Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    फार्महाउस, स्कॉर्पियो और भी बहुत कुछ… राम मंदिर दान चोरी के महापापियों की ऐसी बदली लाइफस्टाइल

    June 29, 2026

    पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रज्जाक अली के अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, भाजपा नेता पर जानलेवा हमले के आरोप में जेल में बंद है रज्जाक अली

    June 28, 2026

    कांप उठेगी रूह! 13 साल की बच्ची से 5 दिनों में 30 से ज्यादा हैवानों ने किया रेप, स्थानीय लोगों का फुटा गुस्सा

    June 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»ब्रेकिंग: लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद में क्रैश, सभी 242 यात्रियों के मारे जाने की खबर, दिल दहला देगा वायरल हो रहा वीडियो
    Featured

    ब्रेकिंग: लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद में क्रैश, सभी 242 यात्रियों के मारे जाने की खबर, दिल दहला देगा वायरल हो रहा वीडियो

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 12, 2025Updated:June 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6681565821749723502377463a8e6c0ad28ecff7454462823582557c7416dc51b103a0b91e55d039d8d5ef
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    अहमदाबाद/स्वराज टुडे: जरात के अहमदाबाद में आज एक प्लेन क्रैश हो गया है। हादसा मेघानी नगर में एयरपोर्ट के पास IGP ग्राउंड में हुआ। हादसे का शिकार हुआ विमान एअर इंडिया एयरलाइंस का बताया जा रहा है। प्लेन क्रैश होने के बाद आसमान काले धुएं के गुबार से भर गया है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, क्रैश हुआ प्लेन यात्री विमान है।

    हादसे की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल विभाग की 7 गाड़ियां और एंबुलेंस भी हादसास्थल पर पहुंच गई हैं। बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। NDRF की 2 टीमें भी बचाव अभियान में जुटी हैं। गुजरात स्टेट पुलिस कंट्रोल रूम ने विमान हादसे की पुष्टि कर दी है।

    गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और पुलिस कमिश्नर से प्लेन क्रैश हादसे पर बात की है। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया गया है।

    #Gujarat

    An aircraft has crashed near Forensic Cross Road in Meghaninagar, Ahmedabad, Gujarat. Police and fire brigade teams are rushing to the scene at IGB Ground. More details awaited.@NewIndianXpress @santwana99 @jayanthjacob
    #Ahmedabad #PlaneCrash #BreakingNews pic.twitter.com/VUGKJ4psgv

    — Dilip Kshatriya (@Kshatriyadilip) June 12, 2025

    242 यात्रियों के साथ जा रहा था लंदन

    मिली जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुआ विमान एअर इंडिया का बोइंग ड्रीमलाइनर 787 था। इसमें 300 यात्रियों के सवार होने की क्षमता थी। यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और इसमें 242 लोग सवार थे। हादसा सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टेकऑफ के दौरान हुआ। फ्लाइट AI171 ने रनवे-23 से 1:38 बजे लंदन के लिए उड़ान भरी थी और 1:40 बजे प्लेन क्रैश हो गया। प्लेन में 242 यात्री और 10 क्रू मेंबर्स सवार थे। लिहाजा क्रू मेंबर समेत सभी 242 यात्रियों के मारे जाने की खबर आ रही है । हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है ।

    यह भी पढ़ें :  दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, थाना अभनपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को किया गया गिरफ्तार

    बताया जा रहा है कि विमान एयरपोर्ट की बाउंड्री के पास गिरा है और विमान के गिरते ही उसके परखच्चे उड़ गए। विमान में आग लग गई और काले धुएं की लपटें निकलने लगीं। हादसे का पता लगते ही एयरपोर्ट के नजदीक बने सिविल अस्पताल के डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द करके उन्हें तुरंत ड्यूटी पर बुला लिया गया है। हादसास्थल से एंबुलेंस का अस्पताल तक आना जाना लगा हुआ है। अस्पताल का पूरा स्टाफ बचाव अभियान में जुट गया है।

    वीडियो-तस्वीरों में दिखा भयावह हादसा

    बता दें कि सोशल मीडिया पर प्लेन क्रैश को फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। वीडियो में हादसास्थल से उठ रही आग की लपटें और काले धुएं का गुबार देखा जा सकता है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि विमान का एक विंग टूटकर गिर गया। पानी की बौछारें मारकर आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। विमान जलकर राख हो चुका है। पुलिस और बचाव दलों में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। लोगों में भी दहशत का माहौल है।

    यह भी पढ़ें: आखिर किस हैवानियत की तरफ जा रही ये दुनिया, दरिंदगी की शिकार 3 वर्षीय मासूम बच्ची ने आठवें दिन दुनिया को कहा अलविदा, माँ का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

    यह भी पढ़ें: हनीमून पर सिक्किम गया एक और कपल लापता, 14 दिनों बाद भी नहीं मिला कोई सुराग, दोनों परिवारों में मचा है कोहराम

    यह भी पढ़ें: लापता होने के डेढ़ हफ्ते बाद मिले कंकाल ने सुलझाई एक और ‘मर्डर मिस्ट्री’…पत्नी ही निकली कातिल, अब प्रेमी समेत हुई गिरफ्तार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप; 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1620 घन मीटर रेत की जब्त
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    फार्महाउस, स्कॉर्पियो और भी बहुत कुछ… राम मंदिर दान चोरी के महापापियों की ऐसी बदली लाइफस्टाइल

    June 29, 2026

    पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रज्जाक अली के अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, भाजपा नेता पर जानलेवा हमले के आरोप में जेल में बंद है रज्जाक अली

    June 28, 2026

    कांप उठेगी रूह! 13 साल की बच्ची से 5 दिनों में 30 से ज्यादा हैवानों ने किया रेप, स्थानीय लोगों का फुटा गुस्सा

    June 28, 2026

    बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

    June 28, 2026

    भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में ‘मन की बात’ का भव्य आयोजन, 135वीं कड़ी सुनने उमड़े युवा और महिलाएं

    June 28, 2026

    लड़की को उसके जन्मदिन पर प्रेमी ने गिफ्ट में दी खौफनाक मौत, गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा

    June 28, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,675 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,091 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026930 Views
    Don't Miss

    फार्महाउस, स्कॉर्पियो और भी बहुत कुछ… राम मंदिर दान चोरी के महापापियों की ऐसी बदली लाइफस्टाइल

    June 29, 2026

    अयोध्या/स्वराज टुडे: राम मंदिर दान चोरी मामले में नए नए खुलासे हो रहे हैं। जांच…

    पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रज्जाक अली के अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, भाजपा नेता पर जानलेवा हमले के आरोप में जेल में बंद है रज्जाक अली

    June 28, 2026

    कांप उठेगी रूह! 13 साल की बच्ची से 5 दिनों में 30 से ज्यादा हैवानों ने किया रेप, स्थानीय लोगों का फुटा गुस्सा

    June 28, 2026

    बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

    June 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.