर मचा दिया। आसपास के लोग दौड़े भी, मगर तब तक बुलेट सवार दोनों हमलावर फरार हो चुके थे। खून से लथपथ युवती को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    पिता राकेश शर्मा ने बताई पूरी सच्चाई

    उन्होंने पुलिस को बताया है कि उनके बेटे विशाल की पत्नी ज्योति से परिवार का करीब एक साल से मनमुटाव चल रहा है। छह माह पहले वह घर छोड़कर चली गई थी। उन्होंने ज्योति पर ही अपने दोस्त से कल्पिता की हत्या कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस वारदात में सात माह पहले घर से चोरी हुई लाइसेंसी रिवाल्वर के इस्तेमाल होने की भी बात पुलिस को बताई है।

    पोस्टमार्टम गृह पर डीएम के वाहन चालक राकेश शर्मा से बात करते हुए ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने बताया कि रिवाल्वर चोरी का मुकदमा भी ज्योति के रिश्तेदार श्याम उर्फ सूरज निवासी खोंड़ा हजारी पर दर्ज कराया गया था। घटना के वक्त बेटी के साथ मौजूद रही मृतका की मां ने सादाबाद निवासी गुलशन भारद्वाज नाम के युवक पर गोली मारने का आरोप लगाया है। गुलशन और उसके फुफेरे भाई नवीन, ज्योति व श्याम उर्फ सूरज के खिलाफ तहरीर दी गई है।

    सात माह पहले घर से हो गई थी पिस्टल चोरी

    राकेश शर्मा ने बताया कि उनके घर से करीब सात-आठ माह पहले लाइसेंसी पिस्टल चोरी हो गई थी। उस समय ज्योति का रिश्तेदार श्याम उर्फ सूरज निवासी खोड़ा हजारी घर आया हुआ था। उसके खिलाफ पिस्टल चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस अभी तक पिस्टल तलाश नहीं पाई है। उन्होंने उसी पिस्टल से हत्या किए जाने का अंदेशा जताया है।

    यह भी पढ़ें :  पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत...जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    यह भी पढ़ें: लव जिहाद को लेकर बड़ा खुलासा, कांग्रेस पार्षद ने फंडिंग कर मुस्लिम लड़कों को दिया था निर्देश… हिंदू लड़कियों से शादी कर देह व्यापार कराओ

    यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र और केरल में कोरोना के नए वैरिएंट का कहर, कुल 9 लोगों की गई जान, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

    यह भी पढ़ें: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, 10 महिलाएं, 3 पुरुष हिरासत में

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,016 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,544 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    आज का राशिफल : मंगलवार 13 अक्टूबर 2026 को आश्विन शुक्ल तृतीया तिथि रात 11:28…

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.